Sunday, 02 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
मकान में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा का खेल, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार दुष्कर्म आरोपी तरुण जायसवाल पर कार्रवाई, पुलिस ने जब्त की 12 बोर बंदूक CSP नेहा फिर विवादों में : जेल में बंद आरोपी से 75 लाख की डील का आरोप, CM से लेकर मानवाधिकार आयोग तक पहुँची शिकायत संतान न होने के तनाव से विवाहिता ने घर में लगाई फांसी, मानसिक रूप से थी परेशान धमतरी में दो लोगों पर हमले के बाद घर के बाहर मृत मिला तेंदुआ, मौत के कारणों की जांच शुरू पढ़ाई के साथ अपराध : किराए की कार बेचकर फिर चुरा लेते थे, छात्र गैंग का हैरान करने वाला खुलासा मकान में चल रहा था ऑनलाइन सट्टा का खेल, पुलिस ने तीन युवकों को किया गिरफ्तार दुष्कर्म आरोपी तरुण जायसवाल पर कार्रवाई, पुलिस ने जब्त की 12 बोर बंदूक CSP नेहा फिर विवादों में : जेल में बंद आरोपी से 75 लाख की डील का आरोप, CM से लेकर मानवाधिकार आयोग तक पहुँची शिकायत संतान न होने के तनाव से विवाहिता ने घर में लगाई फांसी, मानसिक रूप से थी परेशान धमतरी में दो लोगों पर हमले के बाद घर के बाहर मृत मिला तेंदुआ, मौत के कारणों की जांच शुरू पढ़ाई के साथ अपराध : किराए की कार बेचकर फिर चुरा लेते थे, छात्र गैंग का हैरान करने वाला खुलासा
W 𝕏 f
होम अंबिकापुर (सरगुजा) नशीले इंजेक्शन का कहर: सरगुजा में 175 लोग HIV संक…
नशीले इंजेक्शन से HIV संक्रमण का खतरा
नशीले इंजेक्शन से HIV संक्रमण का खतरा
अंबिकापुर (सरगुजा)

नशीले इंजेक्शन का कहर: सरगुजा में 175 लोग HIV संक्रमित, एक इंजेक्शन कई जिंदगी पर भारी

सरगुजा संभाग में नशीले इंजेक्शन के बढ़ते इस्तेमाल से HIV संक्रमण का खतरा बढ़ गया है। स्वास्थ्य विभाग ने साझा इंजेक्शन उपयोग करने वाले 175 संक्रमित लोगों की पहचान की है। इनमें सबसे ज्यादा मरीज सूरजपुर जिले से हैं। विभाग और पुलिस दोनों नशीले इंजेक्शन के दुरुपयोग और अवैध बिक्री पर रोक लगाने के लिए कार्रवाई कर रहे हैं।

कीर्तिमान न्यूज
02 Aug 2026, 02:04 PM
सरगुजा
अंबिकापुर के सरगुजा संभाग में नशीले इंजेक्शन के बढ़ते इस्तेमाल ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। नशे के लिए एक ही इंजेक्शन को कई लोगों द्वारा साझा करने की वजह से एचआईवी संक्रमण का खतरा लगातार बढ़ रहा है। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे 175 लोगों की पहचान की है, जो साझा इंजेक्शन के उपयोग के कारण एचआईवी संक्रमित पाए गए हैं। इन सभी मरीजों का उपचार एआरटी सेंटर के माध्यम से जारी है।

साझा इंजेक्शन बना संक्रमण का बड़ा कारण

स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के अनुसार, संभाग के कई इलाकों में कुछ युवा नशे के लिए इंजेक्शन का इस्तेमाल कर रहे हैं। समस्या तब और गंभीर हो जाती है, जब एक ही सुई या सिरिंज का उपयोग कई लोग करते हैं। इससे एचआईवी के अलावा अन्य रक्तजनित संक्रमण फैलने की संभावना भी बढ़ जाती है। विभाग लंबे समय से लोगों को 'एक मरीज-एक सुई' के नियम का पालन करने के लिए जागरूक कर रहा है, लेकिन नशे की लत के कारण कई लोग इस खतरे को नजरअंदाज कर रहे हैं।

सूरजपुर में सबसे ज्यादा संक्रमित मरीज मिले

स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, साझा इंजेक्शन के कारण एचआईवी संक्रमित पाए गए 175 पंजीकृत मरीजों में सबसे अधिक 108 मरीज सूरजपुर जिले के हैं। इसके अलावा कोरिया जिले में 40, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर (एमसीबी) में 15, सरगुजा में 11 और बलरामपुर जिले में एक मरीज की पहचान हुई है। विभाग का कहना है कि अभी भी कई ऐसे लोग हो सकते हैं, जो संक्रमित हैं लेकिन जांच के दायरे में नहीं आ पाए हैं। ऐसे लोगों की पहचान के लिए जागरूकता और जांच अभियान लगातार चलाए जा रहे हैं।

नशीले इंजेक्शन की बिक्री पर पुलिस की नजर

नशीले इंजेक्शन के अवैध कारोबार को रोकने के लिए पुलिस भी लगातार कार्रवाई कर रही है। अलग-अलग क्षेत्रों में छापेमारी कर बड़ी मात्रा में प्रतिबंधित और नशीले इंजेक्शन जब्त किए गए हैं। हालांकि, इसके बावजूद इनकी उपलब्धता पूरी तरह खत्म नहीं हो पाई है।

एचआईवी संक्रमित मरीज दवा से जी सकते हैं सामान्य जीवन

जिला एड्स नियंत्रण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. शैलेन्द्र गुप्ता ने बताया कि एक ही इंजेक्शन का कई लोगों द्वारा इस्तेमाल करने से एचआईवी संक्रमण तेजी से फैल सकता है। उन्होंने कहा कि एचआईवी संक्रमित व्यक्ति नियमित रूप से एंटीरेट्रोवायरल थेरेपी (ART) की दवाएं लेकर सामान्य जीवन जी सकता है। उन्होंने लोगों से अपील की कि नशे से दूर रहें और किसी भी स्थिति में इस्तेमाल की गई सुई या सिरिंज का दोबारा उपयोग न करें। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि यदि नशीले इंजेक्शन के बढ़ते चलन पर समय रहते नियंत्रण नहीं किया गया तो यह आने वाले समय में एक बड़ी सार्वजनिक स्वास्थ्य चुनौती बन सकता है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें