Saturday, 29 Aug 2026 भारत
ब्रेकिंग
CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम CNG Price Hike: दिल्ली-एनसीआर में आज से महंगी हुई CNG, जानिए आपकी जेब पर कितना बढ़ेगा बोझ Bilaspur Stone Pelting: मीडिया पर आपत्तिजनक पोस्ट को लेकर भारी बवंडर, दोनों ओर से चले पत्थर, स्थिति संभालने छूटे आंसू गैस के गोले Surguja News: उफनती नदी, गोद में बच्चे और खौफ का सफर, सरगुजा के पटकुरा में जान हथेली पर रख स्कूल जाने को मजबूर मासूम
W 𝕏 f
होम कोरिया नौगई हत्याकांड : नौगई में बड़ा अपडेट CBI जांच शुर…
CBI अधिकारी पहुंचे
CBI अधिकारी पहुंचे
कोरिया

नौगई हत्याकांड : नौगई में बड़ा अपडेट CBI जांच शुरू, आरोपियों से जुड़े हर पहलू की होगी पड़ताल

कोरिया जिले के चर्चित नौगई तिहरा हत्याकांड की जांच अब CBI ने शुरू कर दी है। पांच सदस्यीय टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्यों और पुलिस दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। मामले में पहले ही 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
13 Jul 2026, 01:35 PM
बैकुंठपुर

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के चर्चित नौगई तिहरा हत्याकांड की जांच अब केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने शुरू कर दी है। मामले की पड़ताल के लिए सीबीआई की पांच सदस्यीय टीम सोमवार को कोरिया पहुंची। टीम चरचा स्थित पंचवटी रेस्ट हाउस में ठहरी हुई है और घटना से जुड़े सभी पहलुओं की गहन जांच कर रही है।

घटनास्थल पहुंचकर टीम ने जुटाए साक्ष्य

जानकारी के मुताबिक, सीबीआई टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने घटनास्थल की स्थिति, उपलब्ध साक्ष्यों और मामले से जुड़े दस्तावेजों की जांच शुरू कर दी है। इसके अलावा टीम पुलिस अधिकारियों और मामले से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही है।

जली हुई फॉर्च्यूनर कार

कटगोड़ी में हुई थी सनसनीखेज वारदात

बता दें कि कोरिया जिले के ग्राम कटगोड़ी में 16-17 जून की दरम्यानी रात यह दिल दहला देने वाली घटना हुई थी। भाजपा नेता भरत सिंह गहरवार उर्फ लल्ला सिंह अपने दो साथियों के साथ फॉर्च्यूनर वाहन से पहुंचे थे। आरोप है कि पुराने विवाद को खत्म करने के बहाने उन्हें बुलाया गया और फिर उन पर हमला कर दिया गया।

फॉर्च्यूनर में आग लगाने से हुई तीनों की मौत

हमलावरों ने कि फॉर्च्यूनर वाहन को घेर लिया और उसमें पेट्रोल डालकर आग लगा दी। इस घटना में भरत सिंह गहरवार की मौके पर ही मौत हो गई थी। वहीं उनके साथी वीरेंद्र सिंह उर्फ वीरू और नागेंद्र सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया था।

9 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

मामले में कोरिया पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सभी 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गिरफ्तार आरोपियों में मनोज त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, आशुतोष त्रिपाठी, निशांत त्रिपाठी, अक्षय त्रिपाठी, विशाल त्रिपाठी, सत्यप्रकाश त्रिपाठी और मन्नू त्रिपाठी शामिल हैं।

रेत विवाद को बताया गया हत्या की वजह

पुलिस जांच में सामने आया था कि दोनों पक्षों के बीच रेत उत्खनन को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। इसी पुरानी रंजिश के चलते आरोपियों ने समझौते के बहाने बुलाकर वारदात को अंजाम दिया। अब सीबीआई टीम इस मामले में नए सिरे से जांच कर घटना की पूरी सच्चाई सामने लाने में जुटी है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें