Saturday, 19 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस Chhattisgarh News: सारंगढ़-बिलाईगढ़ में आवारा कुत्ते का आतंक, 31 लोगों को काटकर किया घायल Surajpur Crime News: तीजा पर्व पर खाना नहीं बनाने को लेकर हुआ विवाद, बेटे ने टांगी से हमला कर पिता की हत्या की GST Fraud Case: फर्जी दस्तावेजों से 10 फर्में बनाकर करोड़ों का कारोबार दिखाने का आरोप, FIR दर्ज Khargone news: बदहाल सड़क बनी मुसीबत, एंबुलेंस फंसी तो बैलगाड़ी से ले जाना पड़ा प्रसूता, नवजात की मौत Surajpur Crime News: नाबालिग से गैंगरेप का आरोप, दो युवकों के खिलाफ केस दर्ज, जांच में जुटी पुलिस Sasaram Murder Case: खौफनाक अंत, जादू-टोने के शक में बुजुर्ग की हत्या, जंगल में मिला खून से लथपथ शव, जांच में जुटी पुलिस
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार निरीक्षण : नाबार्ड अधिकारी ने महासमुंद में पैक्स …
किसानों की ऋण सुविधा और पैक्स व्यवस्था की समीक्षा
किसानों की ऋण सुविधा और पैक्स व्यवस्था की समीक्षा
राज्य सरकार

निरीक्षण : नाबार्ड अधिकारी ने महासमुंद में पैक्स संचालन और वित्तीय योजनाओं की समीक्षा की

नाबार्ड के उप प्रबंध निदेशक गोवर्धन सिंह रावत ने महासमुंद जिले का दौरा कर भोरिंग और रायतुम पैक्स का निरीक्षण किया। उन्होंने किसानों को समय पर केसीसी ऋण उपलब्ध कराने और पैक्स के कम्प्यूटरीकरण को गति देने के निर्देश दिए। सिरपुर में आयोजित वित्तीय साक्षरता शिविर में उन्होंने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं की जानकारी दी, विभिन्न ऋणों का वितरण किया तथा छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा का लोकार्पण भी किया।

कीर्तिमान डेस्क
प्रकाशित: 18 Jul 2026, 12:06 PM · अपडेट: 10 Sep 2026, 08:09 AM
महासमुंद
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
राष्ट्रीय कृषि और ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के उप प्रबंध निदेशक गोवर्धन सिंह रावत ने गुरूवार को महासमुंद जिले का दौरा किया। उनके साथ नाबार्ड छत्तीसगढ़ क्षेत्रीय कार्यालय से मुख्य महाप्रबंधक डी.के. गवली, महाप्रबंधक शीतांशु शेखर, उप महाप्रबंधक ब्रजेन्द्र किशोर सामंतराय, उप महाप्रबंधक अजय थुटे तथा जिला विकास प्रबंधक, महासमुंद प्रियब्रत साहू भी उपस्थित रहे।

किसानों को समय पर मिलेगा ऋण

दौरे के प्रारंभ में रावत ने ग्राम भोरिंग स्थित नवगठित बहुउद्देशीय प्राथमिक कृषि साख सहकारी समिति (पैक्स) पहुंचकर समिति के व्यवसाय संचालन की स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने सुझाव दिया कि तुमगांव पैक्स से इस नवगठित समिति के पृथक्करण की प्रक्रिया सुगमतापूर्वक सम्पन्न की जाए। उन्होंने जिला सहकारी केंद्रीय बैंक (डीसीसीबी), रायपुर को निर्देशित किया कि समिति के कम्प्यूटरीकरण कार्य में समुचित सहयोग प्रदान किया जाए तथा किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी) संबंधी दिशा-निर्देशों के अनुरूप किसानों को समय पर ऋण उपलब्ध कराया जाए।

रायतुम पैक्स की सराहना

रावत ने रायतुम पैक्स का भ्रमण किया, जो पैक्स कम्प्यूटरीकरण के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति करते हुए किसानों के ऋण संबंधी विवरणों की वास्तविक समय में प्रविष्टि कर रही है। उन्होंने समिति की इस उपलब्धि की सराहना की तथा पैक्स कर्मचारियों से कम्प्यूटरीकरण में आ रही कठिनाइयों एवं विभिन्न गतिविधियों से जुड़े एकाधिक पोर्टलों को सरल बनाए जाने के संबंध में विचार-विमर्श किया। दोनों पैक्स परिसरों में रावत ने पौधरोपण भी किया। इस दौरान डीसीसीबी रायपुर से चंद्राकर एवं  अविनाश शर्मा उपस्थित रहे।

सिरपुर में वित्तीय साक्षरता शिविर

इसके पश्चात रावत सिरपुर पहुंचे, यहां छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक द्वारा आयोजित वित्तीय साक्षरता शिविर में उन्होंने शिरकत की। इस अवसर पर उन्होंने सामाजिक सुरक्षा योजनाओं के महत्व पर बल दिया तथा स्वीकृत ऋणों का वितरण किया। जिसमें ड्रोन, कंबाइन हार्वेस्टर, केसीसी एवं स्वयं सहायता समूह (एसएचजी) ऋण की वित्तीय सहायता शामिल थी। रावत ने छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की सिरपुर स्थित नवीन शाखा भवन का लोकार्पण भी किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक के अध्यक्ष श्री विनोद कुमार अरोरा भी उपस्थित रहे।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें