Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम बस्तर संभाग महतारी वंदन योजना में बड़ा अपडेट : 30 जून के बाद …
ई-केवाईसी नहीं तो नहीं मिलेगी अगली किस्त
ई-केवाईसी नहीं तो नहीं मिलेगी अगली किस्त
बस्तर संभाग

महतारी वंदन योजना में बड़ा अपडेट : 30 जून के बाद ई-केवाईसी नहीं तो रुकेगी किस्त

महतारी वंदन योजना के तहत ई-केवाईसी की 30 जून की समय सीमा समाप्त हो चुकी है। रायपुर समेत पांच संभागों में ई-केवाईसी नहीं कराने वाली महिलाओं की जुलाई की किस्त रोकी जाएगी, जबकि बस्तर संभाग के सात जिलों में सत्यापन की अंतिम तिथि 20 जुलाई तक बढ़ाने की तैयारी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 07 Jul 2026, 02:52 PM · अपडेट: 29 Jul 2026, 07:11 AM
बस्तर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश

महतारी वंदन योजना का लाभ ले रही महिलाओं के लिए बड़ी खबर है। योजना के तहत ई-केवाईसी (e-KYC) कराने की 30 जून की अंतिम तिथि समाप्त हो चुकी है। राज्य सरकार के अनुसार प्रदेश की 97 प्रतिशत से अधिक हितग्राहियों का डिजिटल सत्यापन पूरा हो गया है। हालांकि, बस्तर संभाग के सात जिलों में अपेक्षाकृत कम प्रगति को देखते हुए वहां ई-केवाईसी की समय सीमा 20 जुलाई तक बढ़ाने की तैयारी की जा रही है। महिला एवं बाल विकास विभाग के अनुसार रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, राजनांदगांव और रायगढ़ संभाग में 30 जून तक ई-केवाईसी नहीं कराने वाली महिलाओं की जुलाई माह की किस्त जारी नहीं की जाएगी। 

ई-केवाईसी नहीं कराने पर रुकेगी जुलाई की किस्त

विभाग ने स्पष्ट किया है कि योजना का लाभ केवल उन्हीं हितग्राहियों को मिलेगा, जिनका डिजिटल सत्यापन पूरा हो चुका होगा। वर्तमान में योजना के 65.3 लाख सक्रिय हितग्राही हैं, जिनमें अधिकांश का सत्यापन सफलतापूर्वक पूरा हो चुका है।बस्तर संभाग के सात जिलों में ई-केवाईसी की प्रक्रिया अपेक्षाकृत धीमी रही है।

बस्तर संभाग को मिलेगी अतिरिक्त राहत

 इसी कारण वहां की महिलाओं को राहत देने के लिए सत्यापन की अंतिम तिथि 20 जुलाई तक बढ़ाने की तैयारी की गई है। इससे उन हितग्राहियों को समय पर ई-केवाईसी कराने का अतिरिक्त अवसर मिलेगा, जो अब तक किसी कारणवश प्रक्रिया पूरी नहीं कर सकी हैं।महतारी वंदन योजना की शुरुआत फरवरी 2024 में हुई थी। उस समय योजना के लिए 70.27 लाख आवेदन प्राप्त हुए थे।

नए पंजीयन के लिए फिर खुलेगा पोर्टल

 इसके बाद कई महिलाएं आवेदन करने से वंचित रह गईं, जिसके चलते लंबे समय से नए पंजीयन के लिए पोर्टल दोबारा खोलने की मांग की जा रही थी। महिला एवं बाल विकास विभाग ने नए पंजीयन के लिए पोर्टल फिर से खोलने का प्रस्ताव राज्य सरकार को भेज दिया है।

8 से 10 लाख नई महिलाओं को मिल सकता है लाभ

फिलहाल नए पंजीयन का पोर्टल केवल बस्तर संभाग के लिए खोले जाने की तैयारी है, जबकि अन्य संभागों की महिलाओं को अभी इंतजार करना होगा। विभागीय अनुमान के अनुसार भविष्य में पोर्टल पूरी तरह खुलने पर 8 से 10 लाख नई महिलाएं महतारी वंदन योजना से जुड़ सकती हैं। इनमें बस्तर संभाग से ही एक लाख से अधिक संभावित हितग्राही शामिल होने की संभावना जताई गई है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें