Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग खुली चुनौती : आज जेल, कल बेल हथकड़ी पहनकर पुलिस क…
हथकड़ी पहने पुलिस वैन में रील बनाता आरोपी।
हथकड़ी पहने पुलिस वैन में रील बनाता आरोपी।
दुर्ग

खुली चुनौती : आज जेल, कल बेल हथकड़ी पहनकर पुलिस की ही गाड़ी में रील बना गया स्टंटबाज़ 

सोशल मीडिया पर चुनौती: आरोपी ने गिरफ्तारी के महज 3 घंटे बाद इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर अपलोड किया। वीडियो में वह मुस्कुराते हुए विक्ट्री साइन बना रहा है और कैप्शन में लिखा है—आज जेल कल बेल परसों फिर वही खेल।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 22 Jun 2026, 09:24 AM · अपडेट: 11 Sep 2026, 07:21 AM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं और उन्हें कानून का कोई खौफ नहीं रह गया है। ताजा मामला भिलाई का है, जहाँ पुलिस की नाक के नीचे एक अपराधी ने न सिर्फ कानून-व्यवस्था का मज़ाक उड़ाया, बल्कि सीधे खाकी को चुनौती दे डाली। खतरनाक बाइक स्टंट करने के आरोप में पकड़े गए एक युवक ने गिरफ्तारी के बाद पुलिस की गाड़ी के अंदर से ही वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया। यह वीडियो अब तेजी से वायरल हो रहा है।

दरअसल, यह पूरा मामला सुपेला थाना क्षेत्र का है। आरोपी युवराज सोनी नाम का युवक सड़क पर लापरवाही से बाइक दौड़ाते हुए खतरनाक स्टंट कर रहा था, जिससे राहगीरों की जान आफत में पड़ी हुई थी। युवक के इस जानलेवा स्टंट का वीडियो जब सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तब जाकर पुलिस हरकत में आई। सुपेला पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया।

शनिवार को पुलिस ने जारी किया था प्रेस नोट

शनिवार शाम को सुपेला पुलिस ने इस मामले में एक प्रेस नोट जारी कर अपनी पीठ थपथपाई थी। पुलिस ने बताया कि सड़क पर खतरनाक स्टंट कर लोगों की जान जोखिम में डालने वाले युवक युवराज सोनी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज कर उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया। लेकिन पुलिस की इस मुस्तैदी की हवा खुद आरोपी ने कुछ ही घंटों में निकाल दी।

हथकड़ी दिखाते हुए बनाई रील, पुलिस गाड़ी को बनाया स्टूडियो

गिरफ्तारी के बाद जहां अपराधियों में कानून का डर होना चाहिए, वहीं आरोपी युवराज के तेवर कुछ और ही बयां कर रहे थे। उसने पुलिस की गाड़ी के भीतर बैठे-बैठे ही अपने मोबाइल से एक और वीडियो (रील) शूट कर लिया। इस वीडियो में वह हाथों में लगी हथकड़ी को कैमरे के सामने नुमाइश करते हुए दिखा रहा है। हद तो तब हो गई जब उसने इस वीडियो को अपने इंस्टाग्राम पर एक बेहद आपत्तिजनक कैप्शन के साथ पोस्ट किया।

 आज जेल, कल बेल, परसों फिर वही खेल"

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही इस इंस्टाग्राम स्टोरी में आरोपी पुलिस महकमे को सीधे चिढ़ाता दिख रहा है। वीडियो में वह मुस्कुराते हुए 'विक्ट्री साइन' (जीत का निशान) बना रहा है। उसने वीडियो के कैप्शन में लिखा— "आज जेल, कल बेल, परसों फिर वही खेल।" बताया जा रहा है कि पुलिस की कस्टडी में आने के महज 3 घंटे बाद ही उसके इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो अपलोड हो गया था। अब इस घटना के बाद पुलिस की कार्यप्रणाली और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें