Friday, 11 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Amazon Warehouse Raipur: सिलतरा के गोदाम में कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप, वॉशरूम में कैमरा लगाने की शिकायत Elephant Rescue: रायगढ़ के जंगल में हाथियों के दल से बिछड़ा 2 साल का शावक, वन विभाग कर रहा निगरानी Raipur Cyber Crime: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर रायपुर के कारोबारी से 96 लाख की ठगी Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित Amazon Warehouse Raipur: सिलतरा के गोदाम में कर्मचारियों ने लगाए गंभीर आरोप, वॉशरूम में कैमरा लगाने की शिकायत Elephant Rescue: रायगढ़ के जंगल में हाथियों के दल से बिछड़ा 2 साल का शावक, वन विभाग कर रहा निगरानी Raipur Cyber Crime: शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर रायपुर के कारोबारी से 96 लाख की ठगी Raipur Spa Center Raid: देवेंद्र नगर के स्पा सेंटर में पुलिस कार्रवाई, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज Excise Department Action: राजनांदगांव में ओवररेट शराब बिक्री का मामला, आबकारी उप निरीक्षक निलंबित
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Mahasamund Job Fair: युवाओं के लिए नौकरी का मौका …
Mahasamund Job Vacancy (Image Source - AI Generated)
Mahasamund Job Vacancy (Image Source - AI Generated)
राज्य सरकार

Mahasamund Job Fair: युवाओं के लिए नौकरी का मौका 200 पदों पर होगी भर्ती, ऐसे करें आवेदन

Mahasamund Job Fair: महासमुंद में 24 सितंबर 2026 को जिला स्तरीय रोजगार मेला आयोजित होगा। मेले में 200 पदों पर निजी कंपनियों द्वारा भर्ती की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थियों को ऑनलाइन आवेदन के साथ जरूरी दस्तावेज लेकर शामिल होना होगा।

कीर्तिमान डेस्क | कमलेश साहू
11 Sep 2026, 06:56 PM
महासमुंद
जल्द आ रहा है सारांश सुनने की सुविधा जल्द उपलब्ध होगी
Mahasamund Job Fair: महासमुंद जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र महासमुन्द में 24 सितंबर 2026 को प्रातः 11.00 बजे से 3.00 बजे तक जिला स्तरीय रोजगार मेला का आयोजन किया जा रहा है। जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिसके प्रचार प्रसार हेतु जिले के समस्त आईटीआई में मोबिलाईजेशन काउंसलिंग शिविर का आयोजन किया जाएगा। जिसमें 17 सितंबर 2026 को आईटीआई पिथौरा, 18 सितम्बर को आईटीआई बागबाहरा, 21 सितम्बर को आईटीआई बसना एवं 22 सितम्बर को आईटीआई सरायपाली में शिविर आयोजित होगा। इस शिविर में उपस्थित होकर आवेदक रोजगार मेला की विस्तृत जानकारी प्राप्त कर सकते हैं एवं मेले हेतु अपना पंजीयन भी करा सकते हैं।

200 पदों पर होगी भर्ती

जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि जिला स्तरीय रोजगार मेला में निजी क्षेत्र स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड, पुस्कल एग्रोटेक लिमिटेड, अलर्ट एसजीएस प्राइवेट लिमिटेड, रजत इक्विपमेंट्स प्राइवेट लिमिटेड एवं श्रमिन टेलेंट प्राइवेट लिमिटेड के कुल 200 विभिन्न पदों पर 10वीं 12वीं, B.Sc. Agriculture & Graduation, ITI उत्तीर्ण आवेदकों की भर्ती की जाएगी। इसके अतिरिक्त नियोजक उपस्थित होने पर रोजगार मेला में सम्मिलित किया जाएगा।

इन दस्तावेजों के साथ पहुंचे अभ्यर्थी

जिला स्तरीय रोजगार मेला में सम्मिलित होने के इच्छुक एवं योग्य आवेदक, निर्धारित स्थल एवं समय पर अपनी शैक्षणिक योग्यता के दस्तावेज, रोजगार पंजीयन, आधार कार्ड, बायोडाटा की छायाप्रति एवं पासपोर्ट साइज की स्वयं की फोटो सहित उपस्थित होवे। साक्षात्कार की प्रक्रिया में सम्मिलित होने के लिए आवेदकों को ‘छत्तीसगढ रोजगार एप/वेबसाईट https://erojgar.cg.gov.in के माध्यम से ऑनलाइन अप्लाई करना आवश्यक है। रिक्तियों की संख्या, पदवार आवश्यक योग्यता, वेतनमान, कार्यस्थल की विस्तृत जानकारी के लिए आवेदक जिला रोजगार कार्यालय महासमुन्द में सम्पर्क कर अथवा रोजगार विभाग की वेबसाईट https://erojgar.cg.gov.in से भी जानकारी प्राप्त कर सकते है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें