Friday, 18 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Raipur Crime News : शक बना हत्या की वजह, गनोद में व्यक्ति की गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार Lightning Strike Accident: जवाली में आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत के साथ चार बैलों ने भी गंवाई जान Bilaspur Road Accident : घर के सामने खड़े तीन लोगों को मालवाहक ने रौंदा, दो सगे भाइयों की गई जान Mungeli News: ट्रांसफार्मर खराब होने से डोड़ा गांव अंधेरे में, पेयजल समस्या लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण Mahasamund News: ढोढरकसा स्कूल में शिक्षकों की कमी पर भड़का आक्रोश, ग्रामीणों ने बच्चों संग जड़ा ताला Ambikapur Murder Case: LIC एजेंट हत्याकांड का खुलासा, दामाद ने 5 लाख की सुपारी देकर कराई थी हत्या Raipur Crime News : शक बना हत्या की वजह, गनोद में व्यक्ति की गला दबाकर हत्या, आरोपी गिरफ्तार Lightning Strike Accident: जवाली में आकाशीय बिजली का कहर, महिला की मौत के साथ चार बैलों ने भी गंवाई जान Bilaspur Road Accident : घर के सामने खड़े तीन लोगों को मालवाहक ने रौंदा, दो सगे भाइयों की गई जान Mungeli News: ट्रांसफार्मर खराब होने से डोड़ा गांव अंधेरे में, पेयजल समस्या लेकर कलेक्टर के पास पहुंचे ग्रामीण Mahasamund News: ढोढरकसा स्कूल में शिक्षकों की कमी पर भड़का आक्रोश, ग्रामीणों ने बच्चों संग जड़ा ताला Ambikapur Murder Case: LIC एजेंट हत्याकांड का खुलासा, दामाद ने 5 लाख की सुपारी देकर कराई थी हत्या
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार Minimata Yojana: खड़गवां की मंगली को मिला सरकारी …
Minimata Scheme Brings Relief to Female Workers (Image Source: AI Photo)
Minimata Scheme Brings Relief to Female Workers (Image Source: AI Photo)
राज्य सरकार

Minimata Yojana: खड़गवां की मंगली को मिला सरकारी योजना का लाभ, मुश्किल समय में मिली बड़ी राहत

Minimata Yojana: खड़गवां निवासी मंगली के लिए गर्भावस्था के दौरान आर्थिक चिंता बढ़ गई थी, क्योंकि मजदूरी रुकने से परिवार का खर्च चलाना मुश्किल हो सकता था। श्रम विभाग की मिनीमाता योजना के तहत उन्हें 20 हजार रुपये की सहायता राशि मिली, जिससे उन्हें आर्थिक राहत मिली और आने वाले बच्चे को लेकर उनकी चिंता कम हुई। मंगली ने योजना के लिए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और श्रम विभाग के प्रति आभार जताया।

रायपुर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Minimata Yojana: ग्राम पंचायत खड़गवां निवासी मंगली मजदूरी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करती हैं। परिवार की जिम्मेदारियों के बीच गर्भावस्था का समय उनके लिए खुशी के साथ-साथ आर्थिक चिंता भी लेकर आया था। उन्हें चिंता थी कि गर्भावस्था के दौरान जब वे मजदूरी नहीं कर पाएंगी, तब परिवार का खर्च कैसे चलेगा। ऐसे कठिन समय में श्रम विभाग की मिनीमाता योजना उनके लिए सहारा बनकर सामने आई।
मंगली बताती हैं कि गर्भावस्था के दौरान उनके मन में सबसे बड़ी चिंता यही थी कि काम नहीं कर पाने की स्थिति में घर की जरूरतें कैसे पूरी होंगी। मजदूरी ही परिवार की आय का मुख्य साधन होने के कारण कुछ समय काम से दूर रहना उनके लिए आर्थिक रूप से चुनौतीपूर्ण था। इसी दौरान उन्हें श्रम विभाग की मिनीमाता योजना की जानकारी मिली।

20 हजार रुपए की सहायता ने दी बड़ी राहत

योजना के तहत मंगली को मजदूरी की क्षतिपूर्ति स्वरूप 20,000 रुपए की सहायता राशि प्राप्त हुई। यह आर्थिक मदद उनके लिए बेहद महत्वपूर्ण साबित हुई। सहायता राशि मिलने से उन्हें परिवार की जरूरतों को पूरा करने में राहत मिली और गर्भावस्था के दौरान आर्थिक परेशानी को लेकर बनी चिंता भी काफी कम हुई।

आने वाले बच्चे को लेकर अब मन में है अधिक निश्चिंतता

मिनीमाता योजना से मिली सहायता ने मंगली के जीवन में आर्थिक संबल के साथ मानसिक राहत भी पहुंचाई है। अब वे आने वाले बच्चे को लेकर पहले की तुलना में अधिक निश्चित हैं। उनके लिए यह सहायता केवल आर्थिक मदद नहीं, बल्कि कठिन समय में सरकार की ओर से मिला भरोसा है। मंगली ने योजना का लाभ मिलने पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं श्रम विभाग के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस सहायता ने उन्हें बहुत राहत दी है। उन्होंने कहा कि इस मदद से मुझे काफी राहत मिली। मैं इस योजना के लिए सरकार तथा श्रम विभाग का बहुत-बहुत धन्यवाद करती हूं।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें