Sunday, 30 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Korea News: दोस्तों के साथ गेज बांध पहुंचा युवक डूबा, कुछ देर बाद पानी में मिली लाश Mahasamund Road Accident: कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, नदी में गिरे दोनों वाहन, एक की मौत, युवक लापता Elephant Attack: सूरजपुर में हाथी ने किया हमला, ग्रामीण की मौके पर ही मौत Bhilai Knife Attack: लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत Illegal Liquor: बलौदाबाजार से आरंग लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने 220 पाव के साथ दो तस्करों को पकड़ा Raipur Crime News: सड़क किनारे नाली में मिला अधेड़ का शव, शनिवार शाम से था लापता Korea News: दोस्तों के साथ गेज बांध पहुंचा युवक डूबा, कुछ देर बाद पानी में मिली लाश Mahasamund Road Accident: कार और बाइक में जोरदार भिड़ंत, नदी में गिरे दोनों वाहन, एक की मौत, युवक लापता Elephant Attack: सूरजपुर में हाथी ने किया हमला, ग्रामीण की मौके पर ही मौत Bhilai Knife Attack: लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत Illegal Liquor: बलौदाबाजार से आरंग लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने 220 पाव के साथ दो तस्करों को पकड़ा Raipur Crime News: सड़क किनारे नाली में मिला अधेड़ का शव, शनिवार शाम से था लापता
W 𝕏 f
होम केंद्र सरकार Mann Ki Baat: PM मोदी का बड़ा संदेश, नशामुक्त भार…
PM Modi praised the achievements of the youth and daughters in 'Mann Ki Baat'.
PM Modi praised the achievements of the youth and daughters in 'Mann Ki Baat'.
केंद्र सरकार

Mann Ki Baat: PM मोदी का बड़ा संदेश, नशामुक्त भारत से महिला सशक्तिकरण तक चर्चा

Mann Ki Baat: पीएम मोदी ने ‘मन की बात’ में नशामुक्त भारत अभियान, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता, मिशन शक्तिसैट और ‘लोकल के लिए वोकल’ जैसे मुद्दों पर बात की।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
30 Aug 2026, 04:33 PM
नई दिल्ली
Mann Ki Baat: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि ‘नशा मुक्त युवा, विकसित भारत’ अभियान अब देशभर में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ‘मन की बात’ कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ शुरू हुई यह मुहिम अब केवल एक औपचारिक अभियान नहीं रह गई है, बल्कि बड़ी संख्या में लोग, खासकर युवा, इससे जुड़ रहे हैं। प्रधानमंत्री ने इसे युवाओं के बेहतर स्वास्थ्य, खुशहाल जीवन और उज्ज्वल भविष्य के लिए देश का सामूहिक संकल्प बताया। पीएम मोदी ने कहा कि नशे की समस्या का असर केवल उस व्यक्ति तक सीमित नहीं रहता, बल्कि पूरा परिवार और समाज भी इसकी चपेट में आता है। 
उन्होंने नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाने और लत से जूझ रहे लोगों की मदद करने वालों की सराहना की। प्रधानमंत्री ने लोगों से नशामुक्त भारत के लिए प्रभावी नारा तैयार करने की अपील की। साथ ही उन्होंने युवा संगीतकारों और कंटेंट क्रिएटर्स से अलग-अलग भारतीय भाषाओं में ऐसे गीत और सामग्री तैयार करने का आग्रह किया, जो नशामुक्त जीवन का संदेश लोगों तक पहुंचा सके। 

पीएम स्वनिधि से महिलाओं को मिल रही नई ताकत 

प्रधानमंत्री ने पीएम स्वनिधि योजना के जरिए महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि योजना के इस पहलू पर जितनी चर्चा होनी चाहिए, उतनी नहीं होती। उनके मुताबिक, पीएम स्वनिधि के लाभार्थियों में करीब 46 प्रतिशत महिलाएं हैं और देशभर में लगभग 35 लाख महिलाएं इससे जुड़कर अपने कारोबार को आगे बढ़ा रही हैं। पीएम मोदी ने गाजियाबाद की बबीता शर्मा और बेंगलुरु की टीएस निंगम्मा का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा कि जब किसी महिला का कारोबार बढ़ता है तो उसका सकारात्मक असर पूरे परिवार पर पड़ता है। बच्चों की पढ़ाई बेहतर होती है, घरेलू जरूरतें आसानी से पूरी होती हैं और महिला के आत्मविश्वास में भी बढ़ोतरी होती है। 

स्वच्छता से बदल रही जगहों की पहचान 

प्रधानमंत्री ने स्वच्छता अभियानों का जिक्र करते हुए कहा कि साफ-सफाई को लेकर जब लोगों में अपनी जिम्मेदारी का भाव पैदा होता है, तो किसी स्थान की पहचान ही बदल जाती है। उन्होंने उत्तर प्रदेश के पटवाई के आकाश और रोहन का उदाहरण दिया, जिन्होंने नदी घाटों समेत सार्वजनिक स्थानों की सफाई के लिए लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने अमरनाथ यात्रा के दौरान कचरा प्रबंधन का भी उल्लेख किया। प्रधानमंत्री के अनुसार, यात्रा के दौरान 400 मीट्रिक टन से अधिक कचरा एकत्र कर उसका प्रसंस्करण किया गया। ओडिशा के देब्रिगढ़ क्षेत्र के धोद्रोकुसुम की मैथिली भुए का उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि प्रकृति का संरक्षण करते हुए भी आर्थिक समृद्धि हासिल की जा सकती है। प्रधानमंत्री ने देश की बेटियों की बढ़ती वैज्ञानिक भागीदारी का भी उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि ‘मिशन शक्तिसैट’ के जरिए 108 देशों की 12 हजार छात्राओं को नवाचार और उपग्रह तकनीक से जुड़कर सीखने का अवसर मिल रहा है। राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस के मौके पर उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा स्थित गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में मिशन शक्तिसैट के दूसरे चरण के प्रक्षेपण का भी उन्होंने जिक्र किया। पीएम मोदी ने इसे दुनिया की बेटियों की वैज्ञानिक आकांक्षाओं को आगे बढ़ाने वाली पहल बताया। 

खेती से अतिरिक्त कमाई की मिसाल 

प्रधानमंत्री ने आंध्र प्रदेश के कडप्पा के वरदराज और तमिलनाडु के कोडाइकनाल के चंद्रशेखरन की चर्चा करते हुए बताया कि किस तरह एवोकाडो की खेती के जरिए किसान अतिरिक्त आमदनी हासिल कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेती में नए प्रयोग और स्थानीय परिस्थितियों के मुताबिक फसलों का चुनाव किसानों की आय बढ़ाने में मदद कर सकता है। ‘मन की बात’ में पीएम मोदी ने मुंबई के कृष्णा शेषाद्री की बनाई वेबसाइट का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि इस वेबसाइट के जरिए लोग किसी भी वर्ष का चयन करके यह जान सकते हैं कि उस समय भारत के अलग-अलग हिस्सों में किस शासक का शासन था। प्रधानमंत्री ने कहा कि ऐसी पहल इतिहास के विद्यार्थियों के साथ-साथ आम लोगों के लिए भी अतीत को दिलचस्प और आसान तरीके से समझने का माध्यम बन सकती है। 

अगस्त में देशभक्ति के कई रंग 

पीएम मोदी ने कहा कि अगस्त का महीना देशभक्ति की भावना से जुड़ी कई महत्वपूर्ण घटनाओं और अवसरों को अपने साथ लेकर आता है। राष्ट्रीय हथकरघा दिवस, भारत छोड़ो आंदोलन की वर्षगांठ और विभाजन की भयावहता स्मरण दिवस के साथ स्वतंत्रता दिवस और राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस भी इस महीने को खास बनाते हैं। उन्होंने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान का भी जिक्र किया और कहा कि इससे देशभक्ति की भावना को और मजबूती मिलती है। प्रधानमंत्री के मुताबिक, इस वर्ष ‘वंदे मातरम’ की 150वीं वर्षगांठ भी इसे विशेष बनाती है। उन्होंने बताया कि इस बार आठ करोड़ से ज्यादा ‘तिरंगा सेल्फी’ अपलोड की गईं। उन्होंने ‘सूर्यपथ तिरंगा’ पहल का भी उल्लेख किया, जिसके तहत राष्ट्रीय ध्वज ने दुनिया के अलग-अलग हिस्सों तक अपनी यात्रा की। फिजी के सुवा में सूर्योदय के समय तिरंगा फहराने के बाद इसे एशिया, अफ्रीका, यूरोप और अमेरिका तक पहुंचाया गया। प्रधानमंत्री ने कहा कि अगले महीने 3 तारीख को महान अभिनेता उत्तम कुमार की जन्म शताब्दी मनाई जाएगी। उन्होंने उत्तम कुमार को बहुमुखी प्रतिभा वाला अभिनेता बताते हुए कहा कि उन्होंने अपने अभिनय से दर्शकों के दिल में खास जगह बनाई। पीएम मोदी ने आने वाले त्योहारों का जिक्र करते हुए कहा कि जन्माष्टमी और विश्वकर्मा पूजा जैसे पर्व जल्द ही मनाए जाएंगे। इसके बाद दीपावली भी आएगी और इसकी तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। 

त्योहारों में ‘लोकल के लिए वोकल’ बनने की अपील 

प्रधानमंत्री ने लोगों से त्योहारी मौसम में ‘लोकल के लिए वोकल’ बनने की अपील की। उन्होंने कहा कि स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने का अर्थ केवल मिट्टी के दीये खरीदना नहीं है, बल्कि इसके पीछे आत्मनिर्भर भारत की व्यापक सोच जुड़ी हुई है। उन्होंने कहा कि भारत को आत्मनिर्भर बनाने का रास्ता तभी मजबूत होगा, जब देश में बने उत्पादों के प्रति लोगों में गर्व और उन्हें अपनाने की भावना और मजबूत होगी। 
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें