Tuesday, 18 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम सावन सोमवार को जल चढ़ाने निकली महिला पर एसिड अटैक, आरोपी गिरफ्तार खाने का लालच देकर मासूमों से गलत हरकत, भिलाई से आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार LPG ग्राहकों को राहत : e-KYC की डेडलाइन 23 अगस्त तक बढ़ी, नहीं किया तो देना होगा कमर्शियल रेट खुला नाला बना मौत का जाल, खेलते-खेलते गिरे 4 वर्षीय मासूम की मौत, नगर निगम व्यवस्था पर उठे सवाल बाल सुधार गृह में फंसी के फंदे पर मिला नाबालिग, मौत की वजह तलाश रही पुलिस ट्रेलर ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवकों की मौत के बाद ग्रामीणों ने किया चक्काजाम सावन सोमवार को जल चढ़ाने निकली महिला पर एसिड अटैक, आरोपी गिरफ्तार खाने का लालच देकर मासूमों से गलत हरकत, भिलाई से आरोपी बुजुर्ग गिरफ्तार LPG ग्राहकों को राहत : e-KYC की डेडलाइन 23 अगस्त तक बढ़ी, नहीं किया तो देना होगा कमर्शियल रेट खुला नाला बना मौत का जाल, खेलते-खेलते गिरे 4 वर्षीय मासूम की मौत, नगर निगम व्यवस्था पर उठे सवाल बाल सुधार गृह में फंसी के फंदे पर मिला नाबालिग, मौत की वजह तलाश रही पुलिस
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय मशीन की चपेट में आने से मजदूर का हाथ-पैर कटा, मिल…
राइस मिल हादसे में घायल मजदूर
राइस मिल हादसे में घायल मजदूर
राष्ट्रीय

मशीन की चपेट में आने से मजदूर का हाथ-पैर कटा, मिल प्रबंधन पर हादसा छिपाने का आरोप

राइस मिल में पॉलिश मशीन की चपेट में आने से 45 वर्षीय मजदूर महेश नामदेव गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे में उनका एक हाथ और एक पैर कट गया। आरोप है कि मिल प्रबंधन ने घटना की जानकारी करीब 20 घंटे तक छिपाए रखी। जांच के दौरान घटनास्थल से खून और अन्य सबूत गायब मिले, जिससे साक्ष्य मिटाने की आशंका जताई जा रही है।

कीर्तिमान रिपोर्ट सती दीवान
18 Aug 2026, 05:25 PM
मध्य प्रदेश

मोहासा के औद्योगिक क्षेत्र में स्थित ‘भगवती राइस मिल’ में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। मिल में काम करने के दौरान पॉलिश मशीन की चपेट में आने से 45 वर्षीय मजदूर महेश नामदेव का एक हाथ और एक पैर कटकर शरीर से अलग हो गया। हादसा इतना भीषण था कि मौके पर चीख-पुकार मच गई। गंभीर हालत में घायल मजदूर को इलाज के लिए भोपाल के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां वह जिंदगी और मौत से जूझ रहा है। ​घटना शनिवार शाम करीब 5:30 बजे की बताई जा रही है, लेकिन आरोप है कि मिल प्रबंधन ने इस खौफनाक हादसे को करीब 20 घंटे तक दबाए रखा। जब मामले का भंडाफोड़ हुआ, तब जाकर प्रशासनिक अमला हरकत में आया। 

​20 घंटे तक दबाए रखा मामला

नायब तहसीलदार, माखननगर थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर और श्रम निरीक्षक ज्योति अय्यर ने मौके पर दबिश दी, लेकिन वहां कोई जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं मिला।​सोमवार को जब औद्योगिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा विभाग की टीम दोबारा जांच करने पहुंची, तो घटनास्थल का नजारा देखकर सब हैरान रह गए। मौके से खून और हादसे से जुड़े तमाम सबूत गायब थे, जिससे साक्ष्य मिटाने की आशंका गहरा गई है।

​न ग्रुप बीमा, न सुरक्षा के इंतजाम

जांच में कंपनी की लापरवाही सामने आई है। कंपनी ने मजदूर का कोई ‘समूह बीमा’ (ग्रुप इंश्योरेंस) भी नहीं कराया था। फिलहाल मजदूर के पास ‘संबल कार्ड’ होने के कारण प्रशासन उसे आंशिक क्षति के तहत ₹1 लाख की सहायता राशि दिलाने की प्रक्रिया कर रहा है। हादसे के बाद कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

दोषियों पर होगी कानूनी कार्रवाई

​यद्यपि कंपनी अस्पताल का खर्च उठाने का दावा कर रही है, लेकिन सुरक्षा में हुई इस जानलेवा चूक पर प्रबंधन के जिम्मेदार अधिकारी मीडिया और प्रशासन के सवालों से भागते नजर आ रहे हैं। सहायक श्रम आयुक्त रजनी मालवीय के अनुसार पुलिस और सुरक्षा विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों पर कड़ा कानूनी शिकंजा कसा जाएगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें