Sunday, 13 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Dhamtari News: तीज की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से भाई-बहन की मौत Fire Accident News: रहवासी इलाके में खतरे का कारोबार! फ्रिज गैस सिलेंडरों से भड़की इमली भाटा की आग Satna Viral Video Case: छात्रा को सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो कॉल पर माफी मंगवाई, 38 दिन बाद केस दर्ज liquor smuggling: मोहारा में अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा, 497 पौवा शराब समेत पैकिंग सामग्री जब्त Durg Fraud Case: एग्रोकेम कंपनी पर 65.68 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ FIR CGPSC 2003 Scam: 21 साल पुराने मामले में EOW की बड़ी तैयारी, 15 बड़े अफसरों पर गिर सकती है गाज Dhamtari News: तीज की खुशियां मातम में बदलीं, तेज रफ्तार पिकअप की टक्कर से भाई-बहन की मौत Fire Accident News: रहवासी इलाके में खतरे का कारोबार! फ्रिज गैस सिलेंडरों से भड़की इमली भाटा की आग Satna Viral Video Case: छात्रा को सुनसान जगह ले जाकर बेरहमी से पीटा, वीडियो कॉल पर माफी मंगवाई, 38 दिन बाद केस दर्ज liquor smuggling: मोहारा में अवैध शराब के ठिकाने पर पुलिस का छापा, 497 पौवा शराब समेत पैकिंग सामग्री जब्त Durg Fraud Case: एग्रोकेम कंपनी पर 65.68 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, तीन लोगों के खिलाफ FIR CGPSC 2003 Scam: 21 साल पुराने मामले में EOW की बड़ी तैयारी, 15 बड़े अफसरों पर गिर सकती है गाज
W 𝕏 f
होम महासमुंद मेमरा गांव में बंद मकान से 40 हजार से अधिक की अवै…
अवैध शराब मामले में आरोपी गिरफ्तार
अवैध शराब मामले में आरोपी गिरफ्तार
महासमुंद

मेमरा गांव में बंद मकान से 40 हजार से अधिक की अवैध शराब जब्त, महीनों से फरार आरोपी गिरफ्तार

पिथौरा पुलिस ने मेमरा गांव में अवैध शराब बरामदगी मामले में महीनों से फरार आरोपी चमरू यादव को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के बंद मकान से 62.46 लीटर देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की गई थी, जिसकी कीमत करीब 40,900 रुपये बताई गई है। आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

कीर्तिमान न्यूज
29 Jul 2026, 07:17 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
क्षेत्र में अवैध शराब के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए महीनों से चकमा दे रहे एक शातिर आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया है। मेमरा गांव में दबिश देकर पुलिस ने एक बंद मकान से भारी मात्रा में देशी और अंग्रेजी शराब बरामद की थी। मामले में लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी मकान मालिक को पुलिस ने आखिरकार घेराबंदी कर धर दबोचा। पूरा मामला पिथौरा थाना क्षेत्र का है। 

पुलिस की भनक लगते ही आरोपी मचरू फरार 

8 जून 2026 को पुलिस को सटीक मुखबिर से सूचना मिली थी कि मेमरा गांव के रहने वाले चमरू यादव के घर पर बिक्री के मकसद से भारी मात्रा में अवैध शराब छिपाकर रखी गई है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत बताए गए ठिकाने पर दबिश दी। हालांकि, पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी चमरू यादव मौके से फरार हो गया। इसके बाद पुलिस ने गांव के जनप्रतिनिधियों और स्थानीय गवाहों की मौजूदगी में बंद मकान के कमरे की बारीकी से तलाशी ली।

थैलों में भरकर रखी गई थी शराब

तलाशी के दौरान पुलिस को कमरे से अलग-अलग थैलों में रखी देशी और नामी ब्रांड्स की अंग्रेजी शराब बरामद हुई:

  • थैला 1: 14 पौवा 'शोले' देशी प्लेन शराब (कुल 2,520 एमएल, कीमत ₹1,120)

  • थैला 2: 12 नग 'शोले' अद्धी (कुल 4,500 एमएल, कीमत ₹1,920)

  • थैला 3: 93 पौवा अंग्रेजी शराब (कुल 16,740 एमएल, कीमत ₹11,160)

  • थैला 4: 60 नग 'शोले' अद्धी (कुल 22,500 एमएल, कीमत ₹9,600)

  • थैला 5: 90 नग 'मैकडॉवेल्स नंबर-1' अंग्रेजी शराब (कुल 16,200 एमएल, कीमत ₹17,100)

घेराबंदी कर आरोपी को दबोचा

पुलिस ने मौके से कुल 62.46 लीटर अवैध शराब जब्त की, जिसकी कुल बाजारू कीमत 40,900 रुपये आंकी गई है। स्थानीय गवाहों के बयानों में पुष्टि हुई कि जिस बंद मकान से शराब बरामद हुई है, वह चमरू यादव का ही है। पिथौरा पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध क्रमांक 145/2026, धारा 34(2) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की थी। घटना के बाद से ही आरोपी लगातार फरार चल रहा था। पुलिस की टीम उसकी तलाश में जुटी हुई थी और मुखबिरों को भी अलर्ट मोड पर रखा गया था। हाल ही में पुलिस को आरोपी की मौजूदगी की पक्की खबर मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और आरोपी को दबोच लिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें