Monday, 24 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Police Recruitment: खाली पदों पर दूसरी वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम का घर घेरा Staff Nurse Suicide: भिलाई में हमर क्लीनिक की नर्स ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव Amravati Hospital Fire: सरकारी अस्पताल में बड़ा हादसा, वेंटिलेटर फटने से NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजात शिशुओं की मौत पद का दुरुपयोग कर औने-पौने दाम में हथियाई जमीन, कटनी की निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR, SIT कर रही तलाश ओडिशा से लाई जा रही 33 लाख से अधिक की गांजा खेप जब्त, तीन अगल-अलग मामलों में 6 तस्कर गिरफ्तार Chhattisgarh Police Recruitment: खाली पदों पर दूसरी वेटिंग लिस्ट की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने डिप्टी सीएम का घर घेरा Staff Nurse Suicide: भिलाई में हमर क्लीनिक की नर्स ने की आत्महत्या, कमरे में मिला शव Amravati Hospital Fire: सरकारी अस्पताल में बड़ा हादसा, वेंटिलेटर फटने से NICU में लगी भीषण आग, 3 नवजात शिशुओं की मौत पद का दुरुपयोग कर औने-पौने दाम में हथियाई जमीन, कटनी की निलंबित CSP नेहा पच्चीसिया पर FIR, SIT कर रही तलाश ओडिशा से लाई जा रही 33 लाख से अधिक की गांजा खेप जब्त, तीन अगल-अलग मामलों में 6 तस्कर गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम रक्षा बड़े समझौते : मोदी की जकार्ता यात्रा से भारत-इंडो…
इंडोनेशिया खरीदेगा भारत की अस्त्र मिसाइल
इंडोनेशिया खरीदेगा भारत की अस्त्र मिसाइल
रक्षा

बड़े समझौते : मोदी की जकार्ता यात्रा से भारत-इंडोनेशिया संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान रक्षा, खनिज, बंदरगाह विकास और चुनावी तकनीक समेत कई अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बनने की उम्मीद है। भारत इंडोनेशिया को अस्त्र मिसाइल, ईवीएम तकनीक और रणनीतिक परियोजनाओं में सहयोग देगा, जबकि दोनों देश सबांग पोर्ट और महत्वपूर्ण खनिजों में संयुक्त निवेश भी करेंगे।

विशेष संवाददाता
07 Jul 2026, 02:50 PM
नई दिल्ली

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की इंडोनेशिया यात्रा के दौरान दोनों देशों के बीच कई बड़े समझौते होने की उम्मीद है। रक्षा, खनिज, बंदरगाह विकास और चुनावी तकनीक जैसे अहम क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर सहमति बन रही है। इससे भारत और इंडोनेशिया के रिश्तों को नई मजबूती मिलने की संभावना है।

सूत्रों के मुताबिक, भारत की हवा से हवा में मार करने वाली 'अस्त्र' मिसाइल की सफलता के बाद इंडोनेशिया ने इसे खरीदने का फैसला किया है। इसके अलावा इंडोनेशिया अपने ब्रह्मोस मिसाइल भंडार को भी बढ़ा रहा है। भारत इस दिशा में अतिरिक्त बैटरियां उपलब्ध कराने में सहयोग करेगा। यह रक्षा क्षेत्र में दोनों देशों के बढ़ते भरोसे का बड़ा संकेत माना जा रहा है।

ईवीएम बनाने में करेगा भारत सहयोग

भारत इंडोनेशिया को इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन यानी ईवीएम तैयार करने में भी तकनीकी सहयोग देगा। इससे चुनावी व्यवस्था को मजबूत करने में मदद मिलने की उम्मीद है। इसके साथ ही दोनों देश रणनीतिक क्षेत्रों में आपसी सहयोग को और आगे बढ़ाने पर काम करेंगे।

निकेल और रेयर अर्थ में बढ़ेगा निवेश

जरूरी खनिजों की आपूर्ति मजबूत करने के लिए भारत इंडोनेशिया में स्टील, निकेल और रेयर अर्थ परमानेंट मैग्नेट के निर्माण क्षेत्र में निवेश करेगा। इन खनिजों का उपयोग बैटरी, इलेक्ट्रॉनिक्स और कई आधुनिक उद्योगों में होता है।

मिलकर विकसित करेंगे सबांग पोर्ट

सूत्रों के अनुसार, भारत और इंडोनेशिया मिलकर सबांग पोर्ट का विकास करेंगे। यह बंदरगाह मलक्का जलडमरूमध्य के पास स्थित है और भारत के ग्रेट निकोबार पोर्ट प्रोजेक्ट के काफी करीब है। रणनीतिक दृष्टि से इसे बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है।

राष्ट्रपति से मिले प्रधानमंत्री मोदी

जकार्ता पहुंचने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का औपचारिक स्वागत किया गया। उन्होंने राष्ट्रपति भवन इस्ताना मर्देका में इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्राबोवो सुबियांतो से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत बनाने पर चर्चा की। विदेश मंत्रालय के अनुसार, यह यात्रा भारत-इंडोनेशिया व्यापक रणनीतिक साझेदारी को नई दिशा देगी और कई प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में सहयोग के नए अवसर खोलेगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें