Saturday, 12 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dhamtari News: बारिश बनी मुसीबत, बीमार ग्रामीण को अस्पताल पहुंचाने में आई बड़ी चुनौती Narayanpur News: कुपोषण के खिलाफ बड़ा अभियान, स्कूलों और आंगनबाड़ी बच्चों को मिलेगा पोषण आहार Raipur Administration Action: फुंडहर में अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासन की टीम, जमीन मालिक को सौंपी गई भूमि CG Murder Case: चाचा की मौत के बाद फरार भांजा तेलंगाना से गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुआ था हमला Crime News: जादू-टोना के शक में रामसिंह बैगा ग्रामीण की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार Mahasamund Crime: छेड़छाड़ के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, अस्पताल पहुंचाने का रचा नाटक, दो आरोपी गिरफ्तार Dhamtari News: बारिश बनी मुसीबत, बीमार ग्रामीण को अस्पताल पहुंचाने में आई बड़ी चुनौती Narayanpur News: कुपोषण के खिलाफ बड़ा अभियान, स्कूलों और आंगनबाड़ी बच्चों को मिलेगा पोषण आहार Raipur Administration Action: फुंडहर में अवैध कब्जा हटाने पहुंची प्रशासन की टीम, जमीन मालिक को सौंपी गई भूमि CG Murder Case: चाचा की मौत के बाद फरार भांजा तेलंगाना से गिरफ्तार, जमीन विवाद में हुआ था हमला Crime News: जादू-टोना के शक में रामसिंह बैगा ग्रामीण की हत्या, तीन आरोपी गिरफ्तार Mahasamund Crime: छेड़छाड़ के विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, अस्पताल पहुंचाने का रचा नाटक, दो आरोपी गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम राष्ट्रीय Leopard Poaching Case: तार के फंदे में फंसकर तेंद…
Leopard poaching case in forest(Image Source: Social Media)
Leopard poaching case in forest(Image Source: Social Media)
राष्ट्रीय

Leopard Poaching Case: तार के फंदे में फंसकर तेंदुए की मौत, वन विभाग ने 24 घंटे में दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

Leopard Poaching Case: कटनी जिले के रीठी वन परिक्षेत्र में तार के फंदे में फंसकर तेंदुए की मौत के मामले में वन विभाग ने 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जंगली सूअर और हिरण के शिकार के लिए लगाए गए फंदे में तेंदुआ फंस गया था। वन विभाग ने वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए मामले की जांच आगे बढ़ा दी है।

कीर्तिमान डेस्क | सती दीवान
12 Sep 2026, 03:09 PM
मध्यप्रदेश
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

Leopard Poaching Case: रीठी वन परिक्षेत्र में तार के फंदे में फंसने से हुई तेंदुए की मौत के मामले में वन विभाग ने तेजी से कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वन विभाग की टीम ने घटना के 24 घंटे के भीतर दोनों आरोपियों को पकड़कर न्यायालय में पेश किया है। जानकारी के अनुसार, देवरी-पटो‍हा तालाब के जंगल क्षेत्र में एक किसान के खेत के पास करीब 3 से 4 वर्ष उम्र के नर तेंदुए का शव मिला था। 

तार के फंदे में फंसा तेंदुआ

ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की।

प्रारंभिक जांच में आशंका जताई गई कि जंगली जानवरों के शिकार के लिए खेत के आसपास तार का फंदा लगाया गया था। बताया जा रहा है कि जंगली सूअर और हिरण को पकड़ने के लिए लगाए गए इस फंदे में तेंदुआ फंस गया, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

डॉग स्क्वाड की मदद से आरोपियों तक पहुंची टीम

मामले की गंभीरता को देखते हुए रीठी वन परिक्षेत्र अधिकारी महेश पटेल ने जिला वन मंडल अधिकारी गर्वित गंगवार के निर्देश पर विशेष टीम गठित की। जांच के दौरान डॉग स्क्वाड की सहायता ली गई और घटनास्थल से मिले सुरागों के आधार पर संदिग्धों से पूछताछ की गई।

डीएफओ गर्वित गंगवार ने बताया कि वन विभाग की टीम ने लगातार कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों से पूछताछ में शिकार से जुड़े अन्य पहलुओं की जानकारी जुटाई जा रही है।

वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई

वन विभाग ने दोनों आरोपियों के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। उन्हें न्यायालय में पेश किया गया है। वहीं, विभाग इस बात की भी जांच कर रहा है कि इस घटना में और कितने लोग शामिल हैं और क्या इससे पहले भी क्षेत्र में इस तरह के फंदे लगाए गए थे।

वन विभाग ने लोगों से अपील की है कि जंगल या आसपास के क्षेत्रों में किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत विभाग को दें, ताकि वन्यजीवों की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें