Sunday, 26 Jul 2026 भारत
ब्रेकिंग
खुलासा : फर्जी ड्राइवर बनकर प्लांट से उड़ाया ₹14.22 लाख का लोहा, 4 गिरफ्तार सुरक्षा पर सवाल : कोरबा में सब स्टेशन पर नकाबपोशों का धावा, सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला विवाद : मऊगंज उपजेल में बंदियों से मारपीट का आरोप, जेल प्रहरी पर गंभीर आरोपों की जांच शुरू चोरी की कोशिश : ताला तोड़कर घर में घुसा युवक, पुजारी परिवार की सतर्कता से चढ़ा पुलिस के हत्थे रहस्यमयी गुमशुदगी : बस में बैठा, लेकिन मंजिल तक नहीं पहुंचा धमतरी का युवक रहस्यमय तरीके से हुआ गायब खुलासा : 5 करोड़ की चोरी का राज खुला, तीन नाबालिगों से नकदी और जेवर बरामद खुलासा : फर्जी ड्राइवर बनकर प्लांट से उड़ाया ₹14.22 लाख का लोहा, 4 गिरफ्तार सुरक्षा पर सवाल : कोरबा में सब स्टेशन पर नकाबपोशों का धावा, सुरक्षा गार्ड पर जानलेवा हमला विवाद : मऊगंज उपजेल में बंदियों से मारपीट का आरोप, जेल प्रहरी पर गंभीर आरोपों की जांच शुरू चोरी की कोशिश : ताला तोड़कर घर में घुसा युवक, पुजारी परिवार की सतर्कता से चढ़ा पुलिस के हत्थे रहस्यमयी गुमशुदगी : बस में बैठा, लेकिन मंजिल तक नहीं पहुंचा धमतरी का युवक रहस्यमय तरीके से हुआ गायब खुलासा : 5 करोड़ की चोरी का राज खुला, तीन नाबालिगों से नकदी और जेवर बरामद
W 𝕏 f
होम ग्लैमर Met Gala 2026 : तीन करोड़ की टिकट वाली ‘फैशन की स…
AI फोटो
AI फोटो
ग्लैमर Featured

Met Gala 2026 : तीन करोड़ की टिकट वाली ‘फैशन की सबसे बड़ी रात’ सितारे क्यों आते हैं मुफ्त में, कब और कहां देखें लाइव

न्यूयॉर्क में होने वाला Met Gala 2026 4 मई को आयोजित होगा, जिसे भारत में 5 मई को देखा जा सकेगा। करोड़ों की टिकट के बावजूद सितारे मुफ्त में शामिल होते हैं। इस बार ‘Fashion is Art’ थीम पर आधारित इवेंट में बियॉन्से, निकोल किडमैन और वीनस विलियम्स बतौर होस्ट नजर आएंगे।

कीर्तिमान ब्यूरो
कीर्तिमान ब्यूरो
04 May 2026, 04:29 PM
न्यूयार्क सिटी

दुनिया के सबसे चर्चित फैशन इवेंट Met Gala 2026 को लेकर ग्लोबल लेवल पर उत्साह चरम पर है। हर साल मई के पहले सोमवार को आयोजित होने वाला यह भव्य आयोजन इस बार 4 मई को New York City में होगा। भारत में दर्शक इसे 5 मई की सुबह देख सकेंगे।

यह इवेंट Metropolitan Museum of Art में आयोजित होता है, जहां दुनिया भर के फिल्म, फैशन, खेल और कला जगत के दिग्गज एक ही रेड कार्पेट पर नजर आते हैं। यही वजह है कि इसे “फैशन की सबसे बड़ी रात” कहा जाता है।

3 करोड़ों की टिकट, फिर भी सितारे आते हैं मुफ्त में
Met Gala की एक टिकट की कीमत लगभग 3 करोड़ रुपये तक पहुंच जाती है, जबकि एक टेबल बुक कराने के लिए करोड़ों रुपये खर्च करने पड़ते हैं। हालांकि, दिलचस्प बात यह है कि ज्यादातर सेलिब्रिटीज खुद टिकट नहीं खरीदते। उन्हें बड़े फैशन ब्रांड्स या डिजाइनर्स स्पॉन्सर करते हैं, जो अपने डिजाइन को प्रमोट करने के लिए सितारों को रेड कार्पेट पर भेजते हैं।

इस बार की थीम : Fashion is Art
हर साल की तरह इस बार भी एक खास थीम रखी गई है। Met Gala 2026 की थीम “Costume Art” और ड्रेस कोड “Fashion is Art” है। इसका मतलब है कि इस बार रेड कार्पेट पर फैशन और कला का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।

प्रदर्शनी में करीब 5000 साल पुराने इतिहास के संदर्भ में कपड़ों और कला के रिश्ते को दिखाया जाएगा। इसमें मानव शरीर के विभिन्न अंगों को कपड़ों के माध्यम से अनूठे कॉन्सेप्ट में प्रस्तुत किया जाएगा।


स्टार होस्ट्स की खास मौजूदगी
इस बार इवेंट की कमान Anna Wintour के हाथों में है, जिन्होंने Beyonc
é, Nicole Kidman और Venus Williams को होस्ट के तौर पर चुना है।

खास बात यह है कि Beyoncé करीब 10 साल बाद Met Gala में वापसी कर रही हैं। आखिरी बार वह 2016 में नजर आई थीं, जब उनका फ्यूचरिस्टिक लुक काफी चर्चा में रहा था।

कहां और कब देखें लाइव
Met Gala का रेड कार्पेट कवरेज इंटरनेशनल फैशन प्लेटफॉर्म्स और सोशल मीडिया चैनलों पर लाइव स्ट्रीम किया जाता है। भारतीय दर्शक इसे 5 मई की सुबह ऑनलाइन प्लेटफॉर्म्स के जरिए देख सकते हैं।

हर साल की तरह इस बार भी Met Gala सिर्फ फैशन नहीं, बल्कि क्रिएटिविटी, कल्चर और ग्लोबल ट्रेंड्स का सबसे बड़ा मंच बनने जा रहा है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें