Sunday, 06 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
W 𝕏 f
होम महासमुंद Mahasamund News: दिनदहाड़े पुलिस आरक्षक की स्कूटी…
Mahasamund scooty theft case(Image Source: AI Photo)
Mahasamund scooty theft case(Image Source: AI Photo)
महासमुंद

Mahasamund News: दिनदहाड़े पुलिस आरक्षक की स्कूटी चोरी, डिक्की में थी वर्दी और जरूरी दस्तावेज

Mahasamund News: खोपली पड़ाव में ढाबे के सामने से दिनदहाड़े पुलिस आरक्षक की स्कूटी चोरी हो गई। स्कूटी की डिक्की में पुलिस वर्दी, शासकीय मोबाइल, पर्स और जरूरी दस्तावेज रखे थे। बागबाहरा पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के जरिए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क | यशोदा साहू
06 Sep 2026, 11:20 AM
बागबाहरा
Mahasamund News: खोपली पड़ाव के पास एक ढाबे के सामने दिनदहाड़े पुलिस आरक्षक की स्कूटी चोरी होने का मामला सामने आया है। आरक्षक स्कूटी लॉक कर ढाबे में खाना खाने गया था। करीब एक घंटे बाद वापस लौटा तो स्कूटी अपनी जगह से गायब मिली। स्कूटी की डिक्की में पुलिस की वर्दी, पर्स, शासकीय मोबाइल समेत कई जरूरी दस्तावेज रखे हुए थे। जानकारी के अनुसार ग्राम दारगांव निवासी अवधराम ठाकुर महासमुंद सिटी कोतवाली में आरक्षक के पद पर पदस्थ हैं।
2 सितंबर को दोपहर करीब 2 बजे वह भूरा रंग की TVS Jupiter स्कूटी क्रमांक CG 06 GQ 5160 से खोपली पड़ाव पहुंचे थे। उन्होंने स्कूटी ढाबे के सामने लॉक की और खाना खाने के लिए अंदर चले गए। करीब एक घंटे बाद जब आरक्षक ढाबे से बाहर आए तो स्कूटी वहां नहीं थी। उन्होंने आसपास काफी तलाश की, लेकिन स्कूटी का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई।

करीब 50 हजार रुपए कीमत की स्कूटी

चोरी हुई स्कूटी की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस के मुताबिक स्कूटी का इंजन नंबर EG4EK1700402 और चेचिस नंबर MD626EG46K1E00666 है। स्कूटी की डिक्की में पुलिस की वर्दी के अलावा पर्स, शासकीय मोबाइल, आधार कार्ड, पैन कार्ड, एटीएम कार्ड और अन्य महत्वपूर्ण कागजात रखे हुए थे।

CCTV फुटेज से आरोपी की तलाश

घटना की शिकायत मिलने के बाद बागबाहरा पुलिस ने FIR क्रमांक 0176/2026 दर्ज की है। पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब ढाबे और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाल रही है। फुटेज के आधार पर आरोपी की पहचान करने के साथ चोरी गई स्कूटी की तलाश भी की जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें