Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम धमतरी नगरी के नवकार ज्वेलर्स में चोरी, ग्राहक बनकर आरोप…
नवकार ज्वेलर्स चोरी मामला
नवकार ज्वेलर्स चोरी मामला
धमतरी

नगरी के नवकार ज्वेलर्स में चोरी, ग्राहक बनकर आरोपी ने 4.45 लाख के जेवर पर किया हाथ साफ

धमतरी जिले के नगरी बाजार स्थित नवकार ज्वेलर्स में ग्राहक बनकर पहुंचे शातिर चोर ने दुकानदार का ध्यान भटकाकर 9 नग सोने के ईयर रिंग चोरी कर लिए। चोरी हुए जेवरों की कीमत करीब 4.45 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 04 Aug 2026, 05:44 PM · अपडेट: 16 Sep 2026, 01:56 AM
धमतरी
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
धमतरी से चोरी की घटना सामने आई है। जहां एक शातिर चोर ग्राहक बनकर ज्वेलर्स दुकान में पहुंचा और दुकानदार को झांसा देकर लाखों रुपए के सोने के जेवर लेकर फरार हो गया। घटना के बाद इलाके के व्यापारियों में चिंता का माहौल बना है।
पूरा मामला नगरी थाना क्षेत्र स्थित नवकार ज्वेलर्स का बताया जा रहा है जहां आरोपी सामान्य ग्राहक की तरह दुकान में पहुंचा और सोने की ईयर रिंग दिखाने के लिए कहा। दुकानदार ने उसकी बातों पर भरोसा करते हुए जेवर दिखाने शुरू कर दिए।

दुकानदार का ध्यान भटका और चोर ने उड़ाए जेवर

बताया जा रहा है कि इसी दौरान आरोपी ने मौका देखकर काउंटर पर रखे 9 नग सोने के ईयर रिंग चोरी कर लिए। दुकानदार को जब तक कुछ समझ आता, उससे पहले ही आरोपी जेवर लेकर दुकान से बाहर निकल गया और भीड़ का  फायदा उठाकर फरार हो गया। 
Image caption नवकार ज्वेलर्स दुकान चोरी  

गिनती के दौरान चोरी की जानकारी

दुकान संचालक ने जब कुछ देर बाद काउंटर पर रखे जेवरों की जांच की तो सोने के ईयर रिंग गायब मिले। इसके बाद उन्होंने आसपास आरोपी की तलाश की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। चोरी हुए जेवरों की कीमत करीब 4 लाख 45 हजार रुपये बताई जा रही है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला 

घटना की जानकारी मिलते ही दुकान संचालक नगरी थाने पहुंचे और अज्ञात आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी की पहचान के लिए दुकान और आसपास लगे CCTV कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं।

व्यापारियों में बढ़ी चिंता, आरोपी की तलाश तेज

दिनदहाड़े हुई इस चोरी की वारदात के बाद नगरी क्षेत्र के व्यापारियों में डर का माहौल बना हुआ है। पुलिस का कहना है कि CCTV फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपी तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार करने का दावा पुलिस ने किया है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें