Sunday, 16 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
मछली पकड़ने गए युवक की दर्दनाक मौत, दो दिन बाद नाले से बरामद हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस कोरिया में 22 वर्षीय युवती ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस रेलवे ट्रैक पर युवक का सिर कटा शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस रायपुर में ज्वेलर्स की दीवार तोड़कर चोरी, 72 घंटे में दो महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार पश्चिम बंगाल में बड़ा सियासी भूचाल : पूर्व डिप्टी स्पीकर और TMC के दिग्गज नेता आशीष बनर्जी का फंदे से लटकता मिला शव पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर बच्चियों की तस्करी, अलीगढ़ में 5 गिरफ्तार मछली पकड़ने गए युवक की दर्दनाक मौत, दो दिन बाद नाले से बरामद हुआ शव, जांच में जुटी पुलिस कोरिया में 22 वर्षीय युवती ने घर में फांसी लगाकर की आत्महत्या, जांच में जुटी पुलिस रेलवे ट्रैक पर युवक का सिर कटा शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस रायपुर में ज्वेलर्स की दीवार तोड़कर चोरी, 72 घंटे में दो महिलाओं समेत 5 आरोपी गिरफ्तार पश्चिम बंगाल में बड़ा सियासी भूचाल : पूर्व डिप्टी स्पीकर और TMC के दिग्गज नेता आशीष बनर्जी का फंदे से लटकता मिला शव पढ़ाई-नौकरी का झांसा देकर बच्चियों की तस्करी, अलीगढ़ में 5 गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम महासमुंद बागबाहरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्र…
— विज्ञापन —
बागबाहरा में ध्वजारोहण
बागबाहरा में ध्वजारोहण
महासमुंद

बागबाहरा में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया स्वतंत्रता का पर्व

बागबाहरा में नगर पालिका परिषद और जनपद पंचायत कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। जनप्रतिनिधियों ने ध्वजारोहण कर शहीदों को नमन किया और नगर व क्षेत्र के विकास, जनसेवा तथा शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का संकल्प लिया।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
16 Aug 2026, 03:32 PM
बागबाहरा
नगर पालिका परिषद बागबाहरा में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास एवं देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। नगरपालिका अध्यक्ष खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल ने नगरपालिका परिसर में ध्वजारोहण किया। इसके बाद राष्ट्रगान हुआ और उपस्थित जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों एवं नागरिकों ने राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
कार्यक्रम में नगरपालिका उपाध्यक्ष देवेश साहू सहित पार्षद शैलेश साहू, प्रीति महेन्द्र गुप्ता, रमेश ठाकुर, मनता यादव, मिथुन अमीर, मेनका पोखराज साहू, थानू पांडे, रुपेश साहू, उदय सिंह चंदेल एवं सिवा जगत उपस्थित रहे। वहीं एल्डरमेन सुरेश महंती, सोहन साहू, मोतीलाल पुजारा एवं दुर्गा वस्त्रकार सहित गणमान्य नागरिक तथा नगरपालिका के अधिकारी-कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।

 शहीदों को किया नमन

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों ने देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों और वीर शहीदों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। वक्ताओं ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस केवल उत्सव मनाने का अवसर नहीं, बल्कि देश की आजादी के लिए किए गए संघर्ष, त्याग और बलिदान को याद करने तथा राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों को निभाने का संकल्प लेने का दिन है। 

 नागरिक सुविधाओं को प्राथमिकता

नगरपालिका अध्यक्ष खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल ने स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नगर के विकास में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों-कर्मचारियों और आम नागरिकों की सामूहिक सहभागिता आवश्यक है। स्वच्छ, सुंदर और विकसित बागबाहरा के निर्माण के लिए सभी को मिलकर जिम्मेदारी के साथ कार्य करना होगा। उन्होंने कहा कि नगर विकास की योजनाओं को धरातल पर प्रभावी ढंग से पहुंचाने के साथ नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाना नगरपालिका की प्राथमिकता है।

पालिका देशभक्ति के रंग में रंगा

ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान नगरपालिका परिसर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम का समापन राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के साथ नगरहित में निरंतर कार्य करने के संकल्प के साथ हुआ।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें