Thursday, 15 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dhamtari News: घर में घुसा तेंदुआ, तीन ग्रामीण घायल दो की हालत गंभीर Road Accident: घोंटिया मोड़ पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, तीन मौसेरे भाइयों की मौत, कोरासी गांव में छाया मातम Railway Bonus: दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों के बोनस का ऐलान Crime News: बिहार के भोजपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की गोली मारकर हत्या CG Vyapam Teacher Recruitment: दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती के आवेदन फिर शुरू, 30 अक्टूबर तक मौका School Teacher Controversy: नवरात्रि में धार्मिक वेशभूषा पहनने पर शिक्षिका को स्कूल में प्रवेश से रोकने का आरोप, इस्तीफे के बाद हंगामा Dhamtari News: घर में घुसा तेंदुआ, तीन ग्रामीण घायल दो की हालत गंभीर Road Accident: घोंटिया मोड़ पर खड़े ट्रक से टकराई बाइक, तीन मौसेरे भाइयों की मौत, कोरासी गांव में छाया मातम Railway Bonus: दिवाली से पहले रेलवे कर्मचारियों को बड़ा तोहफा, 78 दिनों के बोनस का ऐलान Crime News: बिहार के भोजपुर में ताबड़तोड़ फायरिंग, रिटायर्ड कस्टम अधिकारी की गोली मारकर हत्या CG Vyapam Teacher Recruitment: दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए शिक्षक भर्ती के आवेदन फिर शुरू, 30 अक्टूबर तक मौका School Teacher Controversy: नवरात्रि में धार्मिक वेशभूषा पहनने पर शिक्षिका को स्कूल में प्रवेश से रोकने का आरोप, इस्तीफे के बाद हंगामा
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Mahtari Vandan Yojana: हर महीने ₹1000 से मजबूत हो…
Mahtari Vandan Yojana Beneficiary Punni Dhruv(Image Source: CGDPR)
Mahtari Vandan Yojana Beneficiary Punni Dhruv(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Mahtari Vandan Yojana: हर महीने ₹1000 से मजबूत हो रहा महिलाओं का कारोबार

Mahtari Vandan Yojana: छत्तीसगढ़ की पात्र महिलाओं को हर महीने ₹1,000 की आर्थिक सहायता दी जा रही है। बलौदाबाजार जिले के ग्राम पनगांव की पुन्नी ध्रुव इस राशि से अपनी छोटी दुकान के लिए सामान जुटाने और परिवार के खर्च में योगदान देने में मदद पा रही हैं। योजना के अंतर्गत अब तक 32 किस्तों में ₹20,708 करोड़ से अधिक की सहायता वितरित की जा चुकी है।

स
प्रकाशित: 15 Oct 2026, 12:52 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Mahtari Vandan Yojana: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मार्गदर्शन और महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के नेतृत्व में संचालित महतारी वंदन योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में सहयोगी बन रही है, योजना से मिलने वाली नियमित सहायता से महिलाएं अपनी जरूरतें पूरी करने के साथ परिवार की आय में भी योगदान दे रही हैं। बलौदाबाजार जिले के ग्राम पनगांव की निवासी पुन्नी ध्रुव की छोटी-सी दुकान इस बदलाव की एक मिसाल है। पुन्नी ध्रुव घर पर ही दुकान चलाती हैं। दुकान से होने वाली आमदनी से परिवार के खर्च में मदद मिलती है, पहले आर्थिक तंगी के कारण दुकान के लिए पर्याप्त सामान जुटाना उनके लिए कठिन होता था, कई बार उन्हें उधार लेकर सामान लाना पड़ता था।

महतारी वंदन से दुकान को मिला सहारा

महतारी वंदन योजना के तहत हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपए की सहायता राशि से उन्हें दुकान में सामान भरने में मदद मिली है, वे बताती हैं कि इस राशि से दुकान की जरूरतें पूरी करने में सहूलियत हुई है और बार-बार उधार लेने की परेशानी भी कम हुई है। योजना की सहायता उनके छोटे व्यवसाय को चलाने और परिवार की आवश्यकताओं में योगदान देने में उपयोगी साबित हो रही है, योजना से मिले सहयोग के लिए पुन्नी ध्रुव ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति आभार जताया। 

जताया आभार, मिली आत्मनिर्भरता की राह

आत्मीयता से उन्हें ‘विष्णु भैया’ कहकर धन्यवाद देते हुए उन्होंने बताया कि यह राशि उनके लिए केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने और परिवार की जिम्मेदारियां निभाने का संबल भी है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े के मार्गदर्शन में विभाग द्वारा योजना के लाभ पात्र महिलाओं तक पहुंचाए जा रहे हैं। महतारी वंदन योजना से मिलने वाली नियमित सहायता महिलाओं को आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने और परिवार की आर्थिक जरूरतों में योगदान देने में मदद कर रही है।

32 किस्तों में ₹20,708 करोड़ से अधिक वितरित

प्रदेश में 1 मार्च 2024 से प्रभावी महतारी वंदन योजना के अंतर्गत पात्र महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता सीधे उनके बैंक खातों में प्रदान की जाती है। योजना की शुरुआत से  माताओं-बहनों को 32 किस्तों में अब तक 20708 करोड़ रुपए से अधिक की आर्थिक सहायता प्रदान की जा चुकी है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें