Naked Carbs: हेल्दी रहने के लिए लोग अपनी डाइट में कई तरह के बदलाव करते हैं। इन दिनों ‘नेकेड कार्ब्स’ भी चर्चा में हैं। इसका मतलब ऐसे कार्बोहाइड्रेट वाले खाद्य पदार्थों से है, जिन्हें प्रोटीन, फाइबर या हेल्दी फैट के बिना अकेले खाया जाता है। क्या होते हैं नेकेड कार्ब्स? सफेद ब्रेड, सफेद चावल, मैदा, जैम, मिठाइयां, मीठे ड्रिंक्स, क्रैकर्स और फलों का जूस इसके उदाहरण हैं। इनमें फाइबर और अन्य पोषक तत्व कम होने के कारण ये जल्दी पचते हैं और ब्लड शुगर तेजी से बढ़ा सकते हैं।
ब्लड शुगर पर क्या असर?
नेकेड कार्ब्स को खासकर खाली पेट अकेले खाने से ब्लड ग्लूकोज तेजी से बढ़ सकता है। वहीं इन्हें दाल, अंडे, नट्स, सब्जियों या अन्य प्रोटीन और फाइबर वाले खाद्य पदार्थों के साथ लेने से पाचन धीमा होता है और ब्लड शुगर तेजी से बढ़ने की संभावना कम हो सकती है। एक्सरसाइज करने वालों के लिए फायदेमंद वर्कआउट से पहले या बाद में आसानी से पचने वाले कार्बोहाइड्रेट शरीर को जल्दी ऊर्जा देने में मदद कर सकते हैं।
एक्सरसाइज में फायदा, रोजाना सेवन से बचें
लंबी दौड़, साइक्लिंग या हाई-इंटेंसिटी एक्सरसाइज करने वालों के लिए केला या स्पोर्ट्स ड्रिंक जैसे कार्बोहाइड्रेट उपयोगी हो सकते हैं। एक्सरसाइज के बाद कार्ब्स के साथ प्रोटीन लेने से मसल रिकवरी में भी मदद मिल सकती है। क्या रोजाना खाना सही है? नेकेड कार्ब्स अपने आप में नुकसानदायक नहीं हैं, लेकिन रिफाइंड कार्ब्स और ज्यादा मीठी चीजों काकार्ब्स से बचें, संतुलित डाइट अपनाएं
लगातार और अधिक सेवन सेहत के लिए ठीक नहीं माना जाता। रोज की डाइट में साबुत अनाज, दालें, फल, सब्जियां और फाइबर वाले कार्बोहाइड्रेट को प्राथमिकता देना बेहतर है। डायबिटीज, मोटापे या किसी अन्य बीमारी से जूझ रहे लोगों को डाइट में बदलाव करने से पहले डॉक्टर या डाइटीशियन की सलाह लेनी चाहिए।

