Thursday, 03 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम शिक्षा Mahasamund Literacy Campaign: साक्षरता पखवाड़े का…
Launch of Diet Literacy Fortnight (Image Source: Keertiman Media)
Launch of Diet Literacy Fortnight (Image Source: Keertiman Media)
🔴 BREAKING शिक्षा

Mahasamund Literacy Campaign: साक्षरता पखवाड़े का शुभारंभ, शत-प्रतिशत साक्षरता का लिया संकल्प

महासमुंद डाइट में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत 1 से 15 सितंबर तक साक्षरता पखवाड़े का शुभारंभ शपथ ग्रहण के साथ हुआ। इस दौरान विभिन्न जागरूकता और रचनात्मक गतिविधियों के माध्यम से 15 वर्ष से अधिक आयु के वयस्कों को साक्षर बनाने का संदेश दिया जाएगा।

कीर्तिमान न्यूज
03 Sep 2026, 08:29 AM
महासमुंद
Mahasamund Literacy Campaign: जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) महासमुंद में प्राचार्य अरुण प्रधान एवं उप प्राचार्य उमादेवी शर्मा के मार्गदर्शन एवं कार्यक्रम प्रभारी व्याख्याता टेकराम सेन के निर्देशन में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत 01 से 15 सितंबर तक आयोजित साक्षरता पखवाड़ा का शुभारंभ शपथ ग्रहण के साथ हुआ। इस अवसर पर प्राचार्य अरुण प्रधान ने कहा कि राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुरुप पूरे देश में उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य जन जन को साक्षर बनाना है। 

अधिक उम्र के लोगों को सशक्त बनाने प्रसास 

साक्षरता पखवाड़ा के शभारंभ अवसर पर जिला परियोजना अधिकारी (साक्षरता) सम्पा बोस ने कहा कि इस राष्ट्रीय महायज्ञ में शामिल होकर हम अपने जिले को शत प्रतिशत साक्षर बना सकते हैं उन्होंने कहा कि 15 वर्ष से अधिक उम्र के वयस्कों को सशक्त बनाना है  जिन्होंने स्कूली शिक्षा प्राप्त नहीं किया है ।

डाइट में साक्षरता पखवाड़े का शुभारंभ
जन जागरूकता के लिए करें प्रेरित 

उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के प्रभारी (डी.एल.सी.) व्याख्याता टेकराम सेन ने कहा कि देशव्यापी साक्षरता पखवाड़ा एवं 8 सितंबर अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस पर रोचक कार्यक्रमों के माध्यम से जन जागरुकता ला सकते हैं। उन्होंने कहा कि साक्षरता संगोष्ठी गौरव के क्षण, चित्रकला, वाद विवाद, गीत, नॉत्य एवं मेहन्दी प्रतियोगिता के माध्यम से साक्षरता पखवाड़ा को आकर्षक बना सकते हैं । विकासखंड नोडल महासमुंद (उल्लास नवभारत) ईश्वर चंद्राकर द्वारा छात्राध्यापकों को प्रेरित करते हुये समाज में जन जागरुकता लाने के लिये कहा गया। 

साक्षरता अभियान के लिए दिलाई शपथ 

साक्षरता पखवाड़ा के शुभारंभ अवसर पर प्राचार्य अरुण कुमार प्रधान द्वारा हम सबको मिलकर एक नया मुहिम चलाना होगा साक्षरता अभियान की ओर एक कदम बढ़ाना होगा। कहते हुये शपथ ग्रहण कराया गया एवं कार्यक्रम प्रभारी टेकराम सेन द्वारा 15 सितंबर तक आयोजित होने वाले विविध कार्यक्रमों की जानकारी दी गई। इस अवसर पर व्याख्याता दुर्गा सिन्हा, सुमन दीवान, संतोष कुमार साहू, ईश्वर चंद्राकर, आकांक्षा साहू ने कार्यक्रम की सफलता का जोर दिया। संचालन व्याख्याता टेकराम सेन चमक एवं आभार प्रदर्शन सुमन दीवान ने किया ।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें