MOTN Survey 2026: देश में अभी लोकसभा चुनाव कराए जाएं तो जनता किस गठबंधन को सत्ता सौंप सकती है, इसे लेकर इंडिया टुडे-सी वोटर के ‘मूड ऑफ द नेशन’ (MOTN) सर्वे में अनुमान सामने आया है। सर्वे के अनुसार, एनडीए एक बार फिर केंद्र में सरकार बना सकता है। सर्वे के मुताबिक, एनडीए के खाते में 326 सीटें जा सकती हैं। वहीं कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन को 185 सीटों पर जीत मिलने का अनुमान है, जबकि अन्य दलों को 32 सीटें मिल सकती हैं। आंकड़े बताते हैं कि मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों में एनडीए बहुमत का आंकड़ा आसानी से पार कर सकता है। लोकसभा की 543 निर्वाचित सीटों में सरकार बनाने के लिए कम से कम 272 सीटें आवश्यक हैं। अनुमानित 326 सीटों के साथ एनडीए बहुमत से 54 सीट आगे रह सकता है।
इसे भी पढ़ें:- Gen Z Politics in India: युवा राजनीति का कड़वा सच, बिना नेपोटिज्म के संसद पहुंचे नेता ढूंढना मुश्किल, आंकड़े दे रहे गवाही
वोट शेयर में भी एनडीए को बढ़त
सी-वोटर के सर्वे में वोट शेयर के मामले में भी एनडीए आगे दिखाई दे रहा है। एक जुलाई से 25 अगस्त 2026 के बीच कराए गए सर्वे के अनुसार, आज चुनाव होने पर एनडीए को करीब 45 प्रतिशत और INDIA गठबंधन को लगभग 39 प्रतिशत वोट मिल सकते हैं। अन्य दलों का वोट शेयर करीब 16 प्रतिशत रहने का अनुमान है। इस सर्वे में देशभर के करीब 1 लाख 16 हजार 644 लोगों की राय शामिल की गई है। आंकड़ों के अनुसार, वोट शेयर में विपक्षी गठबंधन एनडीए से केवल छह प्रतिशत अंक पीछे है, लेकिन सीटों के अनुमान में दोनों गठबंधनों के बीच बड़ा अंतर नजर आ रहा है।
भाजपा को अकेले 261 सीटों की संभावना
सरकार बनाने में सहयोगी दलों की अहम भूमिका
सर्वे के मुताबिक, भाजपा अकेले बहुमत से 11 सीट पीछे रह सकती है। ऐसे में एनडीए के सहयोगी दल सरकार गठन में अहम भूमिका निभाएंगे। सहयोगियों को मिलाकर एनडीए 326 सीटों तक पहुंच सकता है, जबकि कांग्रेस के नेतृत्व वाले INDIA गठबंधन को कुल 185 सीटें मिलने की संभावना जताई गई है।
और भी पढ़े:- Parandur Airport Project: CM Vijay ने रद्द किया एयरपोर्ट प्रोजेक्ट, चुनावी वादा किया पूरा