Monday, 28 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप Ujjain News: उज्जैन में शाही मस्जिद के अतिक्रमण हटाने पर बवाल, उपद्रवियों ने किया पथराव Bilaspur News: झलमला गौठान में 20 से ज्यादा मवेशियों की मौत, ग्रामीणों ने व्यवस्था उठाए सवाल Road Accident: ट्रक की चपेट में आने से 17 वर्षीय छात्र की मौत,दोस्त घायल, ट्रक चालक फरार Bilaspur Murder Case: पुरानी रंजिश में युवक की चाकू मारकर हत्या, शव को घसीटकर बाईपास पर फेंका Ujjain Shahi Masjid: पुलिस पर पथराव के बाद लाठीचार्ज, इलाके में बाजार बंद और पुलिस बल तैनात Kanker News: माओवादियों के डंप से मिली नकदी, अधिकारियों पर 20 लाख आपस में बांटने का आरोप Ujjain News: उज्जैन में शाही मस्जिद के अतिक्रमण हटाने पर बवाल, उपद्रवियों ने किया पथराव
W 𝕏 f
होम › राज्य सरकार › Narayanpur Flood: माड़ीन नदी में बढ़ा जलस्तर, बाढ…
Water level rises in Madin River.(Image Source: CGDPR)
Water level rises in Madin River.(Image Source: CGDPR)
राज्य सरकार

Narayanpur Flood: माड़ीन नदी में बढ़ा जलस्तर, बाढ़ में फंसे ग्रामीण को प्रशासन ने सुरक्षित निकाला

Narayanpur Flood: नारायणपुर जिले में भारी बारिश के चलते माड़ीन नदी उफान पर आ गई। तारागांव में नदी के बीच फंसे 55 वर्षीय ग्रामीण गोपी राम पटेल को प्रशासन, पुलिस और नगर सेना की संयुक्त टीम ने सुरक्षित बाहर निकाला। वहीं कलमानार गांव के 9 परिवारों को एहतियातन सुरक्षित स्थानों पर शिफ्ट किया गया है।

क
प्रकाशित: 27 Sep 2026, 12:55 PM · 2 मिनट पढ़ने का समय
रायपुर
स्रोत: PIB
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
Narayanpur Flood: नारायणपुर जिले में लगातार जारी मूसलाधार बारिश के चलते नदियां उफान पर हैं। इस बीच, माड़ीन नदी के अचानक बढ़ते जलस्तर के कारण ग्राम तारागांव में बाढ़ के पानी के बीच फंसे 55 वर्षीय ग्रामीण को जिला प्रशासन, पुलिस और नगर सेना की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए सकुशल बाहर निकाल लिया। वन मंत्री केदार कश्यप के निर्देश तथा कलेक्टर के मार्गदर्शन में चलाए गए इस रेस्क्यू ऑपरेशन में बचाव दल ने अदम्य साहस का परिचय दिया। 
प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्राम तारागांव निवासी गोपी राम पटेल (55 वर्ष) नदी किनारे स्थित अपने खेत में बंधे बैल को खोलने गए थे। उसी दौरान नदी का जलस्तर अप्रत्याशित रूप से तेजी से बढ़ गया, जिससे वे चारों तरफ से पानी से घिर गए। जान बचाने के लिए वे पास ही स्थित एक आम के पेड़ पर चढ़ गए और घंटों उसी के सहारे फंसे रहे।

रेस्क्यू टीम ने बचाई ग्रामीण की जान

सूचना मिलते ही एसडीओपी छोटेडोंगर, जिला सेनानी (नगर सेना) के मार्गदर्शन और थाना प्रभारी धौड़ाई के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम ने मौके पर पहुंचकर मोर्चा संभाला। विपरीत परिस्थितियों के बावजूद टीम ने सूझबूझ से गोपी राम को सुरक्षित निकाल लिया। रेस्क्यू के बाद उन्हें तुरंत धौड़ाई स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहाँ चिकित्सकों ने उनके स्वास्थ्य की जांच की और भोजन उपलब्ध कराया।

कलमानार में 09 परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर कराया गया शिफ्ट

जिले के ओरछा विकासखंड अंतर्गत ग्राम कलमानार में भी नदी का जलस्तर खतरे के निशान के पास पहुंच गया है। सम्भावित आपदा को देखते हुए प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए नदी किनारे बसे 09 परिवारों को समय रहते सुरक्षित स्थानों और उनके रिश्तेदारों के यहाँ शिफ्ट करा दिया है। प्रशासन की टीमों द्वारा प्रभावित परिवारों की सुरक्षा और बुनियादी जरूरतों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।

आपात स्थिति के लिए कंट्रोल रूम नंबर जारी

भारी बारिश के अलर्ट को देखते हुए जिला प्रशासन ने नागरिकों से सतर्कता बरतने की अपील की है। लोगों को उफनते नदी-नालों, निचले इलाकों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने के निर्देश दिए गए हैं। किसी भी आपात स्थिति या जलभराव की सूचना देने के लिए जिला कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 07781-252214 पर संपर्क किया जा सकता है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? हमारी सुधार नीति देखें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें