Tuesday, 25 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Gambling Raid: फार्म हाउस में चल रहे जुआ फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार और 2 फरार, 2 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त Rajiv Lochan Temple: महिला श्रद्धालु का मंगलसूत्र पार, जांच में जुटी पुलिस Ganja Smuggling: ओडिशा से राजस्थान सप्लाई की जा रही 18.95 लाख की गांजा खेप जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार Bhilai GST Action: HTC के ठिकानों पर देर रात तक चली रेड, 1500 ट्रकों की बिलिंग खंगाल रहे अफसर Gambling Raid: फार्म हाउस में चल रहे जुआ फड़ पर छापा, 3 गिरफ्तार और 2 फरार, 2 लाख से अधिक की संपत्ति जब्त Rajiv Lochan Temple: महिला श्रद्धालु का मंगलसूत्र पार, जांच में जुटी पुलिस Ganja Smuggling: ओडिशा से राजस्थान सप्लाई की जा रही 18.95 लाख की गांजा खेप जब्त, 3 तस्कर गिरफ्तार Bhilai GST Action: HTC के ठिकानों पर देर रात तक चली रेड, 1500 ट्रकों की बिलिंग खंगाल रहे अफसर
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय खामेनेई को अंतिम विदाई : अंतिम संस्कार में शामिल …
ईरान जाएंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्य मंत्री
ईरान जाएंगे बिहार के राज्यपाल और विदेश राज्य मंत्री
राष्ट्रीय

खामेनेई को अंतिम विदाई : अंतिम संस्कार में शामिल होगा भारत, ईरान जाएगा उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत भी शामिल होगा। भारत सरकार की तरफ से बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा तेहरान जाएंगे। वे वहां देश का प्रतिनिधित्व करेंगे। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को खास न्योता मिला था, जिसके बाद इस उच्च स्तरीय दल को भेजने का फैसला हुआ।

विशेष संवाददाता
29 Jun 2026, 04:28 PM
नई दिल्ली
ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला सैयद अली खामेनेई के अंतिम संस्कार में भारत भी शामिल होने जा रहा है। भारत सरकार की तरफ से बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन और विदेश राज्य मंत्री पबित्रा मार्गेरिटा ईरान जाएंगे। वे वहां भारत सरकार का प्रतिनिधित्व करेंगे।

प्रधानमंत्री मोदी को मिला था न्योता

ईरानी सूत्रों के मुताबिक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इस राजकीय अंतिम संस्कार और दफन समारोह में शामिल होने के लिए खास तौर पर आमंत्रित किया गया था। इस आमंत्रण के बाद भारत सरकार ने इस उच्च स्तरीय दल को भेजने का फैसला किया है।

हफ्ते भर चलेगा राजकीय समारोह

ईरान में 4 से 9 जुलाई तक सप्ताह भर का राजकीय समारोह आयोजित किया जा रहा है। ईरानी अधिकारियों के अनुसार खामेनेई का पार्थिव शरीर 4 और 5 जुलाई को तेहरान के ग्रैंड मोसल्ला परिसर में अंतिम दर्शन के लिए रखा जाएगा।

पूरी दुनिया से जुटेंगे वीआईपी

ईरान के अलग-अलग शहरों में होने वाले इस कार्यक्रम में दुनिया भर के कई बड़े नेता और लाखों लोग शामिल होंगे। इस दौरान 6 जुलाई को मुख्य अंतिम संस्कार जुलूस निकाला जाएगा। इसके चलते तेहरान प्रांत में सरकारी छुट्टी भी घोषित की गई है। हाल ही में अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमलों में सर्वोच्च नेता खामेनेई की मौत हो गई थी।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें