अमर शहीद वीरांगना अवंती बाई लोधी का जन्म जयंती के अवसर पर 16 अगस्त को बड़े ही हर्षोल्लास के साथ हरदेव लोधी समाज परिक्षेत्र क्रमांक 10 जिला महासमुंद द्वारा मनाया गया एवं ग्राम कस्तूरबोड से विभिन्न ग्रामों से होते हुए विशाल शोभायात्रा निकाल कर ग्राम पंचायत पाली तक रैली निकाल कर सामाजिक एकजुटता का संदेश दिया। ग्राम पंचायत पाली में हुए जयंती एवं भूमिपूजन के अवसर में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद रूपकुमारी चौधरी विशेष रूप से उपस्थित रही जिसमें रूपकुमारी चौधरी के द्वारा सामुदायिक भवन का भूमिपूजन कर उपस्थित सामाजिक जनों को संबोधित किया।
अतिथियों को किया गया सम्मानित
इस अवसर में हरदेव लोधी समाज परिक्षेत्र क्रमांक 10 द्वारा समस्त अतिथियों को अमर शहीद वीरांगना अवंती बाई लोधी का प्रतीक चिन्ह एवं श्रीफल से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन एवं आभार लोधी समाज के सदस्य राजकुमार हरदेव द्वारा किया गया। इस अवसर पर हरदेव लोधी समाज के परिक्षेत्र अध्यक्ष हीराराम पनुरिया, उपाध्यक्ष भरत लाल लोधी, पाली सरपंच भुनेश्वर लोधी, शेष राम हरदेव, अमृत लोधी, लोकेश पनुरिया, उमेश हरदेव प्रमोद लोधी, देवराज लोधी, गणेश लोधी, हरीश लोधी, डालु लोधी, माखन लोधी, टेकेश्वर लोधी, ओमप्रकाश लोधी, भागवत लोधी महिला संगठन से गीता लोधी, माहेश्वरी लोधी हेमलता लोधी, सविता लोधी, रुक्मणी लोधी, देवकी लोधी, कमला लोधी योगेश्वरी पनुरिया एवं विशाल संख्या में नारी शक्ति एवं समाज के युवा गण उपस्थित हुए एवं कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।


