Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद मुंशी प्रेमचंद जयंती पर डाइट महासमुंद में साहित्य…
मुंशी प्रेमचंद जयंती पर पौध रोपण
मुंशी प्रेमचंद जयंती पर पौध रोपण
महासमुंद

मुंशी प्रेमचंद जयंती पर डाइट महासमुंद में साहित्यिक संगोष्ठी, ग्रामीण जीवन दर्शन पर हुई चर्चा

डाइट महासमुंद में मुंशी प्रेमचंद की 147वीं जयंती पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने प्रेमचंद के साहित्य, ग्रामीण जीवन के चित्रण और सामाजिक सरोकारों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के अंत में कदंब का पौधरोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

प्रकाशित: 02 Aug 2026, 07:39 AM · अपडेट: 10 Sep 2026, 01:54 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) महासमुंद में प्रसिद्ध साहित्यकार मुंशी प्रेमचंद के 147वीं जयंती पर प्राचार्य अरुण कमार प्रधान उप प्राचार्य उमादेवी शर्मा के मार्गदर्शन एवं साहित्यिक प्रभारी टेकराम सेन चमक के संयोजन में ग्रामीण परिवेश में प्रेमचंद जी के जीवन दर्शन पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्राचार्य अरुण प्रधान ने कहा कि प्रेमचंद जी के विभिन्न कृतियों में गोदान ग्रामीण जीवन का सजीव चित्रण करने में विश्व साहित्य में अनेक प्रकार की अकेली रचना है। उप प्राचार्य उमादेवी शर्मा ने कहा कि वे स्वयं उनके लगभग सभी साहित्यकों का अध्ययन कर चुकी है । उनकी सभी रचनाएं वर्तमान समय में समाज के लिये प्रासंगिक है ।

महिलाओं की समस्याओं को लेकर रहते थे चिंतित 

कार्यक्रम का संचालन करते हुये कार्यक्रम समन्वयक साहित्यकार टेकराम सेन चमक ने कहा कि प्रेमचंद की नमक का दरोगा, बड़े घर की बेटी, पंच परमेश्वर, परीक्षा एवं मंत्र जैसी प्रमुख काहनियां आज भी पाठकों को आकर्षित करती है। इस अवसर पर सहायक प्राध्यापक सुलमा द्विवेदी, हिन्दी की व्याख्याता सुमन दीवान, दुर्गा सिन्हा ने विचार व्यक्त करते हुये कहा कि प्रेमचंद नारी की विभिन्न समस्याओं को लेकर अत्यधिक चिंतित थे। इसलिये उनके अनेक उपन्यासों में नारी की किसी न किसी समस्याओं का उल्लेख मिलता है। 

कार्याक्रम में इनका रहा योगदान

छात्राध्यापकों की ओर से शैलेन्द्र, रोशन, प्रिया खड़ाईत सुरेश, दिया कुम्हार, प्रतिक्षा ने भी संगोष्ठी में हिस्सा लिया। कार्यक्रम को सफल बनाने में सहायक प्राध्यापक के. सिंग, किरण कन्नौजे, तिलोतमा प्रधान, लक्ष्मी सिन्हा, ईश्वर चंद्राकर, झरना साहू, आकांक्षा, गरिमा, तरुण सहित छात्राध्यापक गण रितुराज, रेमन, रोशन, इन्दूमति, यशोदा, प्रिया, समीक्षा तनु, तेरजा, भूपेश, महेश सहित समस्त छात्राध्यापकों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर प्रेमचंद जी को स्मरण करते हुये उनके 147 वीं जयंती के अवसर पर कंदम का पौधा रोपण किया या। उक्त जानकारी संस्थान की ओर से छात्र परिषद अध्यक्ष रोशन यादव ने दी है ।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें