Tuesday, 06 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kawardha News: पेट्रोल डालकर महिला को जलाने की कोशिश, ससुर-सास पर गंभीर आरोप Rajnandgaon Crime News: शेयर बाजार और तंत्र-मंत्र के नाम पर 4 करोड़ की ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार CG Crime News: पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता की ली जान, आरोपी गिरफ्तार Chhattisgarh Road Projects: विकास कार्यों को मिली रफ्तार, छत्तीसगढ़ में सड़क-पुल निर्माण के लिए 672 करोड़ मंजूर Durg Crime News: सिगरेट मांगने को लेकर विवाद, 26 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या Liquor Accident: पानी समझकर महुआ शराब पी गया 3 साल का मासूम, इलाज के दौरान मौत Kawardha News: पेट्रोल डालकर महिला को जलाने की कोशिश, ससुर-सास पर गंभीर आरोप Rajnandgaon Crime News: शेयर बाजार और तंत्र-मंत्र के नाम पर 4 करोड़ की ठगी, चार आरोपी गिरफ्तार CG Crime News: पारिवारिक विवाद में बेटे ने पिता की ली जान, आरोपी गिरफ्तार Chhattisgarh Road Projects: विकास कार्यों को मिली रफ्तार, छत्तीसगढ़ में सड़क-पुल निर्माण के लिए 672 करोड़ मंजूर Durg Crime News: सिगरेट मांगने को लेकर विवाद, 26 वर्षीय छात्र की चाकू मारकर हत्या Liquor Accident: पानी समझकर महुआ शराब पी गया 3 साल का मासूम, इलाज के दौरान मौत
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › आरक्षण नीति में बदलाव की मांग को लेकर दिल्ली के ज…
दिल्ली में आरक्षण को लेकर प्रदर्शन
दिल्ली में आरक्षण को लेकर प्रदर्शन
राष्ट्रीय Featured

आरक्षण नीति में बदलाव की मांग को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर बड़ा प्रदर्शन, राजघाट पर पुलिस ने कई प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया

जाति आधारित आरक्षण व्यवस्था में बदलाव और आर्थिक आधार पर आरक्षण की मांग को लेकर दिल्ली में प्रदर्शन हो रहा है। जंतर-मंतर से हटाए जाने के बाद प्रदर्शनकारी राजघाट के पास जुटे, जहां पुलिस ने कई लोगों को हिरासत में लिया।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 22 Aug 2026, 12:16 PM · अपडेट: 06 Oct 2026, 10:31 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
देश की राजधानी में एक बार फिर आंदोलन की आहट तेज हो गई है। दिल्ली के ऐतिहासिक जंतर-मंतर पर जाति आधारित आरक्षण व्यवस्था में बदलाव और आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू करने की मांग को लेकर राष्ट्रव्यापी प्रदर्शन शुरू हो गया है। इस आंदोलन में देश के अलग-अलग हिस्सों से भारी संख्या में लोग दिल्ली पहुंचे हैं। शुक्रवार को दिनभर जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों ने जोरदार नारेबाजी की और प्रशासनिक व्यवस्था के खिलाफ अपना विरोध दर्ज कराया। 

प्रदर्शनकारियों को लिया हिरसात में लिया 

देर शाम सुरक्षा बलों ने सख्त रुख अपनाते हुए जंतर-मंतर से प्रदर्शनकारियों को हटाना शुरू कर दिया। जंतर-मंतर से हटाए जाने के बाद शनिवार तड़के सैकड़ों की संख्या में प्रदर्शनकारी महात्मा गांधी की समाधि राजघाट के समीप जुटने लगे। पुलिस ने मौके पर मुस्तैदी दिखाते हुए कई लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से प्रदर्शनकारियों में गहरा रोष है। 

विरोध प्रदर्शन में पुलिस बल की तैनाती
बेवजह बनाया जा रहा निशाना 

प्रदर्शन कर रहे लोगों का कहना है कि वे पूरी तरह अहिंसक और शांतिपूर्ण ढंग से अपनी आवाज उठा रहे थे। उनका आरोप है कि जंतर-मंतर पर मौजूद अन्य समूहों की वजह से उन्हें बेवजह निशाना बनाया गया और पुलिस ने उन पर बल प्रयोग करते हुए लाठीचार्ज किया। दूसरी ओर, दिल्ली पुलिस ने लाठीचार्ज के सभी आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया है। इस आंदोलन को कई प्रमुख सामाजिक और जातीय संगठनों का साथ मिल रहा है। 

जातिगत आरक्षण को समाप्त करने की मांग 

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा और करणी सेना समेत कई धार्मिक व सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि इस प्रदर्शन का हिस्सा बने हैं। प्रदर्शनकारियों की मुख्य मांग है कि वर्तमान में लागू जातिगत आरक्षण व्यवस्था को समाप्त कर इसे केवल आर्थिक स्थिति के आधार पर तय किया जाए। शनिवार को भीड़ के और अधिक बढ़ने की संभावना को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर हैं। 

भारी संख्या में पुलिस बलों की तैनाती

दिल्ली पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के अनुसार, आयोजकों ने इस प्रदर्शन के लिए कोई पूर्व अनुमति नहीं ली थी। कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए जंतर-मंतर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में भारी संख्या में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की तैनाती कर दी गई है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें