Thursday, 20 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
भिलाई की सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, भारी वस्तु गिरने से मजदूर की मौत शराब दुकान के सामने मारपीट में युवक गंभीर घायल, इलाज के दौरान मौत ED की कार्रवाई : कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित घर पर छापा रायपुर में लोन कंपनी के नाम पर साइबर ठगी, 3 ग्राहकों से 86,800 रुपए हड़पे टायरों के अंदर छिपा रखा था 151 किलो गांजा, गरियाबंद पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार 15 साल की नाबालिग बनी मां, अस्पताल से पुलिस तक पहुंचा मामला, 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार भिलाई की सिस्कोल फैक्ट्री में बड़ा हादसा, भारी वस्तु गिरने से मजदूर की मौत शराब दुकान के सामने मारपीट में युवक गंभीर घायल, इलाज के दौरान मौत ED की कार्रवाई : कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल के धमतरी स्थित घर पर छापा रायपुर में लोन कंपनी के नाम पर साइबर ठगी, 3 ग्राहकों से 86,800 रुपए हड़पे टायरों के अंदर छिपा रखा था 151 किलो गांजा, गरियाबंद पुलिस ने दो अंतरराज्यीय तस्करों को किया गिरफ्तार 15 साल की नाबालिग बनी मां, अस्पताल से पुलिस तक पहुंचा मामला, 25 वर्षीय युवक गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम सरकारी सूचना पारदर्शिता की नई पहल: HMS पोर्टल के होम पेज पर दि…
आश्रम छात्रावास विद्यार्थियों की ऑनलाइन जानकारी
आश्रम छात्रावास विद्यार्थियों की ऑनलाइन जानकारी
सरकारी सूचना

पारदर्शिता की नई पहल: HMS पोर्टल के होम पेज पर दिखेगी आश्रम और छात्रावास के विद्यार्थियों की जानकारी

छत्तीसगढ़ के आश्रम और छात्रावासों में प्रवेशित विद्यार्थियों का विवरण अब ऑनलाइन पोर्टल पर उपलब्ध रहेगा। इसके साथ हर माह की उपस्थिति भी अपडेट की जाएगी। मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना के लाभार्थियों की जानकारी भी पोर्टल पर देखी जा सकेगी।

कीर्तिमान रिपोर्ट कमलेश साहू
20 Aug 2026, 04:25 PM
महासमुंद
छत्तीसगढ़ राज्य में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक विकास विभाग द्वारा संचालित आश्रम एवं छात्रावासों में निवासरत छात्र-छात्राओं का पंजीयन छात्रावास-आश्रम प्रबंधन प्रणाली पोर्टल https://hmstribal.cg.nic.in/ पर किया गया है। व्यवस्था में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देने कार्यालय आयुक्त, आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास, नवा रायपुर द्वारा पोर्टल में दर्ज समस्त छात्र-छात्राओं की जानकारी होम पेज पर प्रदर्शित करने का निर्णय लिया गया है।

पोर्टल पर दिखेगी छात्रों की उपस्थिति

इसके तहत शासकीय, अशासकीय, अनुदान प्राप्त संस्थाओं एवं विशिष्ट संस्थाओं सहित सभी प्रकार की संस्थाओं में प्रवेशित छात्र-छात्राओं की जानकारी पोर्टल के होम पेज पर उपलब्ध रहेगी। साथ ही प्रत्येक माह की विद्यार्थियों की उपस्थिति भी पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी। संबंधित संस्थाओं द्वारा आगामी माह की 10 तारीख तक पिछले माह की उपस्थिति की जानकारी पोर्टल पर दर्ज एवं प्रदर्शित की जाएगी।

पोर्टल पर छात्रवृत्ति योजना की जानकारी भी उपलब्ध

विद्यार्थियों की जानकारी एवं उपस्थिति रिपोर्ट देखने के लिए छात्रावास-आश्रम प्रबंधन प्रणाली पोर्टल https://hmstribal.cg.nic.in/ के होम पेज पर उपलब्ध है, विद्यार्थी उपस्थिति रिपोर्ट मेन्यू पर क्लिक किया जा सकता है। इसके अलावा शासन की महत्वाकांक्षी मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति तथा जनजाति विद्यार्थी उत्कर्ष योजना (पूर्व में जवाहर उत्कर्ष योजना) के अंतर्गत लाभान्वित छात्र-छात्राओं की जानकारी भी इसी पोर्टल पर उपलब्ध कराई गई है। योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए पोर्टल में “नया क्या है टैब पर क्लिक किया जा सकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें