Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम धमतरी धमतरी में दो लोगों पर हमले के बाद घर के बाहर मृत …
घर के बाहर मृत मिला तेंदुआ
घर के बाहर मृत मिला तेंदुआ
धमतरी

धमतरी में दो लोगों पर हमले के बाद घर के बाहर मृत मिला तेंदुआ, मौत के कारणों की जांच शुरू

धमतरी के बिरगुड़ी क्षेत्र के करहीघाटी गांव में तेंदुए ने दो ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। कुछ देर बाद वही तेंदुआ एक घर के बाहर मृत अवस्था में मिला। वन विभाग ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है और मौत के कारणों की जांच शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 02 Aug 2026, 12:21 PM · अपडेट: 16 Sep 2026, 09:44 AM
धमतरी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले के बिरगुड़ी परिक्षेत्र के ग्राम करहीघाटी में देर रात तेंदुए की मौजूदगी से दहशत फैल गई। तेंदुए ने पहले दो ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। इसके कुछ समय बाद वही तेंदुआ गांव के एक घर के बरामदे में मृत अवस्था में मिला। घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और घायल ग्रामीणों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। वहीं, मृत तेंदुए के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी गई है।

पहले दो ग्रामीणों पर किया हमला

वन विभाग के अनुसार, घायल ग्रामीणों की पहचान धरम नेताम (30) और गांधीराम (55) के रूप में हुई है। बताया गया कि देर रात तेंदुआ पहले गांधीराम के घर में घुस गया और उन पर हमला कर दिया। शोर सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे तो तेंदुआ वहां से भाग निकला।्र 

घर के सामने मृत मिला तेंदुआ

ग्रामीणों के सुरक्षित स्थान पर चले जाने के बाद सुबह जब अंजोर सिंह अपने घर पहुंचे तो उन्होंने बरामदे में तेंदुए को मृत अवस्था में पड़ा देखा। इसकी सूचना तत्काल वन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही वनमंडलाधिकारी के निर्देशन में विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।

दूसरे ग्रामीण को भी किया घायल

इसके बाद करीब 500 मीटर दूर अंजोर सिंह के घर में तेंदुआ घुस गया। ग्रामीणों ने उसे भगाने की कोशिश की, लेकिन इस दौरान उसने धरम नेताम पर भी हमला कर दिया। घायल किसी तरह अपनी जान बचाकर वहां से निकले। कुछ देर बाद तेंदुआ फिर उसी घर में लौट आया।

पोस्टमार्टम के बाद होगी मौत के कारणों की जांच

वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम, 1972 के तहत प्रकरण दर्ज कर लिया है। अधिकारियों ने बताया कि तेंदुए के शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए फोरेंसिक और चिकित्सकीय जांच कराई जाएगी। रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि तेंदुए की मौत किन परिस्थितियों में हुई। फिलहाल पूरे मामले की विस्तृत जांच जारी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें