Sunday, 11 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Gariaband News: शादी का झांसा देकर दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण और दुष्कर्म, मुख्य आरोपी व साथी गिरफ्तार CG News: कोरबा के आरक्षक का पत्थलगांव में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी Janjgir Champa News: जुआ खेलने वालों पर बड़ी कार्रवाई नकदी समेत वाहन जब्त Elephant Alert: GPM में 52 हाथियों का दल, पेंड्रा-कटघोरा मार्ग पर थमा यातायात CG Crime News: शुक्रवार से लापता थे मां-बेटे, शनिवार को अलग-अलग जगहों पर मिले शव Jashpur Elephant News: कोरबा में 53 हाथियों की मौजूदगी, जशपुर में दंतैल हाथी ने तोड़ी बाउंड्रीवाल Gariaband News: शादी का झांसा देकर दो नाबालिग लड़कियों का अपहरण और दुष्कर्म, मुख्य आरोपी व साथी गिरफ्तार CG News: कोरबा के आरक्षक का पत्थलगांव में मिला शव, पुलिस जांच में जुटी Janjgir Champa News: जुआ खेलने वालों पर बड़ी कार्रवाई नकदी समेत वाहन जब्त Elephant Alert: GPM में 52 हाथियों का दल, पेंड्रा-कटघोरा मार्ग पर थमा यातायात CG Crime News: शुक्रवार से लापता थे मां-बेटे, शनिवार को अलग-अलग जगहों पर मिले शव Jashpur Elephant News: कोरबा में 53 हाथियों की मौजूदगी, जशपुर में दंतैल हाथी ने तोड़ी बाउंड्रीवाल
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › Bihar Student Protest: BPSC परीक्षा रद्द करने की …
Student protests and police lathi-charge
Student protests and police lathi-charge
राष्ट्रीय

Bihar Student Protest: BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर पटना में बवाल, छात्र-पुलिस के बीच झड़प

Bihar Student Protest: पटना में 70वीं बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर निकाला गया मुख्यमंत्री आवास घेराव मार्च हिंसक हो गया। पुलिस और छात्रों के बीच झड़प के बाद लाठीचार्ज किया गया। पत्थरबाजी में टाउन डीएसपी समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए, जबकि पुलिस कार्रवाई में कई छात्रों को चोटें आईं।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 25 Aug 2026, 03:54 PM · अपडेट: 01 Oct 2026, 11:03 PM
पटना
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Bihar Student Protest: बिहार की राजधानी पटना में मंगलवार, 25 अगस्त को 70वीं बीपीएससी परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर निकाला गया ‘मुख्यमंत्री आवास घेराव’ मार्च हिंसक हो गया। प्रदर्शनकारी छात्रों और पुलिस के बीच हुई झड़प के बाद हालात नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया। इस कार्रवाई में कई छात्रों के घायल होने की खबर है। प्रदर्शनकारी छात्र अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री आवास की ओर बढ़ रहे थे। 
Keertiman

BPSC परीक्षा रद्द करने की मांग पर बवाल
प्रदर्शनकारियों पर किया बल प्रयोग 

पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था का हवाला देते हुए उन्हें रास्ते में रोकने का प्रयास किया। इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच धक्का-मुक्की शुरू हो गई और कुछ ही देर में स्थिति तनावपूर्ण हो गई। बताया जा रहा है कि प्रदर्शन के दौरान कुछ लोगों ने पुलिस पर पत्थरबाजी कर दी। इसमें टाउन डीएसपी कामाख्या नारायण सिंह घायल हो गए। कई अन्य पुलिसकर्मियों को भी चोटें आई हैं। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए बल प्रयोग किया। 

छात्रों ने कहा परीक्षा से जुड़ी शिकायतों पर हो कार्रवाई 

प्रदर्शनकारी छात्र 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग परीक्षा को रद्द करने की मांग कर रहे हैं। इसी मांग को लेकर मुख्यमंत्री आवास घेरने का ऐलान किया गया था। छात्रों का कहना है कि परीक्षा से जुड़ी उनकी शिकायतों पर गंभीरता से कार्रवाई की जानी चाहिए। वहीं, झड़प के बाद घटनास्थल पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर स्थिति को नियंत्रित किया गया।
Keertiman
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें