Saturday, 10 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
Durg Crime News: पहले पूछा घर का पता, फिर मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए बदमाश Raipur News: बेटे ने की पिता की हत्या, आत्महत्या दिखाने की कोशिश Sumedha Dam Accident: पिकनिक मनाने गए 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत,सुबह बरामद हुआ शव Raipur Drug News: सैलून पर पुलिस की रेड, 1.47 लाख की एमडीएमए के साथ तीन गिरफ्तार CG Crime News: अवैध शराब पर कार्रवाई के दौरान हंगामा, पुलिस से विवाद का VIDEO वायरल CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत में, अभिजीत दीपके का वीडियो आया सामने Durg Crime News: पहले पूछा घर का पता, फिर मंगलसूत्र छीनकर फरार हुए बदमाश Raipur News: बेटे ने की पिता की हत्या, आत्महत्या दिखाने की कोशिश Sumedha Dam Accident: पिकनिक मनाने गए 15 वर्षीय किशोर की डूबने से मौत,सुबह बरामद हुआ शव Raipur Drug News: सैलून पर पुलिस की रेड, 1.47 लाख की एमडीएमए के साथ तीन गिरफ्तार CG Crime News: अवैध शराब पर कार्रवाई के दौरान हंगामा, पुलिस से विवाद का VIDEO वायरल CJP Protest: जंतर-मंतर प्रदर्शन से पहले हिरासत में, अभिजीत दीपके का वीडियो आया सामने
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › दहेज प्रताड़ना : परेशान होकर कंस्ट्रक्शन व्यवसायी…
इंदौर में व्यवसायी की मौत के मामले की सांकेतिक तस्वीर
इंदौर में व्यवसायी की मौत के मामले की सांकेतिक तस्वीर
राष्ट्रीय

दहेज प्रताड़ना : परेशान होकर कंस्ट्रक्शन व्यवसायी ने खाया जहर, इलाज के दौरान मौत, पत्नी और ससुराल पर गंभीर आरोप

इंदौर में एक कंस्ट्रक्शन व्यवसायी ने दहेज प्रताड़ना के मामले से मानसिक रूप से परेशान होकर जहर खा लिया, जिसके बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने पत्नी और ससुराल पक्ष पर मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं, जबकि पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 07 Jul 2026, 02:11 PM · अपडेट: 09 Oct 2026, 10:29 AM
इंदौर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

इंदौर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां एक कंस्ट्रक्शन व्यवसायी ने कथित तौर पर दहेज प्रताड़ना के मामले से मानसिक रूप से परेशान होकर जहरीला पदार्थ खा लिया। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।घटना के बाद परिवार में मातम का माहौल है। परिजनों का आरोप है कि पत्नी द्वारा दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराने के बाद से राजीव लगातार मानसिक तनाव में रहने लगा था। 

पुलिस ने दी मामले की जानकारी

उनका यह भी कहना है कि पत्नी के अलावा उसके परिवार के अन्य सदस्य भी मानसिक प्रताड़ना के लिए जिम्मेदार हैं। लसूड़िया थाना पुलिस के अनुसार, अंबिकापुरी कॉलोनी निवासी राजीव राठौर ने 6 जुलाई की रात जहरीला पदार्थ खा लिया था। परिजन उन्हें गंभीर हालत में राजश्री अस्पताल लेकर पहुंचे। यहां इलाज के दौरान सोमवार को उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

मामा के साथ संभालता था कंस्ट्रक्शन का कारोबार

साथ ही पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।परिजनों के मुताबिक, राजीव अपने मामा मनोज के साथ कंस्ट्रक्शन का व्यवसाय करता था। उसकी शादी दिसंबर 2025 में बीमा अस्पताल के पास रहने वाली शिवानी राठौर से हुई थी। आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद पारिवारिक विवाद शुरू हो गया। इसके बाद शिवानी मायके चली गई और दोनों अलग-अलग रहने लगे।

दहेज प्रताड़ना का केस बनने के बाद बढ़ा तनाव

परिजनों का कहना है कि करीब दो महीने पहले शिवानी ने राजीव, उसकी मां, भाई और विवाहित बहनों के खिलाफ दहेज प्रताड़ना का मामला दर्ज कराया था।परिवार का आरोप है कि इसी केस के बाद से राजीव लगातार मानसिक तनाव में रहने लगा था। 

उन्होंने शिवानी के साथ-साथ उसकी मां रीता और पिता उत्तम पर भी मानसिक प्रताड़ना के गंभीर आरोप लगाए हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें