Sunday, 11 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Manendragarh police: जमीन बेचने को लेकर पिता से हुआ विवाद, हत्या के मामले में बेटा गिरफ्तार Blackmailing Case: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म और 2.19 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार Maa Bamleshwari Temple: हुड़दंग करने वाले 3 पर कार्रवाई, नवरात्रि में 1200 जवान संभालेंगे सुरक्षा Leopard Sighting: बोकरामुड़ा के पास मंदिर के आसपास दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत CSPDCL ने 96 ठिकानों पर पकड़ी चोरी, अब होगी सीधे कानूनी कार्रवाई Riyadh Airport Attack: हूती हमला में 12 यात्रियों की मौत, 300 से अधिक घायल, कई उड़ानें प्रभावित Manendragarh police: जमीन बेचने को लेकर पिता से हुआ विवाद, हत्या के मामले में बेटा गिरफ्तार Blackmailing Case: इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर युवती से दुष्कर्म और 2.19 लाख की ठगी, आरोपी गिरफ्तार Maa Bamleshwari Temple: हुड़दंग करने वाले 3 पर कार्रवाई, नवरात्रि में 1200 जवान संभालेंगे सुरक्षा Leopard Sighting: बोकरामुड़ा के पास मंदिर के आसपास दिखा तेंदुआ, ग्रामीणों में दहशत CSPDCL ने 96 ठिकानों पर पकड़ी चोरी, अब होगी सीधे कानूनी कार्रवाई Riyadh Airport Attack: हूती हमला में 12 यात्रियों की मौत, 300 से अधिक घायल, कई उड़ानें प्रभावित
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › मातम में बदलीं खुशियां : शादी समारोह में मोबाइल ग…
मोबाइल विवाद के बाद मृत विवाहिता
मोबाइल विवाद के बाद मृत विवाहिता
राष्ट्रीय

मातम में बदलीं खुशियां : शादी समारोह में मोबाइल गुम होने के बाद विवाद, विवाहिता ने गंवाई जिंदगी  

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले में शादी समारोह के दौरान मोबाइल फोन गुम होने के बाद हुए पारिवारिक विवाद से आहत 26 वर्षीय पुनिया अहिरवार ने कथित तौर पर जहरीली हेयर डाई का सेवन कर लिया। गंभीर हालत में रीवा मेडिकल कॉलेज ले जाते समय उसकी मौत हो गई।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 24 Jun 2026, 10:07 AM · अपडेट: 03 Oct 2026, 12:31 AM
मध्यप्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

मध्य प्रदेश के पन्ना जिले के अजयगढ़ क्षेत्र से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसने एक पूरे परिवार की खुशियां छीन लीं। शादी समारोह में शामिल होने गई 26 वर्षीय पुनिया अहिरवार की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मोबाइल फोन चोरी होने के बाद हुए विवाद से आहत होकर उसने जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिजनों के मुताबिक, पुनिया अपने परिवार के साथ किशनपुर गांव में आयोजित एक विवाह समारोह में पहुंची थी। कार्यक्रम के दौरान उसका मोबाइल फोन गायब हो गया। काफी तलाश के बाद भी मोबाइल नहीं मिला, जिसके चलते परिवार के बीच बहस शुरू हो गई। इसी बात से वह काफी परेशान और नाराज हो गई थी। विवाद बढ़ने के बाद पुनिया बिना किसी को बताए अकेले घर लौट आई। परिवार के अन्य सदस्य अभी शादी समारोह में ही मौजूद थे। घर पहुंचने के बाद उसने कोई बात नहीं की और खुद को अलग-थलग कर लिया। 

तबीयत बिगड़ने पर मचा हड़कंप 

कुछ देर बाद उसकी जेठानी ने उसे उल्टियां करते देखा। जब परिवार के लोगों ने उसकी हालत के बारे में पूछा तो पता चला कि उसने बालों में इस्तेमाल होने वाली जहरीली हेयर डाई का सेवन कर लिया है। यह जानकारी मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया। गंभीर हालत में परिजन उसे पहले स्थानीय अस्पताल लेकर पहुंचे। हालत नाजुक होने पर डॉक्टरों ने उसे रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। लेकिन इलाज के लिए ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुनिया की मौत के साथ ही उसके दो मासूम बच्चों की दुनिया बदल गई। एक बच्चा करीब तीन साल का है, जबकि दूसरा अभी सात महीने का है। मां के निधन के बाद दोनों बच्चों के सिर से ममता का साया उठ गया है।

हर पहलू से जांच कर रही पुलिस

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जानकारी में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है, लेकिन महिला ने इतना बड़ा कदम किन परिस्थितियों में उठाया, इसकी पूरी सच्चाई जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगी। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की तह तक पहुंचने का प्रयास कर रही है। मध्य प्रदेश के पन्ना जिले से एक बेहद दुखद मामला सामने आया है, जहां एक मोबाइल फोन की चोरी से उपजा विवाद एक परिवार के लिए जिंदगी भर का दर्द बन गया।    

मोबाइल बना विवाद की वजह

परिजनों के मुताबिक, सोमवार को पुनिया अहिरवार अपने परिवार के साथ किशनपुर गांव में आयोजित एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। शादी की खुशियों और रस्मों के बीच अचानक उसका मोबाइल फोन गायब हो गया। काफी तलाश के बावजूद मोबाइल का कोई पता नहीं चल सका। परिवार के लोगों ने समारोह स्थल पर मौजूद लोगों से पूछताछ भी की, लेकिन मोबाइल नहीं मिला। इसी बात को लेकर माहौल तनावपूर्ण हो गया और परिवार के कुछ सदस्यों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। 

जेठानी की नजर पड़ी तो खुला मामला

घर पहुंचने के कुछ समय बाद पुनिया की तबीयत बिगड़ने लगी। उसकी जेठानी ने उसे उल्टियां करते हुए देखा तो परिवार को कुछ अनहोनी की आशंका हुई। पूछताछ करने पर पता चला कि उसने बालों में लगाने वाली जहरीली हेयर डाई पी ली है। इसके बाद परिवार ने तत्काल उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेहतर उपचार के लिए रीवा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है और गांव में भी शोक का माहौल है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें