Sunday, 20 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार नई उड़ान : स्कूली बच्चों की वैज्ञानिक प्रतिभा को म…
बाल विज्ञान कांग्रेस में शिक्षकों का प्रशिक्षण
बाल विज्ञान कांग्रेस में शिक्षकों का प्रशिक्षण
राज्य सरकार

नई उड़ान : स्कूली बच्चों की वैज्ञानिक प्रतिभा को मिलेगा मंच, बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 की तैयारियां तेज

छत्तीसगढ़ में 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 की तैयारियां शुरू हो गई हैं। रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यशाला में 33 जिलों के जिला समन्वयकों और रिसोर्स शिक्षकों को वैज्ञानिक परियोजना निर्माण, अनुसंधान पद्धति और मूल्यांकन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। इस पहल का उद्देश्य स्कूली बच्चों में वैज्ञानिक सोच, नवाचार और शोध क्षमता को बढ़ावा देना है।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 18 Jul 2026, 03:19 PM · अपडेट: 10 Sep 2026, 09:11 AM
रायपुूर
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
 रायपुर में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, छत्तीसगढ़ शासन तथा छत्तीसगढ़ विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद (सीकॉस्ट) द्वारा राष्ट्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संचार परिषद, भारत सरकार के सहयोग से 32वीं राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 के अंतर्गत जिला समन्वयकों एवं रिसोर्स शिक्षकों के लिए एक दिवसीय राज्य स्तरीय उन्मुखीकरण कार्यशाला आयोजित की गई। यह आयोजन रीजनल साइंस सेंटर, रायपुर में संपन्न हुआ। 
कार्यशाला का उद्देश्य प्रदेशभर के शिक्षकों एवं जिला समन्वयकों को राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस की नई थीम, परियोजना निर्माण प्रक्रिया, वैज्ञानिक अनुसंधान पद्धति और मूल्यांकन प्रणाली से परिचित कराना था। इसके माध्यम से विद्यार्थियों को स्थानीय समस्याओं पर आधारित वैज्ञानिक परियोजनाएं तैयार करने के लिए प्रेरित करने की दिशा में मार्गदर्शन दिया गया।

विद्यार्थियों को विज्ञान अनुसंधान से जोड़ने का मंच

राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस देश का एक प्रमुख वैज्ञानिक कार्यक्रम है, जो 10 से 17 वर्ष आयु वर्ग के विद्यार्थियों को विज्ञान एवं अनुसंधान से जोड़ता है। इसके माध्यम से विद्यार्थी वैज्ञानिक पद्धति अपनाकर स्थानीय समस्याओं की पहचान, आंकड़ों का संग्रहण, विश्लेषण और नवाचार आधारित समाधान प्रस्तुत करते हैं। 
 ग्रेस कार्यशाला में शिक्षकों को प्रशिक्षण देते विशेषज्ञ 
वैज्ञानिक नवाचार को बढ़ावा देने पर जोर
कार्यक्रम में शामिल विशेषज्ञों ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 की थीम "साइंस एंड इनोवेशन फॉर सस्टेनेबिलिटी" की उपयोगिता पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण, अनुसंधान क्षमता और नवाचार आधारित सोच विकसित करना वर्तमान समय की जरूरत है।

परियोजना मूल्यांकन प्रक्रिया जानकारी

राज्य समन्वयक डॉ. जे. के. राय ने राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस-2026 की रूपरेखा, पात्रता, परियोजना निर्माण, अनुसंधान पद्धति, दस्तावेजीकरण, प्रस्तुतीकरण और मूल्यांकन प्रक्रिया की विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक परियोजनाएं समाज और स्थानीय जरूरतों से जुड़ी होनी चाहिए। 
समस्याओं के समाधान परियोजनाएं
कार्यशाला के तकनीकी सत्र में विशेषज्ञों ने इस वर्ष की थीम के विभिन्न उपविषयों पर चर्चा की। इनमें कचरा प्रबंधन के लिए R5 तकनीक, ऊर्जा संरक्षण के लिए E4 मॉडल, जल संरक्षण, पुनर्चक्रण, खाद्य, कृषि और स्वास्थ्य क्षेत्र में भारतीय ज्ञान प्रणालियों के उपयोग जैसे विषय शामिल रहे।

मिशन लाइफ से जुड़ेंगे बाल वैज्ञानिक

राज्य अकादमिक समन्वयक प्रो. (डॉ.) केशव कांत साहू ने विद्यार्थियों को अनुसंधान, डेटा संग्रहण, विश्लेषण और समाधान आधारित सोच विकसित करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने शिक्षकों से मिशन लाइफ की भावना के अनुरूप अधिक से अधिक विद्यार्थियों की भागीदारी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें