Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम दुर्ग महिला की हत्या : महिला हत्या मामले में पुलिस की न…
दुर्ग पुलगांव महिला हत्या
दुर्ग पुलगांव महिला हत्या
दुर्ग

महिला की हत्या : महिला हत्या मामले में पुलिस की नजर दो युवकों पर, CCTV खंगालकर जुटा रही सबूत

दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय महिला की हत्या मामले में पुलिस को CCTV फुटेज से अहम सुराग मिले हैं। वारदात से पहले महिला दो युवकों के साथ अलग-अलग जगहों पर दिखाई दी थीं, जिनकी तलाश की जा रही है। पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका से भी जांच कर रही है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 20 Jul 2026, 11:01 AM · अपडेट: 14 Sep 2026, 08:08 AM
दुर्ग
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
दुर्ग के पुलगांव थाना क्षेत्र में 55 वर्षीय महिला की हत्या के मामले में पुलिस की जांच अब सीसीटीवी फुटेज पर केंद्रित हो गई है। जांच के दौरान पुलिस को कुछ ऐसे वीडियो मिले हैं, जिनमें महिला घटना से पहले दो युवकों के साथ अलग-अलग स्थानों पर दिखाई दे रही हैं। इसके बाद पुलिस ने दोनों युवकों को संदिग्ध मानते हुए उनकी तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस का कहना है कि संदिग्ध युवकों की पहचान के लिए दुर्ग शहर के अलावा आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में भी जांच की जा रही है। वहीं, महिला के साथ हत्या से पहले दुष्कर्म किए जाने की आशंका भी जताई जा रही है। हालांकि इसकी पुष्टि मेडिकल और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी।

पत्थर से सिर कुचलकर हत्या की आशंका

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि महिला की मौत सिर पर गंभीर चोट लगने के कारण हुई है। पुलिस को आशंका है कि पत्थर से वार कर महिला की हत्या की गई। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों के आधार पर पुलिस हर पहलू की जांच कर रही है। महिला का शव अर्धनग्न अवस्था में मिलने के कारण पुलिस दुष्कर्म के एंगल से भी मामले की जांच कर रही है। जांच टीम का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी। मामले की तह तक पहुंचने के लिए पुलिस ने दुर्ग शहर से लेकर पुलगांव ओवरब्रिज तक लगे कई सीसीटीवी कैमरों के डीवीआर जब्त किए हैं। 

कई इलाकों के CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

फुटेज की गहन जांच कर यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि महिला किन रास्तों से होकर गई थीं और उनके साथ दिखाई दे रहे दोनों युवक कौन हैं। पुलिस ने रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड और ऑटो स्टैंड के आसपास लगे कैमरों की रिकॉर्डिंग भी खंगाली है। जांच में कुछ फुटेज में दोनों संदिग्ध युवक नजर आए हैं। पुलिस ने दोनों युवकों की तलाश तेज कर दी है।
उनकी पहचान के लिए तस्वीरें ऑटो चालकों और स्थानीय लोगों को दिखाकर जानकारी जुटाने का प्रयास किया गया, लेकिन अभी तक उनकी पहचान नहीं हो सकी है। जांच टीम ने मृतका के परिवार वालों से भी पूछताछ की है। परिजनों ने भी दोनों युवकों को पहचानने से इनकार किया है। पुलिस अब तकनीकी साक्ष्यों और सीसीटीवी फुटेज के जरिए आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।

झाड़ियों में मिला था महिला का शव

यह पूरा मामला 17 जुलाई को सामने आया था। पुलगांव नाला के पास रिलायंस पेट्रोल पंप के बगल से शिवनाथ नदी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते के किनारे झाड़ियों में महिला का शव मिला था। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मृतका के पति का पहले ही निधन हो चुका था। वह अपनी बेटी और दामाद के साथ रहती थीं और मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करती थीं। परिजनों के अनुसार महिला 16 जुलाई की शाम घर से निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। काफी तलाश के बाद परिजनों ने 17 जुलाई को सिटी कोतवाली थाने में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। गुमशुदगी दर्ज होने के कुछ ही समय बाद पुलगांव क्षेत्र में महिला का शव मिलने की जानकारी सामने आई। इसके बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। 

क्राइम ब्रांच और FSL टीम भी जांच में जुटी

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलगांव थाना पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच, एफएसएल और डॉग स्क्वाड की टीम भी जांच में जुटी हुई है। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और वैज्ञानिक जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि फिलहाल सीसीटीवी फुटेज में दिखाई दे रहे दोनों युवकों की पहचान करना जांच की सबसे अहम कड़ी है। संदिग्धों की पहचान होने के बाद मामले में बड़ा खुलासा हो सकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें