Wednesday, 16 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Jhiram Ghati Naxal Attack: 10 दोषियों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, 2013 हमले में गई थी कई नेताओं की जान Raigarh News : तेज रफ्तार पिकअप बिजली खंभे से टकराई, 3 की हालत गंभीर Durg Road Accident : सड़क पर आई गाय बनी हादसे की वजह, दुर्ग में बाइक टकराने से एक की मौत, दो घायल Kanker Crime News : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में परिचित युवक समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Youth Attack Case: प्रेम प्रसंग बना विवाद की वजह, 17 वर्षीय किशोर पर कैंची से हमले का आरोप Road Accident: यात्री बस की चपेट में आया बाइक सवार, 5 किलोमीटर तक घसीटने के बाद हुई मौत Jhiram Ghati Naxal Attack: 10 दोषियों को कोर्ट ने सुनाई फांसी की सजा, 2013 हमले में गई थी कई नेताओं की जान Raigarh News : तेज रफ्तार पिकअप बिजली खंभे से टकराई, 3 की हालत गंभीर Durg Road Accident : सड़क पर आई गाय बनी हादसे की वजह, दुर्ग में बाइक टकराने से एक की मौत, दो घायल Kanker Crime News : नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में परिचित युवक समेत 4 आरोपी गिरफ्तार Youth Attack Case: प्रेम प्रसंग बना विवाद की वजह, 17 वर्षीय किशोर पर कैंची से हमले का आरोप Road Accident: यात्री बस की चपेट में आया बाइक सवार, 5 किलोमीटर तक घसीटने के बाद हुई मौत
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Mahasamund News: बलराम जयंती पर एक दिवसीय जिला स्…
Agriculture Awareness Event ( Image Source - PRO )
Agriculture Awareness Event ( Image Source - PRO )
राज्य सरकार

Mahasamund News: बलराम जयंती पर एक दिवसीय जिला स्तरीय, किसान दिवस का आयोजन

Mahasamund News: कृषि विज्ञान केन्द्र भलेसर में बलराम जयंती के अवसर पर जिला स्तरीय किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में किसानों को आधुनिक कृषि तकनीक, प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण, दलहन-तिलहन उत्पादन और कृषि आधारित आय बढ़ाने के उपायों की जानकारी दी गई।

कीर्तिमान डेस्क | कमलेश साहू
16 Sep 2026, 06:15 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahasamund News: कृषि के देवता भगवान श्री बलराम की जयंती के अवसर पर कृषि विज्ञान केन्द्र भलेसर, महासमुंद द्वारा एक दिवसीय जिला स्तरीय किसान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जनपद पंचायत महासमुंद की अध्यक्ष दिशा दीवान शामिल हुई तथा अध्यक्षता जिला पंचायत महासमुंद उपाध्यक्ष भीखम सिहं ठाकुर ने की।

कृषि विभाग का संयुक्त आयोजन

विशिष्ट अतिथि के रूप में अध्यक्ष भारतीय किसान संघ महासमुंद कुबेर गिरी गोस्वामी, जिला उपाध्यक्ष भारतीय किसान संघ बृजलाल साव, जिला प्रमुख बीज आयाम संजय चन्द्राकर, ब्लाक अध्यक्ष महासमुंद शत्रुघन साहू, जिला कार्यालय प्रमुख राजेन्द्र वैष्णव, सरपंच ग्राम पंचायत भलेसर सेवाराम कुर्रे सहित कार्यक्रम के आयोजक वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख, कृषि विज्ञान केन्द्र, भलेसर डाॅ आर एल शर्मा एवं उपसंचालक कृषि फागुराम कश्यप एवं बड़ी संख्या में कृषकगण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग, महासमुंद के संयुक्त तत्वावधान में किया गया।

किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
जिला स्तरीय किसान दिवस 

कार्यक्रम की शुरूआत अतिथियों द्वारा भगवान श्री बलराम के पूजा अर्चना के साथ किया गया। इस अवसर पर जिले के विभिन्न क्षेत्रों से लगभग 120 किसानों ने सहभागिता दी। मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष दिशा दीवान ने कहा कि वर्तमान समय में केवल उत्पादन बढ़ाना ही पर्याप्त नहीं है बल्कि कृषि आधारित विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से आय में वृद्धि करना भी आवश्यक है। किसानों को कृषि के साथ साथ पशुपालन, उद्यानिकी, मत्स्य पालन एवं कृषि आधारित उद्यमों को अपनाने के लिये प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के दौरान डाॅ आर. एल शर्मा, वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख ने दलहन, तिलहन कृषि की उपयोगिता, मृदा स्वास्थ्य, उन्नत कृषि तकनीक, प्राकृतिक खेती, फसल विविधीकरण, समसामयिक कृषि समस्याओं तथा कृषि आधारित आय के विभिन्न स्त्रोतों पर जानकारी दी।

दलहन खेती का रकबा बढ़ाने का लक्ष्य

इसके पश्चात् उप संचालक कृषि, फागूराम कश्यप के द्वारा आत्मनिर्भरता दलहन मिशन योजनांतर्गत भारत में दलहन एवं तिलहन फसल को बढ़ाने और आयात पर निर्भरता को कम करने हेतु विभागीय योजनाओं की जानकारी कृषकों के बीच साझा की। उन्होंने बताया कि जिले में गत वर्ष खरीफ में 8901 हेक्टेयर एवं रबी में 6423 हेक्टेयर दलहन का रकबा किया गया है तथा इस वर्ष खरीफ 2026 में 9120 हेक्टेयर का लक्ष्य दिया गया है एवं लगातार रकबे में विस्तार किया जा रहा है।

500 फलदार पौधों का किया वितरण

इस अवसर पर किसानों के साथ प्रश्नोत्तरी एवं संवाद कार्यक्रम भी आयोजित किया गया जिसमें किसानों ने अपनी कृषि समस्याओं को विशेषज्ञों के समक्ष रखा एवं कृषि विशेषज्ञों ने उन समस्याओं का तकनीकी समाधान एवं आवश्यक सुक्षाव प्रदान किए। कार्यक्रम में कृषि विज्ञान केन्द्र द्वारा किसानों से वैज्ञानिक कृषि को अपनाने तथा उपलब्ध कृषि तकनीकों का अधिकतम लाभ उठाकर सतत कृषि विकास एवं किसान कल्याण में सहभागी बनने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन डाॅ. साकेत दुबे, विषय वस्तु विशेषज्ञ (उद्यानिकी) द्वारा किया गया। कार्यक्रम में भारतीय किसान संघ जिला महासमुंद के सदस्य, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग, महासमुंद एवं कृषि विज्ञान केन्द्र के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के अंत में कृषकों को लगभग 500 नग नींबू, आंवला, आम, जामुन, कटहल, बेल एवं अन्य फलदार पौधे का वितरण किया गया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें