Sunday, 30 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
Bhilai Knife Attack: लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत Illegal Liquor: बलौदाबाजार से आरंग लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने 220 पाव के साथ दो तस्करों को पकड़ा Raipur Crime News: सड़क किनारे नाली में मिला अधेड़ का शव, शनिवार शाम से था लापता Chhattisgarh Government Schools: बुनियादी सुविधाओं की कमी पर सियासत तेज, सीजेपी ने सीएम को पत्र भेजकर उठाईं 3 बड़ी मांगें Narayanpur Naxal Dump: अदनार जंगलों में माओवादियों के पुराने हथियार डंप का भंडाफोड़, 10 राइफल और ग्रेनेड लांचर बरामद Woman harassment case: घर घुसकर मारपीट और छेड़खानी का आरोप, सरपंच समेत 4 गिरफ्तार Bhilai Knife Attack: लिफ्ट मांगने पर हुआ विवाद, युवक पर चाकू से हमला, इलाज के दौरान मौत Illegal Liquor: बलौदाबाजार से आरंग लाई जा रही थी शराब, पुलिस ने 220 पाव के साथ दो तस्करों को पकड़ा Raipur Crime News: सड़क किनारे नाली में मिला अधेड़ का शव, शनिवार शाम से था लापता Chhattisgarh Government Schools: बुनियादी सुविधाओं की कमी पर सियासत तेज, सीजेपी ने सीएम को पत्र भेजकर उठाईं 3 बड़ी मांगें Narayanpur Naxal Dump: अदनार जंगलों में माओवादियों के पुराने हथियार डंप का भंडाफोड़, 10 राइफल और ग्रेनेड लांचर बरामद Woman harassment case: घर घुसकर मारपीट और छेड़खानी का आरोप, सरपंच समेत 4 गिरफ्तार
W 𝕏 f
होम राज्य सरकार National Sports Day: रायपुर कृषि विश्वविद्यालय मे…
Sports Day Celebration at Raipur Agricultural University
Sports Day Celebration at Raipur Agricultural University
राज्य सरकार

National Sports Day: रायपुर कृषि विश्वविद्यालय में खेल दिवस समारोह, छात्रों ने लिया फिटनेस गतिविधियों में हिस्सा

National Sports Day: रायपुर के इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में मेजर ध्यानचंद की स्मृति में खेल दिवस समारोह आयोजित किया गया। ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ थीम पर हुए कार्यक्रम में छात्रों ने जुंबा और विभिन्न शारीरिक गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कीर्तिमान डेस्क | धनेश्वरी साहू
30 Aug 2026, 01:03 PM
रायपुर
National Sports Day: भारत सरकार के खेल एवं युवा कल्याण विभाग तथा भारतीय खेल प्राधिकरण के निर्देशानुसार अंतरराष्ट्रीय खेल दिवस के उपलक्ष्य में मेजर ध्यानचंद की स्मृति में खेल दिवस समारोह का आयोजन इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में प्रातः 8ः30 बजे से किया गया। ’कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा ने की।’ कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के अधिकारीगण, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ हॉकी के महान खिलाड़ी एवं भारतीय खेल जगत के प्रेरणास्रोत मेजर ध्यानचंद जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धा पूर्वक नमन किया गया। इसके पश्चात उपस्थित अतिथियों को पुष्प गुच्छ भेट कर स्वागत किया गया।

खेल दिवस पर IGKV में डॉ. राम कुमार ठाकुर की पुस्तक का विमोचन
खेल-योग के महत्व पर डॉ. संजय शर्मा ने दिया संदेश

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में छात्र-छात्राओं को खेलकूद, योग एवं नियमित शारीरिक गतिविधियों के महत्व एवं उनसे होने वाले शारीरिक तथा मानसिक लाभों की जानकारी दी। उन्होंने विद्यार्थियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने तथा दैनिक जीवन में खेल एवं व्यायाम को शामिल करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के खेल अधिकारी डॉ. राम कुमार ठाकुर द्वारा लिखित पुस्तक 'Physical Education, First Aid, Yoga and Meditation: A Practical Perspective' का विमोचन कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल एवं अधिष्ठाता छात्र कल्याण डॉ. संजय शर्मा एवं उपस्थित अतिथियों द्वारा किया गया। पुस्तक में शारीरिक शिक्षा, प्राथमिक उपचार, योग एवं ध्यान से संबंधित विषयों को व्यावहारिक दृष्टिकोण से प्रस्तुत किया गया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को खेलकूद एवं शारीरिक गतिविधियों में अधिक से अधिक भाग लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मन विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए आवश्यक है। उन्होंने फिट इंडिया मूवमेंट के अंतर्गत आयोजित ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ कार्यक्रम की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों से प्रतिदिन कम से कम एक घंटा खेल एवं शारीरिक गतिविधियों के लिए समर्पित करने का आह्वान किया।

‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ थीम पर आयोजन

इस कार्यक्रम में डॉ. प्रवीण वर्मा, डॉ. आशुतोष दुबे, सूबेदार मेजर गोवर्धन शर्मा, डॉ. राम कुमार ठाकुर सहित विश्वविद्यालय के अधिकारीगण, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएँ उपस्थित रहे। कार्यक्रम का आयोजन इस वर्ष ‘एक घंटा खेल के मैदान में’ अभियान के अंतर्गत ‘खेलेगा भारत, जीतेगा भारत’ की थीम पर किया गया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में छात्र-छात्राओं के लिए एक घंटे के जुंबा एवं अन्य शारीरिक गतिविधियों का अभ्यास कराया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें