Sunday, 09 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
गलत दिशा से आ रहे ट्रॉले ने वैन के उड़ाए परखच्चे, महाकाल दर्शन कर लौट रहे गुजरात के 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत फुकेट-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में तेज झटके, डोप टेस्ट रिपोर्ट को लेकर उठे सवाल, DGCA कर रहा जांच जंगली हाथी का कहर, आबादी क्षेत्र में घुसकर 60 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत स्कूटी से 110 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ सरायपाली के दो युवक गिरफ्तार गलत दिशा से आ रहे ट्रॉले ने वैन के उड़ाए परखच्चे, महाकाल दर्शन कर लौट रहे गुजरात के 6 दोस्तों की दर्दनाक मौत फुकेट-दिल्ली एयर इंडिया फ्लाइट में तेज झटके, डोप टेस्ट रिपोर्ट को लेकर उठे सवाल, DGCA कर रहा जांच जंगली हाथी का कहर, आबादी क्षेत्र में घुसकर 60 वर्षीय बुजुर्ग को कुचला, मौके पर मौत स्कूटी से 110 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ सरायपाली के दो युवक गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम कांकेर (उत्तर बस्तर) सांप के काटने के बाद गले में डालकर बाइक से अस्पता…
कांकेर में सांप के साथ अस्पताल पहुंचा युवक
कांकेर में सांप के साथ अस्पताल पहुंचा युवक
कांकेर (उत्तर बस्तर)

सांप के काटने के बाद गले में डालकर बाइक से अस्पताल पहुंचा युवक, वीडियो वायरल

छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक सांप के काटने के बाद उसी सांप को गले में डालकर बाइक चलाते हुए अस्पताल पहुंचा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला कोयलीबेड़ा ब्लॉक के पखांजूर क्षेत्र का बताया जा रहा है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
09 Aug 2026, 01:27 PM
कांकेर
छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक सांप के काटने के बाद उसी सांप को गले में डालकर बाइक चलाते हुए अस्पताल पहुंचा। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। यह मामला कोयलीबेड़ा ब्लॉक के पखांजूर क्षेत्र का बताया जा रहा है।

रेस्क्यू के दौरान सांप ने काटा

बताया जा रहा है कि हाल ही में एक रेस्क्यू अभियान के दौरान देवजीत को एक सांप ने काट लिया। इसके बाद उन्होंने समय बर्बाद किए बिना अस्पताल जाने का फैसला किया। साथ ही सांप की पहचान कराने के लिए उसे अपने साथ ले गए। 

8 साल से कर रहा सांपों का रेस्क्यू

जानकारी के अनुसार, पखांजूर निवासी देवजीत सरकार पिछले करीब 8 वर्षों से सांपों का रेस्क्यू कर रहे हैं। वह इलाके में सांप निकलने की सूचना मिलने पर उन्हें सुरक्षित तरीके से पकड़कर जंगल में छोड़ने का काम करते हैं।

जांच में जहरीला नहीं निकला सांप

अस्पताल पहुंचने के बाद डॉक्टरों ने सांप की पहचान की। जांच में सामने आया कि सांप जहरीला नहीं था। समय पर इलाज मिलने के बाद देवजीत की हालत सामान्य है और वह पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं। 

गले में सांप डालकर तय किया 14 किलोमीटर का सफर

देवजीत ने सांप को गले में डालकर बाइक से करीब 14 किलोमीटर की दूरी तय की और अस्पताल पहुंचे। उनका उद्देश्य डॉक्टरों को यह बताना था कि उन्हें किस प्रजाति के सांप ने काटा है, ताकि इलाज में सही दवा और प्रक्रिया अपनाई जा सके।

घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल

पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आने के बाद यह सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। लोग युवक की हिम्मत और सूझबूझ की चर्चा कर रहे हैं। हालांकि विशेषज्ञों का कहना है कि सांप के काटने के बाद बिना जोखिम उठाए तुरंत अस्पताल पहुंचना चाहिए और सांप को पकड़ने या साथ ले जाने से बचना चाहिए।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश सरकारी सूचना राजनीति
कीर्तिमान विशेष
खेल
मनोरंजन
कारोबार
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें