Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम महासमुंद मानसून मेहरबान : जिले में बारिश का दौर जारी, किसा…
बारिश को लेकर IMD का अलर्ट
बारिश को लेकर IMD का अलर्ट
महासमुंद

मानसून मेहरबान : जिले में बारिश का दौर जारी, किसानों ने तेज की धान रोपाई की तैयारी

मानसून की सक्रियता से जिले में मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने अगले 48 से 72 घंटे तक गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की संभावना जताते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश से किसानों को राहत मिली है और धान सहित खरीफ फसलों की तैयारियों में तेजी आई है।

प्रकाशित: 22 Jul 2026, 09:15 AM · अपडेट: 31 Jul 2026, 06:46 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
जिले में मानसून की सक्रियता के साथ ही मौसम का मिजाज पूरी तरह बदल गया है। बीते कुछ दिनों से जारी रुक-रुक कर बारिश और घने बादलों की आवाजाही से जहाँ आम लोगों को भीषण गर्मी और उमस से राहत मिली है, वहीं छत्तीसगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने आने वाले दिनों के लिए जिले में गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी वर्षा की चेतावनी जारी की है। 

मौसम विभाग (IMD) का ताजा पूर्वानुमान

  • आगामी 48 से 72 घंटे: जिले के कई हिस्सों में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रहेगा।
  • तापमान में गिरावट: अधिकतम तापमान में 2 से 3 डिग्री तक की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे दिनभर मौसम खुशनुमा बना हुआ है।
  • येलो अलर्ट: मौसम केंद्र ने किसानों और आम नागरिकों को आकाशीय बिजली (गाज) चमकने या गिरने की संभावना को देखते हुए सतर्क रहने की सलाह दी है।

खेतों में तेज हुई धान रोपाई
खरीफ फसल को मिली नई रफ्तार 

मानसून की इस मेहरबानी से जिले के किसान बेहद खुश हैं। खेतों में पानी भरने से खरीफ फसलों, विशेषकर धान की खेती की तैयारियों को नई रफ्तार मिल गई है। बारिश के पानी से लबालब हुए खेतों में किसानों ने धान की रोपाई और रोपा-बियासी का काम तेज कर दिया है। जिन क्षेत्रों में पानी की कमी के कारण बुवाई अटकी हुई थी, वहां अब तेजी से काम निपटाया जा रहा है। 

बारिश के दौरान रासायनिक उर्वरकों न करें छिड़काव

कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को सलाह दी है कि जिन खेतों में जलभराव की स्थिति बन रही है, वहां जल निकासी का उचित प्रबंध रखें। शुरुआती दौर में अत्यधिक पानी से छोटे पौधों को नुकसान पहुंच सकता है। लगातार हो रही बारिश के दौरान खेतों में यूरिया या अन्य रासायनिक उर्वरकों का छिड़काव न करने की सलाह दी गई है, क्योंकि बारिश के पानी के साथ खाद बह जाने की संभावना रहती है। आकाशीय बिजली चमकने या तेज आंधी-तूफान के दौरान किसान भाई खेतों में काम करने से बचें और किसी पक्के मकान या सुरक्षित स्थान पर शरण लें। खराब मौसम के दौरान पेड़ों के नीचे रुकने से परहेज करें।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें