Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग टला बड़ा हादसा : भिलाई स्टील प्लांट में 50 फीट नी…
स्टील प्लांट में 50 फीट नीचे गिरा क्रेन केबिन
स्टील प्लांट में 50 फीट नीचे गिरा क्रेन केबिन
दुर्ग

टला बड़ा हादसा : भिलाई स्टील प्लांट में 50 फीट नीचे गिरा क्रेन केबिन, ऑपरेटर गंभीर रूप से घायल  

भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस स्थित रॉ मैटेरियल एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। यहां संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन अचानक टूटकर करीब 50 फीट नीचे जा गिरा। हादसे के वक्त केबिन में मौजूद ठेका मजदूर और क्रेन ऑपरेटर रविंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 10 Jul 2026, 03:32 PM · अपडेट: 14 Sep 2026, 08:15 PM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस स्थित रॉ मैटेरियल एरिया में शुक्रवार सुबह एक बड़ा औद्योगिक हादसा हो गया। यहां संचालित ओवर ब्रिज क्रेन नंबर-4 का केबिन अचानक टूटकर करीब 50 फीट नीचे जा गिरा। हादसे के वक्त केबिन में मौजूद ठेका मजदूर और क्रेन ऑपरेटर रविंद्र चौधरी गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे प्लांट परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, नीचे गिरते समय क्रेन का केबिन बीच में लगी स्टील बीम से टकरा गया। इस टक्कर से उसकी रफ्तार कुछ कम हो गई, जिससे वह सीधे जमीन पर नहीं गिरा। माना जा रहा है कि अगर केबिन बिना किसी अवरोध के सीधे नीचे गिरता, तो हादसा कहीं ज्यादा गंभीर हो सकता था। हालांकि इस जोरदार टक्कर के कारण केबिन में मौजूद ऑपरेटर को गंभीर अंदरूनी चोटें आई हैं।    

प्लांट के कर्मचारियों ने राहत एवं बचाव कार्य शुरू 

घायल रविंद्र चौधरी को पहले मेन मेडिकल पोस्ट ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए सेक्टर-9 अस्पताल रेफर किया गया। फिलहाल उन्हें आईसीयू में भर्ती कर डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया है। हादसे की सूचना मिलते ही भिलाई स्टील प्लांट के वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम का जायजा लिया। प्रभावित क्षेत्र को तत्काल सुरक्षित कर दिया गया है और दुर्घटना की जांच शुरू कर दी गई है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही हादसे के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। 

प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल 

इस घटना के बाद प्लांट की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल उठने लगे हैं। जानकारी के मुताबिक, जिस ओवर ब्रिज क्रेन का केबिन गिरा, उसका महज चार दिन पहले ही सुरक्षा निरीक्षण किया गया था और उसे संचालन के लिए सुरक्षित घोषित किया गया था। ऐसे में इतने कम समय के भीतर केबिन का टूटकर गिर जाना जांच का अहम विषय बन गया है। अब जांच एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हादसा तकनीकी खराबी, यांत्रिक विफलता, रखरखाव में कमी या किसी अन्य वजह से हुआ। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।  
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें