Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज का मामला गर्माया : राहुल क…
CJP ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा
CJP ने मांगा अमित शाह का इस्तीफा
राष्ट्रीय

जंतर-मंतर पर लाठीचार्ज का मामला गर्माया : राहुल के बाद अब CJP प्रमुख ने भी मांगा गृहमंत्री अमित शाह का इस्तीफा

जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शन के दौरान पुलिस कार्रवाई को लेकर राजनीतिक विवाद बढ़ गया है। CJP संस्थापक अभिजीत दीपके ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग का समर्थन करते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक अधिकारों के दमन का आरोप लगाया। प्रदर्शन NEET पेपर लीक मामले और छात्रों की मांगों को लेकर आयोजित किया गया था।

प्रकाशित: 31 Jul 2026, 08:35 AM · अपडेट: 13 Sep 2026, 06:17 AM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
राजधानी दिल्ली के जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के दौरान हुए लाठीचार्ज और पेलेट गन के इस्तेमाल का मुद्दा अब तूल पकड़ता जा रहा है। संसद से लेकर सड़कों तक इस घटना को लेकर सरकार की घेराबंदी शुरू हो गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी द्वारा केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के इस्तीफे की मांग के बाद, अब CJP के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी मोर्चा खोल दिया है। 
महाराष्ट्र के छत्रपति संभाजीनगर स्थित अपने आवास लौटने पर मीडिया से बात करते हुए अभिजीत दीपके ने राहुल गांधी की मांग का पुरजोर समर्थन किया। उन्होंने कहा कि देश के गृहमंत्री होने के नाते अमित शाह को इस विफलता की जिम्मेदारी लेते हुए तुरंत अपने पद से इस्तीफा दे देना चाहिए। 20 जुलाई को निकाले गए ‘संसद चलो’ मार्च का जिक्र करते हुए दीपके ने गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा, "प्रदर्शन कर रहे बेकसूर छात्रों और युवाओं पर जिस तरह से पुलिस बल का प्रयोग किया गया, उसका आदेश निश्चित तौर पर केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की ओर से ही जारी हुआ होगा। 

बाहरी चंदा मामले पर बोले, सरकारी की नाकामी

देश में लोकतंत्र अब खतरे में नजर आ रहा है और संवैधानिक संस्थाओं की निष्पक्षता पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।" जब उनसे पार्टी और आंदोलन को 'बाहरी चंदा' (फॉरेन फंडिंग) मिलने से जुड़े सवालों पर जवाब मांगा, तो उन्होंने इसे सरकार की नाकामी करार दिया। दीपके ने पलटवार करते हुए कहा कि यदि किसी आंदोलन को बाहर से चलाया जा रहा है या विदेशी फंड आ रहा है, तो यह देश की सुरक्षा व्यवस्था और खुद अमित शाह की सबसे बड़ी विफलता को दर्शाता है। 
अगर देश के किसी आंदोलन को बाहर से फंडिंग मिल रही है, तो यह गृह मंत्रालय और अमित शाह जैसे जिम्मेदार पद पर बैठे व्यक्ति की नाकामयाबी है।" — अभिजीत दीपके, संस्थापक (CJP)

नीट पेपर लीक और छात्रों के मुआवजे की मांग

उल्लेखनीय है कि कॉकरोच जनता पार्टी ने जंतर-मंतर पर मुख्य रूप से NEET पेपर लीक मामले के विरोध में यह बड़ा प्रदर्शन आयोजित किया था। इस आंदोलन में देशभर से हजारों छात्र और युवा शामिल हुए थे। पार्टी की प्रमुख मांगें थीं:

  • पेपर लीक के कारण आत्महत्या करने वाले छात्रों के परिजनों को 1 करोड़ रुपये का मुआवजा दिया जाए।

  • मामले की गंभीरता को देखते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान तुरंत इस्तीफा दें।

प्रदर्शन के अंत में दीपके ने देश की जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि लोकतंत्र को बचाना है, तो सभी नागरिकों और विपक्षी ताकतों को एक मंच पर एकजुट होना पड़ेगा।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें