Tuesday, 25 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Lover Couple Dies by Suicide in Surajpur: जंगल में एक ही पेड़ पर मिले शव,जांच में जुटी पुलिस Raigarh Crime News: ठेकेदार के घर चोरी, 10 लाख कैश और महंगी स्कॉच ले गया चोर Bihar Student Protest: BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर पटना में बवाल, छात्र-पुलिस के बीच झड़प SBI Kiosk Fraud: 1.75 करोड़ की हेराफेरी, पासबुक में फर्जी एंट्री कर संचालक फरार Sterilization Failure: 2 साल पहले हुई नसबंदी फेल, महिला फिर हुई गर्भवती, परिजनों ने लगाया पुलिस की धमकी देने का आरोप Lover Couple Dies by Suicide in Surajpur: जंगल में एक ही पेड़ पर मिले शव,जांच में जुटी पुलिस Raigarh Crime News: ठेकेदार के घर चोरी, 10 लाख कैश और महंगी स्कॉच ले गया चोर Bihar Student Protest: BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर पटना में बवाल, छात्र-पुलिस के बीच झड़प SBI Kiosk Fraud: 1.75 करोड़ की हेराफेरी, पासबुक में फर्जी एंट्री कर संचालक फरार Sterilization Failure: 2 साल पहले हुई नसबंदी फेल, महिला फिर हुई गर्भवती, परिजनों ने लगाया पुलिस की धमकी देने का आरोप
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना Khelo India Samvad : महासमुंद में ‘खेलो इंडिया सं…
Khelo India Samvad
Khelo India Samvad
सरकारी सूचना

Khelo India Samvad : महासमुंद में ‘खेलो इंडिया संवाद’ पीएम मोदी के वर्चुअल संबोधन से जुड़ेंगे युवा

Khelo India Samvad: महासमुंद में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ आयोजित होगा। जिले के दो कॉलेजों में होने वाले कार्यक्रम में युवा और खिलाड़ी शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वर्चुअल माध्यम से देशभर के 8 लाख से अधिक युवाओं को संबोधित करेंगे।

कीर्तिमान डेस्क | कमलेश साहू
25 Aug 2026, 07:16 PM
महासमुंद
Khelo India Samvad: महान हॉकी खिलाड़ी एवं देश के गौरव मेजर ध्यानचंद की जयंती के उपलक्ष्य में मनाया जाता है। इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस से संबंधित कार्यक्रमों का आयोजन 27 अगस्त को देशभर में व्यापक स्तर पर किया जाएगा। इस वर्ष राष्ट्रीय खेल दिवस को युवा सहभागिता, खेल विकास एवं राष्ट्र निर्माण की भावना के साथ भव्य रूप से मनाया जा रहा है।

महासमुंद के दो महाविद्यालयों में होगा आयोजन

इसी क्रम में देशभर में Khelo India Samvad कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य देश के युवा, देश के खिलाड़ी और देश के भविष्य को एक मंच पर जोड़ना है। कार्यक्रम के अंतर्गत देश के प्रत्येक जिले के दो महाविद्यालयों में युवा कनेक्ट कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसी के तहत महासमुंद जिले में स्व. जयदेव सत्पथी शासकीय महाविद्यालय एवं रामचंडी महाविद्यालय सरायपाली में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस पहल के माध्यम से युवाओं को पिछले 12 वर्षों में खेलों के क्षेत्र में हुए महत्वपूर्ण बदलावों एवं विकास से अवगत कराया जाएगा तथा खेल और राष्ट्र निर्माण से जुड़े विषयों पर युवाओं के विचार, सुझाव एवं आकांक्षाओं को भी सुना जाएगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे वर्चुअल संबोधन

कार्यक्रम की सबसे महत्वपूर्ण विशेषता यह होगी कि 27 अगस्त को PM Narendra Modi वर्चुअल माध्यम से देशभर के लगभग 1600 स्थानों पर उपस्थित 8 लाख से अधिक युवाओं को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम देश के विभिन्न हिस्सों में मौजूद युवाओं को एक साझा राष्ट्रीय मंच से जोड़ने का माध्यम बनेगा। कार्यक्रम में सभी अतिथियों एवं युवा प्रतिभागियों की उपस्थिति सुबह 10 बजे तक सुनिश्चित की जाएगी। PM के संबोधन के पश्चात कार्यक्रम स्थानीय स्तर पर युवा संवाद पर केंद्रित रहेगा। युवा संवाद के दौरान माय भारत वालंटियर्स एवं स्थानीय खिलाड़ियों के बीच संवाद का विशेष सत्र आयोजित किया जाएगा। इसमें पिछले 12 वर्षों में देश के खेल बुनियादी ढांचे में हुए बदलाव तथा भारत में विकसित हो रहे खेल पारिस्थितिकी तंत्र पर चर्चा की जाएगी। इसके बाद लगभग 15 मिनट का युवा संवाद आयोजित होगा, जिसमें युवाओं को अपने विचार, सुझाव एवं आकांक्षाएं साझा करने का अवसर मिलेगा।

इन्हें भी पढ़े:- Kabaddi and Kho-Kho Competition : कबड्डी-खो-खो प्रतियोगिता में रीवां विद्यालय ने मारी बाजी


क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें