Saturday, 07 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Liquor Gift Controversy: दिवाली पर मिठाई की जगह शराब का गिफ्ट, कांकेर बिजली विभाग में हड़कंप Safai Karamchari News: कचरे के ढेर के बीच अधिकारियों ने उठाई झाड़ू, अब खत्म हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल Korba Paddy Seized: कटघोरा में 3 ठिकानों पर छापा, 250 बोरी अवैध धान जब्त Sarguja Religious Conversion: चंगाई सभाओं को लेकर विवाद, विहिप ने लगाया मतांतरण का आरोप, जांच की मांग Ganja Seized: NH-53 पर ओडिशा से छत्तीसगढ़ गांजा खपाने आ रहा तस्कर गांजे के साथ गिरफ्तार Liquor Gift Controversy: दिवाली पर मिठाई की जगह शराब का गिफ्ट, कांकेर बिजली विभाग में हड़कंप Safai Karamchari News: कचरे के ढेर के बीच अधिकारियों ने उठाई झाड़ू, अब खत्म हुई सफाई कर्मियों की हड़ताल Korba Paddy Seized: कटघोरा में 3 ठिकानों पर छापा, 250 बोरी अवैध धान जब्त Sarguja Religious Conversion: चंगाई सभाओं को लेकर विवाद, विहिप ने लगाया मतांतरण का आरोप, जांच की मांग Ganja Seized: NH-53 पर ओडिशा से छत्तीसगढ़ गांजा खपाने आ रहा तस्कर गांजे के साथ गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › खरीफ 2026 : यूरिया, डीएपी समेत सभी उर्वरकों की नई…
किसानों के लिए उर्वरक दरें
किसानों के लिए उर्वरक दरें
राज्य सरकार

खरीफ 2026 : यूरिया, डीएपी समेत सभी उर्वरकों की नई दरें जारी, अधिक वसूली पर होगी कार्रवाई

खरीफ सीजन 2026 के लिए कृषि विभाग ने किसानों को समय पर और उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराने हेतु विभिन्न रासायनिक उर्वरकों की विक्रय दरें निर्धारित कर दी हैं। यूरिया 266.50 रुपये प्रति बोरी, डीएपी अधिकतम 1350 रुपये तथा विभिन्न एनपीके उर्वरकों की दरें भी तय की गई हैं। इसके अलावा एसएसपी, पोटाश, टीएसपी, नैनो यूरिया और नैनो डीएपी की कीमतें भी जारी की गई हैं।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 12 Jun 2026, 11:36 AM · अपडेट: 30 Oct 2026, 11:52 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

खरीफ सीजन 2026 को ध्यान में रखते हुए किसानों को समय पर गुणवत्तायुक्त उर्वरक उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा विभिन्न रासायनिक उर्वरकों की कृषक विक्रय दर निर्धारित की गई है। निर्धारित दरों के अनुसार जिले में यूरिया, डीएपी, एनपीके, एमओपी, एसएसपी, जिंकटेड एसएसपी सहित नैनो यूरिया एवं नैनो डीएपी उर्वरकों का विक्रय किया जा रहा है। उप संचालक कृषि एफ.आर. कश्यप ने बताया कि यूरिया उर्वरक का कृषक विक्रय दर 266.50 रुपये प्रति बोरी निर्धारित की गई है। वहीं डीएपी उर्वरक की दर कंपनी के अनुसार अधिकतम 1350 रुपये प्रति बोरी तक निर्धारित है, ताकि किसानों को उचित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध हो सके।

कृषि विभाग द्वारा विभिन्न एनपीके उर्वरकों की दरें भी तय की गई हैं। एनपीके 12:32:16 का मूल्य 1190 रुपये प्रति बोरी, 20:20:0:13 का मूल्य 1850 रुपये प्रति बोरी तथा 12:26:26 का मूल्य 1990 रुपये प्रति बोरी निर्धारित किया गया है। इसके अलावा एमओपी (पोटाश) उर्वरक की दर 1975 रुपये प्रति बोरी रखी गई है।

एसएसपी, जिंकटेड एसएसपी और टीएसपी की कीमतें

विभाग के अनुसार एसएसपी पावडर की दर 551 रुपये, एसएसपी दानेदार की दर 591 रुपये, जिंकटेड एसएसपी पावडर की दर 576 रुपये तथा टीएसपी उर्वरक की दर 1300 रुपये प्रति बोरी निर्धारित की गई है। इन दरों का उद्देश्य किसानों को बाजार में पारदर्शी एवं नियंत्रित मूल्य पर उर्वरक उपलब्ध कराना है। आधुनिक एवं वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को प्रोत्साहित करने के लिए इफको नैनो यूरिया (500 मिलीलीटर बोतल) 225 रुपये तथा इफको नैनो डीएपी (500 मिलीलीटर बोतल) 600 रुपये की दर से उपलब्ध कराया जाएगा। विभाग का मानना है कि नैनो उर्वरकों के उपयोग से फसल उत्पादन में सुधार के साथ उर्वरकों की दक्षता भी बढ़ेगी। कृषि विभाग ने सभी उर्वरक विक्रेताओं, सहकारी समितियों एवं संबंधित एजेंसियों को निर्देशित किया है कि किसानों को निर्धारित दर पर ही उर्वरक उपलब्ध कराएं। अधिक मूल्य वसूली या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित विक्रेता के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।

उर्वरक उपलब्धता और वितरण पर विभाग की नजर

खरीफ सीजन के दौरान उर्वरकों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करने के लिए विभाग लगातार वितरण व्यवस्था की निगरानी कर रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि किसानों को समय पर उर्वरक उपलब्ध कराए जाएं और किसी भी प्रकार की कालाबाजारी या मूल्य वृद्धि पर तत्काल कार्रवाई की जाए। किसान भाई यदि किसी भी विक्रेता द्वारा निर्धारित दर से अधिक मूल्य पर उर्वरक बेचे जाने की शिकायत पाते हैं, तो वे अपने नजदीकी कृषि विभाग कार्यालय में इसकी सूचना दे सकते हैं। विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे जागरूक रहें और निर्धारित दर पर ही उर्वरक खरीदें।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें