Friday, 06 Nov 2026 भारत
W 𝕏 f
होम › दुर्ग › खाकी पर सवाल : दुर्ग में पिता ने 7 साल की बेटी से…
7 साल की मासूम से पिता ने किया दुष्कर्म, ASI चाचा पर भाई को बचाने का आरोप
7 साल की मासूम से पिता ने किया दुष्कर्म, ASI चाचा पर भाई को बचाने का आरोप
दुर्ग

खाकी पर सवाल : दुर्ग में पिता ने 7 साल की बेटी से की दरिंदगी, ASI चाचा पर मामला दबाने का आरोप

दुर्ग जिले में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि एक पिता ने अपनी 7 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ित मां की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं, मामले को दबाने की कोशिश के आरोप में बच्ची के ASI चाचा पर भी सवाल उठ रहे हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 17 Jul 2026, 12:07 PM · अपडेट: 03 Nov 2026, 08:53 PM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाला एक बेहद ही चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 7 साल की मासूम बेटी को अपनी हवस का शिकार बना डाला। इस घिनौने अपराध में सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि कानून का रखवाला और बच्ची का सगा चाचा (जो खुद पुलिस में एएसआई है) इस पूरे मामले को दबाने में जुटा रहा। आखिरकार, मां की हिम्मत और समझदारी के बाद अब आरोपी पिता को सलाखों के पीछे भेज दिया गया है। यह पूरी घटना दुर्ग के स्मृति नगर थाना इलाके की है।

ASI चाचा पर मामला दबाने का आरोप

घटनाक्रम की शुरुआत इसी साल मार्च महीने में हुई थी। आरोपी पिता ने जब पहली बार अपनी मासूम बेटी के साथ गंदी हरकत की, तो डरी-सहमी बच्ची ने तुरंत भागकर अपनी मां को सब कुछ बता दिया। मां ने जब यह सुना तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। उसने सबसे पहले अपने देवर को फोन किया, जो पुलिस विभाग में असिस्टेंट सब-इंस्पेक्टर (ASI) के पद पर तैनात है। दोनों परिवारों के बीच लंबे समय से बातचीत बंद थी, लेकिन मां को लगा कि वर्दी की लाज रखते हुए देवर सही कदम उठाएगा और बच्ची को न्याय दिलाएगा, लेकिन एएसआई चाचा ने कानून का साथ देने के बजाय अपने सगे भाई को बचाने की कोशिश शुरू कर दी। उसने परिवार की बदनामी और लोक-लाज का हवाला देकर अपनी भाभी पर मामला रफा-दफा करने का दबाव बनाया। चाचा ने आरोपी भाई से माफी मंगवाई और वादा किया कि वह उसे सुधारने के लिए परिवार से दूर भेज देगा। देवर की बातों में आकर मां उस वक्त पुलिस के पास नहीं गई, लेकिन आरोपी पिता कहीं दूर जाने के बजाय घर पर ही जमा रहा।

मां ने तोड़ी चुप्पी, आरोपी पिता गिरफ्तार

पुलिस में शिकायत न होने और भाई से मिले ढीले रवैए के कारण आरोपी पिता के हौसले और बुलंद हो गए। जुलाई के महीने में उसने दोबारा अपनी ही मासूम बेटी के साथ रेप जैसी घिनौनी वारदात को अंजाम दिया। इस बार मां ने ठान लिया कि वह चुप नहीं बैठेगी। वह तुरंत अपनी बच्ची को लेकर इंसाफ की गुहार लगाने घर से निकल पड़ी। न्याय की आस में जब पीड़ित मां दुर्ग के एक थाने पहुंची, तो वहां उसे खाकी का एक और असंवेदनशील चेहरा देखने को मिला। पुलिस ने पूरी वारदात सुनने के बाद सीमा विवाद (Jurisdiction) का हवाला दे दिया। महिला को बताया गया कि घटना की जगह स्मृति नगर थाना क्षेत्र के तहत आती है, इसलिए उसे वहीं जाना होगा। एक थाने से दूसरे थाने के चक्कर काटने के बाद आखिरकार महिला स्मृति नगर थाना पहुंची और अपने पति के खिलाफ मामला दर्ज कराया। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी पिता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पिता को देखते ही सहम जाती थी बच्ची

इस दरिंदगी ने मासूम बच्ची के मानसिक स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर डाला है। मां के मुताबिक, पिता को देखते ही बच्ची बुरी तरह सहम जाती थी और रोते हुए मां से लिपट जाती थी। अपने ही जन्मदाता की इस घिनौनी हरकत के बाद से बच्ची गहरे सदमे में है। फिलहाल पुलिस इस पूरे संवेदनशील मामले की हर एंगल से गंभीरता से जांच कर रही है, और उम्मीद की जा रही है कि कोर्ट से आरोपी को सख्त से सख्त सजा मिलेगी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें