कोदबाही मेले में मारपीट
मारपीट का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों पक्षों के लोग खुलेआम एक-दूसरे से भिड़ते दिखाई दे रहे हैं। मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल कोदबाही का मेला क्षेत्र का पारंपरिक आयोजन है, जहां बड़ी संख्या में ग्रामीण, महिलाएं और बच्चे पहुंचते हैं। ऐसे भीड़भाड़ वाले आयोजन में दो पक्षों के बीच लंबे समय तक मारपीट होने से पुलिस और प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
वीडियो से आरोपियों की पहचान
प्रत्यक्षदर्शियों और स्थानीय लोगों का आरोप है कि जब दोनों पक्षों के बीच विवाद बढ़ रहा था, उस समय मौके पर पर्याप्त पुलिस बल मौजूद नहीं था। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते पुलिसकर्मी हस्तक्षेप करते तो विवाद को इतना बढ़ने से रोका जा सकता था। वायरल वीडियो के आधार पर आरोपियों की पहचान घटना का वीडियो सामने आने के बाद देवसर थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।पुलिस करेगी कार्रवाई, सुरक्षा बढ़ाने की मांग
पुलिस वायरल वीडियो के आधार पर मारपीट में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास कर रही है। आरोपियों की पहचान होने के बाद उनके खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई किए जाने की बात कही जा रही है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि भविष्य में मेले और अन्य सार्वजनिक आयोजनों में पर्याप्त संख्या में पुलिस बल तैनात किया जाए, ताकि इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो। साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में लापरवाही बरतने वाले जिम्मेदारों की भी जवाबदेही तय करने की मांग उठ रही है।

