Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम रायपुर रेल यात्रियों को बड़ा झटका : छत्तीसगढ़ में 22 जून …
छत्तीसगढ़ में 22 जून से 10 ट्रेनें होगी रद्द
छत्तीसगढ़ में 22 जून से 10 ट्रेनें होगी रद्द
रायपुर

रेल यात्रियों को बड़ा झटका : छत्तीसगढ़ में 22 जून से 10 ट्रेनें रद्द, कई सेवाएं होगी प्रभावित

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल में चौथी लाइन परियोजना और ऑटो सिग्नलिंग कार्य के चलते 22 जून से 3 जुलाई 2026 तक 10 मेमू और पैसेंजर ट्रेनों को रद्द किया गया है। इसके अलावा छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस 1 जुलाई को दो घंटे की देरी से रवाना होगी, जबकि कुछ ट्रेनों का संचालन आंशिक रूप से किया जाएगा। रेलवे ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 22 Jun 2026, 12:42 PM · अपडेट: 23 Jun 2026, 04:39 AM
रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

छत्तीसगढ़ में रेल से सफर करने वाले यात्रियों के लिए एक जरूरी सूचना है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (SECR) के बिलासपुर मंडल में चल रहे इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट के काम की वजह से रेलवे ने 22 जून से 3 जुलाई के बीच 10 प्रमुख ट्रेनों को रद्द कर दिया है। इसके अलावा कुछ ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है, तो वहीं कुछ ट्रेनें अपने तय समय से देरी से चलेंगी।

रेलवे प्रशासन के मुताबिक, बिलासपुर-चांपा चौथी लाइन परियोजना के तहत जांजगीर-नैला स्टेशन पर ऑटो सिग्नलिंग और चौथी लाइन कनेक्टिविटी का काम किया जा रहा है। यह काम 22 जून 2026 से शुरू होकर 5 जुलाई 2026 तक अलग-अलग चरणों में पूरा किया जाएगा। इसी ब्लॉक के कारण यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित हुआ है।

रद्द रहने वाली ट्रेनों की सूच

यदि आप अगले कुछ दिनों में सफर की प्लानिंग कर रहे हैं, तो रद्द होने वाली इन गाड़ियों की लिस्ट जरूर देखिये 

  • रायगढ़-बिलासपुर-रायगढ़ मेमू (68737/68738): 22 जून से 3 जुलाई 2026 तक पूरी तरह रद्द रहेगी।

  • रायपुर–गेवरा रोड मेमू पैसेंजर (68746): 21 जून से 2 जुलाई 2026 तक नहीं चलेगी।

  • गेवरा रोड-रायपुर मेमू पैसेंजर (68745): 22 जून से 3 जुलाई 2026 तक परिचालन बंद रहेगा।

  • रायपुर-कोरबा पैसेंजर (58204): 21 जून से 2 जुलाई 2026 तक रद्द की गई है।

  • कोरबा-रायपुर पैसेंजर (58203): 22 जून से 3 जुलाई 2026 तक नहीं दौड़ेगी।

  • बिलासपुर-गेवरा रोड-बिलासपुर मेमू (68734/68733): 22 जून से 3 जुलाई 2026 तक निरस्त रहेगी।

  • बिलासपुर-कोरबा-बिलासपुर मेमू (68732/68731): 22 जून से 3 जुलाई 2026 तक सेवा उपलब्ध नहीं रहेगी।

कुछ ट्रेनों को उनके अंतिम स्टेशन से पहले ही रोकने और वहीं से वापस चलाने का फैसला लिया गया है

  • गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू पैसेंजर (68861): 22 जून से 3 जुलाई 2026 तक यह ट्रेन सिर्फ बिलासपुर स्टेशन तक ही जाएगी। बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच इसका परिचालन रद्द रहेगा।

  • झारसुगुड़ा-गोंदिया पैसेंजर (68862): 22 जून से 3 जुलाई 2026 तक यह गाड़ी झारसुगुड़ा के बजाय बिलासपुर स्टेशन से खुलेगी। यानी झारसुगुड़ा से बिलासपुर के बीच यह रद्द रहेगी।

यह ट्रेन चलेगी देरी से:

  • छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस (18237): 1 जुलाई 2026 को कोरबा से अमृतसर जाने वाली यह गाड़ी अपने निर्धारित समय से 2 घंटे की देरी से रवाना होगी।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें