Thursday, 20 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
भिलाई की सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, भारी वस्तु गिरने से मजदूर की मौत शराब दुकान के सामने मारपीट में युवक गंभीर घायल, इलाज के दौरान मौत ED की कार्रवाई : कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित घर पर छापा रायपुर में लोन कंपनी के नाम पर साइबर ठगी, 3 ग्राहकों से 86,800 रुपए हड़पे टायरों के अंदर छिपा रखा था 151 किलो गांजा, गरियाबंद पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार 15 साल की नाबालिग बनी मां, अस्पताल से पुलिस तक पहुंचा मामला, 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार भिलाई की सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, भारी वस्तु गिरने से मजदूर की मौत शराब दुकान के सामने मारपीट में युवक गंभीर घायल, इलाज के दौरान मौत ED की कार्रवाई : कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित घर पर छापा रायपुर में लोन कंपनी के नाम पर साइबर ठगी, 3 ग्राहकों से 86,800 रुपए हड़पे टायरों के अंदर छिपा रखा था 151 किलो गांजा, गरियाबंद पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार 15 साल की नाबालिग बनी मां, अस्पताल से पुलिस तक पहुंचा मामला, 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम महासमुंद शासकीय विद्यालय देवरी में मिशन वात्सल्य कार्यक्रम…
देवरी स्कूल में मिशन वात्सल्य जागरूकता कार्यक्रम
देवरी स्कूल में मिशन वात्सल्य जागरूकता कार्यक्रम
महासमुंद

शासकीय विद्यालय देवरी में मिशन वात्सल्य कार्यक्रम, विद्यार्थियों को बताए बाल अधिकार और कानून

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में आयोजित मिशन वात्सल्य कार्यक्रम में विद्यार्थियों को बाल सुरक्षा, पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह, स्वास्थ्य, स्वच्छता और करियर से जुड़ी जानकारी दी गई।

कीर्तिमान रिपोर्ट लक्ष्मी साहू
20 Aug 2026, 03:45 PM
महासमुंद
महासमुंद जिले के शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय देवरी में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से मिशन वात्सल्य योजना के अंतर्गत जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं को बच्चों की सुरक्षा, अधिकारों और उनके लिए संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।

चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 की दी जानकारी

विद्यार्थियों को चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के उपयोग और जरूरतमंद बच्चों को मिलने वाली सहायता के बारे में बताया गया। इसके साथ ही देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बच्चों के लिए उपलब्ध परामर्श सेवाओं की जानकारी भी दी गई।

बाल विवाह और पॉक्सो एक्ट पर किया जागरूक

कार्यक्रम में बाल विवाह, पॉक्सो एक्ट, बाल भिक्षावृत्ति, बाल श्रम तथा बच्चों से संबंधित अन्य कानूनों पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की परेशानी या उत्पीड़न की स्थिति में भरोसेमंद व्यक्ति और संबंधित विभाग से सहायता लेने के लिए प्रेरित किया गया।

स्वास्थ्य और स्वच्छता पर मिला मार्गदर्शन

छात्र-छात्राओं को स्वास्थ्य एवं व्यक्तिगत स्वच्छता के महत्व से भी अवगत कराया गया। इसके अलावा करियर गाइडेंस के माध्यम से उन्हें अपनी रुचि और योग्यता के अनुसार भविष्य का लक्ष्य निर्धारित करने संबंधी उपयोगी जानकारी प्रदान की गई।

विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों के सवालों के दिए जवाब

कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में परामर्शदाता पूजा धनगर और केस वर्कर राजेश्वरी साव उपस्थित रहीं। दोनों विशेषज्ञों ने विद्यार्थियों की जिज्ञासाओं का समाधान करते हुए उनके प्रश्नों के जवाब दिए। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता परस राम सिन्हा ने किया।

शिक्षक और विद्यार्थी रहे उपस्थित

इस अवसर पर वरिष्ठ व्याख्याता नेशलाल धृतलहरे, नीलू सोनी, संजय बारसागड़े, आनंदराम व्योहार, भोजराम ध्रुव, कुलेश्वर सिंह ठाकुर, आशीष कुमार दीवान, रवि प्रकाश पात्रे, बी.एल. टंडन, सहायक शिक्षक मौसमी चंद्राकर, उद्देश्याम यादव, लीलाधर वर्मा, पुष्कर वर्मा और कार्यालयीन कर्मचारी हितेश कुमार साहू सहित विद्यालय के समस्त छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें