इस तरह तय होगी नई राशि: मूल वेतन, डीए और भत्तों का गणित
सामने आए प्रस्ताव के मुताबिक, मानदेय की इस नई संरचना में मूल वेतन के साथ-साथ महंगाई और अन्य भत्तों का विशेष ध्यान रखा गया है। जवानों को मिलने वाली कुल राशि का गणित कुछ इस प्रकार रहेगा:
मूल मानदेय: 19,500 रुपए प्रतिमाह
महंगाई भत्ता (DA): 58 प्रतिशत की दर से 11,310 रुपए
वर्दी धुलाई भत्ता: 60 रुपए
कुल योग: 30,870 रुपए प्रतिमाह
पहले कब-कब बढ़ी थी राशि?
नगर सैनिकों के मानदेय में पिछले कुछ सालों में समय-समय पर संशोधन किया जाता रहा है:
साल 2017: इस वर्ष मानदेय को 10,000 रुपए से बढ़ाकर 13,200 रुपए किया गया था।
साल 2023: इसके बाद, 1 अप्रैल 2023 से इसमें 6,300 रुपए की और वृद्धि की गई, जिससे यह बढ़कर 19,500 रुपए प्रतिमाह हो गया था।
अब मौजूदा समय की महंगाई, न्यायालय के निर्देशों और नगर सैनिकों द्वारा निभाई जाने वाली कठिन जिम्मेदारियों को मद्देनजर रखते हुए एक बार फिर इसमें उल्लेखनीय बढ़ोतरी का यह नया प्रस्ताव लाया गया है।
जवानों में खुशी की लहर
मानदेय बढ़ाने की इस सुगबुगाहट से जवानों में काफी उत्साह देखा जा रहा है। सैनिकों का मानना है कि इससे न केवल उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी, बल्कि कड़े हालातों में ड्यूटी करने के दौरान उनका मनोबल भी काफी ऊंचा रहेगा। इस सौगात के लिए प्रदेश के नगर सैनिकों ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और गृह मंत्री विजय शर्मा के प्रति दिल से आभार जताया है।







