इस भर्ती प्रक्रिया से पटवारी, राजस्व निरीक्षक (RI) और लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को पदोन्नति के जरिए अधिकारी बनने का अवसर मिलेगा। लंबे समय से विभाग में कार्यरत कर्मचारियों के लिए यह परीक्षा करियर में आगे बढ़ने का महत्वपूर्ण मौका मानी जा रही है।
73 पदों पर होगी नायब तहसीलदारों की नियुक्ति
राजस्व विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार नायब तहसीलदार के कुल 73 पदों को अलग-अलग संवर्गों में बांटा गया है।
- लिपिक वर्गीय सेवा संवर्ग के लिए 46 पद
- पटवारी एवं राजस्व निरीक्षक (RI) संवर्ग के लिए 27 पद
विभाग ने स्पष्ट किया है कि यह सामान्य भर्ती प्रक्रिया नहीं है। इसमें बाहरी अभ्यर्थी आवेदन नहीं कर पाएंगे। परीक्षा में भाग लेने के लिए उम्मीदवार का मध्य प्रदेश राजस्व विभाग में कार्यरत कर्मचारी होना जरूरी है।
17 सितंबर से शुरू होंगे आवेदन
- सीमित विभागीय प्रतियोगिता परीक्षा-2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया और परीक्षा कार्यक्रम भी जारी कर दिया गया है।
- ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 17 सितंबर 2026
- आवेदन करने की अंतिम तारीख: 1 अक्टूबर 2026
- आवेदन पत्र में सुधार की अंतिम तारीख: 6 अक्टूबर 2026
- संभावित परीक्षा प्रारंभ: 14 नवंबर 2026 से
- परीक्षा का आयोजन प्रदेश के चार प्रमुख शहरों में किया जाएगा। इनमें भोपाल, इंदौर, जबलपुर और उज्जैन शामिल हैं।
कौन कर सकता है आवेदन?
इस विभागीय परीक्षा में शामिल होने के लिए कर्मचारियों को निर्धारित पात्रता पूरी करनी होगी। उम्मीदवार के पास निम्न योग्यताएं होना अनिवार्य है।
सेवा अनुभव:-
अभ्यर्थी ने मध्य प्रदेश राजस्व विभाग में लिपिक, पटवारी या राजस्व निरीक्षक (RI) के पद पर कम से कम 5 वर्ष की स्थायी या स्थानापन्न सेवा पूरी की हो।
शैक्षणिक योग्यता:-
उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से कला (Arts), विज्ञान (Science), वाणिज्य (Commerce) या कृषि (Agriculture) विषय में स्नातक (Graduation) की डिग्री होना आवश्यक है।
विभागीय कर्मचारियों को मिलेगा पदोन्नति का अवसर
राजस्व विभाग की इस परीक्षा को कर्मचारियों के लिए पदोन्नति का बड़ा माध्यम माना जा रहा है। पटवारी, RI और लिपिक वर्गीय कर्मचारियों को अनुभव और योग्यता के आधार पर नायब तहसीलदार जैसे महत्वपूर्ण प्रशासनिक पद तक पहुंचने का अवसर मिलेगा।
विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के बाद पात्र कर्मचारियों में उत्साह है। अब इच्छुक कर्मचारी तय समय सीमा के भीतर ऑनलाइन आवेदन कर परीक्षा प्रक्रिया में शामिल हो सकेंगे।

