Friday, 02 Oct 2026 भारत
ब्रेकिंग
CG Crime News: कबीरधाम में युवक-युवती की संदिग्ध मौत, एक ही फंदे पर मिले शव Ganja Destruction: NDPS मामलों में कार्रवाई, रायगढ़ में जब्त गांजा-दवाइयों का नष्टीकरण Ganja Smuggling: मिर्ची की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो गांजा, दो आरोपी गिरफ्तार Hostel Accident: छात्रावास में गर्म दाल से झुलसे दो बच्चे, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप Chhattisgarh Coal Scam: देवेंद्र यादव को EOW का नोटिस, 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेशी Pakistan infiltrators: पंजाब सीमा पर BSF की बड़ी कार्रवाई, तरनतारन में 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, एक फरार CG Crime News: कबीरधाम में युवक-युवती की संदिग्ध मौत, एक ही फंदे पर मिले शव Ganja Destruction: NDPS मामलों में कार्रवाई, रायगढ़ में जब्त गांजा-दवाइयों का नष्टीकरण Ganja Smuggling: मिर्ची की बोरियों में छिपाकर ले जा रहे थे 440 किलो गांजा, दो आरोपी गिरफ्तार Hostel Accident: छात्रावास में गर्म दाल से झुलसे दो बच्चे, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप Chhattisgarh Coal Scam: देवेंद्र यादव को EOW का नोटिस, 5 अक्टूबर को कोर्ट में पेशी Pakistan infiltrators: पंजाब सीमा पर BSF की बड़ी कार्रवाई, तरनतारन में 2 पाकिस्तानी घुसपैठिये ढेर, एक फरार
W 𝕏 f
होम › महासमुंद › लोहिया चौक पर दिखी आजादी के नायकों की गाथा, 55 स्…
महासमुंद स्वतंत्रता सेनानी प्रदर्शनी
महासमुंद स्वतंत्रता सेनानी प्रदर्शनी
महासमुंद

लोहिया चौक पर दिखी आजादी के नायकों की गाथा, 55 स्वतंत्रता सेनानियों के चित्रों ने जगाया गौरव

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर महासमुंद के लोहिया चौक में जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की पहली चित्र प्रदर्शनी आयोजित की गई। प्रदर्शनी में 55 सेनानियों के छायाचित्र प्रदर्शित किए गए, जिन्हें देखने बड़ी संख्या में नागरिक, विद्यार्थी, जनप्रतिनिधि और अधिकारी पहुंचे। इस पहल के जरिए नई पीढ़ी को स्वतंत्रता आंदोलन में महासमुंद के योगदान और सेनानी पुरखों के संघर्ष से परिचित कराया गया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 16 Aug 2026, 05:08 PM · अपडेट: 12 Sep 2026, 10:01 PM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर नगर के लोहिया चौक पर महासमुंद जिले के स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। पहली बार नगर और क्षेत्रवासियों ने अपने सेनानी पुरखों की छवियां एक साथ एक मंच पर देखीं, उनका परिचय जाना और उन्हें नमन किया। 
देश प्रेम की भावना से भरी इस प्रदर्शनी में देशभक्ति गीतों की गूंज के बीच लोगों को गौरव और गर्व की अनुभूति हुई। स्वतंत्रता आंदोलन में महासमुंद जिले की भागीदारी इतिहास का महत्वपूर्ण अध्याय रही है। राष्ट्रीय चेतना के प्रसार के साथ महात्मा गांधी के आह्वान पर पूरा अंचल आजादी की लड़ाई में शामिल हुआ था। कई स्वतंत्रता सेनानियों ने ब्रिटिश शासन के दमन का सामना किया, पुलिस की यातनाएं सहीं और जेल की कठिनाइयां झेलीं, लेकिन स्वतंत्रता की भावना को कमजोर नहीं होने दिया।

महासमुंद सेनानी प्रदर्शनी
55 सेनानियों के छायाचित्रों से सजी प्रदर्शनी

जिले के 100 से अधिक स्वतंत्रता सेनानियों के नाम शासकीय अभिलेखों में दर्ज हैं। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन जिला महासमुंद के बैनर तले आयोजित इस प्रदर्शनी का उद्देश्य सेनानी पुरखों की स्मृतियों को संजोना और नई पीढ़ी को उनके योगदान से परिचित कराना था। कई स्वतंत्रता सेनानियों के चित्र उनके परिवारों के पास भी उपलब्ध नहीं हैं। स्वतंत्रता सेनानी स्व. बौदा नामदेव के पौत्र शेषनारायण नामदेव के विशेष प्रयास और संयोजन से आयोजित इस प्रदर्शनी में 55 स्वतंत्रता सेनानियों के छायाचित्र पूरे सम्मान के साथ प्रदर्शित किए गए। सुबह से शाम तक सैकड़ों नागरिकों, स्कूली बच्चों, कॉलेज विद्यार्थियों, जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों और प्रशासनिक अधिकारियों ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी का औपचारिक शुभारंभ मोती उद्यान में तिरंगे को सलामी के साथ हुआ। इस दौरान स्वतंत्रता सेनानी स्व. नारायण लाल चंद्राकर की धर्मपत्नी खेमिन बाई चंद्राकर ने ध्वजारोहण किया।

कलेक्टर समेत जनप्रतिनिधियों ने किया अवलोकन

कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने प्रशासनिक अधिकारियों की टीम के साथ प्रदर्शनी का निरीक्षण किया और इस पहल की सराहना की। विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रमुख और जनप्रतिनिधि भी अपने समर्थकों के साथ प्रदर्शनी देखने पहुंचे। महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा, खल्लारी विधायक व कांग्रेस जिलाध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव, बीज निगम अध्यक्ष चन्द्रहास चंद्राकर, भाजपा जिलाध्यक्ष येतराम साहू सहित कई नेताओं ने प्रदर्शनी का अवलोकन किया। 

सेनानी परिवारों की रही विशेष उपस्थिति

कार्यक्रम में पूर्व राज्यमंत्री पूनम चंद्राकर, पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर, नपाध्यक्ष निखिलकांत साहू, कांग्रेस की पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, वरिष्ठ कांग्रेस नेता दाऊलाल चंद्राकर, पारस चोपड़ा, रमेश साहू और आप नेता राकेश झाबक सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। इस अवसर पर स्वतंत्रता सेनानी स्व. रामलाल चंद्राकर की धर्मपत्नी अहिल्या बाई चंद्राकर, स्वतंत्रता संग्राम सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के जिला संरक्षक अधिवक्ता प्रलय थिटे, जिलाध्यक्ष नारायण नामदेव, उपाध्यक्ष चित्रसेन गिरी, कुबेर प्रकाश गिरी और श्रीधर चंद्राकर सहित सेनानी परिवारों के सदस्य उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें