Tuesday, 21 Jul 2026 भारत
W 𝕏 f
होम शिक्षा NEET रिजल्ट पर बवाल : OMR शीट और स्कोरकार्ड में ग…
OMR शीट और स्कोरकार्ड में गड़बड़ी के आरोप
OMR शीट और स्कोरकार्ड में गड़बड़ी के आरोप
शिक्षा

NEET रिजल्ट पर बवाल : OMR शीट और स्कोरकार्ड में गड़बड़ी के आरोप, छात्रों ने उठाई जांच की मांग

NEET UG 2026 रिजल्ट जारी होने के बाद OMR शीट और स्कोरकार्ड में गड़बड़ी के आरोपों को लेकर विवाद बढ़ गया है। कई उम्मीदवारों ने अंक बदलने, अलग-अलग स्कोरकार्ड मिलने और OMR शीट में मिसमैच की शिकायत की है। मामले को लेकर राज्यसभा में भी चर्चा की मांग उठी है, वहीं NTA ने आरोपों को खारिज करते हुए जांच और फर्जी दस्तावेजों पर कार्रवाई की बात कही है।

कीर्तिमान डेस्क
कीर्तिमान डेस्क
20 Jul 2026, 01:07 PM
नई दिल्ली

नीट यूजी रिजल्ट 2026 जारी होने के बाद परीक्षा परिणाम और OMR शीट को लेकर विवाद बढ़ता जा रहा है। कई उम्मीदवारों ने नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) पर रिजल्ट में गड़बड़ी के आरोप लगाए हैं। छात्रों का कहना है कि OMR शीट और जारी किए गए स्कोरकार्ड में अंतर दिखाई दे रहा है। वहीं, कुछ अभ्यर्थियों ने दो अलग-अलग स्कोरकार्ड मिलने का भी दावा किया है।

इस मामले को लेकर अब राजनीतिक हलचल भी तेज हो गई है। CPI सांसद पी. संतोष कुमार ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत कामकाज स्थगित करने का नोटिस दिया है। उन्होंने मांग की है कि सदन की कार्यवाही रोककर NEET परीक्षा के संचालन में कथित अनियमितताओं और देशभर में छात्रों के विरोध प्रदर्शन पर चर्चा की जाए।  

NEET रिजल्ट को लेकर उम्मीदवारों ने लगाए ये आरोप

उम्मीदवारों ने आरोप लगाया है कि 

  • कुछ छात्रों को दो अलग-अलग स्कोरकार्ड मिले हैं।
  • शुरुआती रिजल्ट में अधिक अंक दिखे, लेकिन बाद में अंक कम हो गए।
  • OMR शीट में सही जवाब होने के बावजूद रिजल्ट में कम अंक मिले।
  • कुछ छात्रों की ऑल इंडिया रैंक पहले बेहतर थी, लेकिन बाद में रैंक काफी नीचे चली गई।
  • OMR शीट में जवाबों के मिसमैच और बदलाव की शिकायतें सामने आई हैं।
  • NTA ने आरोपों को बताया गलत, फर्जी OMR शीट का दावा

अवनीश श्रीवास्तव की OMR शीट को लेकर शिकायत

उत्तर प्रदेश के उम्मीदवार अवनीश श्रीवास्तव से जुड़ा एक मामला भी सामने आया है। उनके पिता का दावा है कि ईमेल के जरिए मिली OMR शीट में किसी दूसरे उम्मीदवार अजीत सिंह का नाम दिखाई दे रहा था। उन्होंने बताया कि इस संबंध में NTA को शिकायत भेजी गई है। एजेंसी ने शिकायत स्वीकार करते हुए मामले की जांच करने की बात कही है।  

चुनौती देने के लिए भरी 27,800 रुपये फीस

उम्मीदवार इब्तेशाम नसार ने दावा किया कि उन्होंने अपनी OMR शीट और परीक्षा के दौरान दिए गए जवाबों की तुलना की, जिसमें कई अंतर मिले। उन्होंने बताया कि विवादित सवालों को चुनौती देने के लिए उन्होंने प्रति सवाल 200 रुपये के हिसाब से करीब 27,800 रुपये की फीस जमा की। उनका कहना है कि अब तक NTA की ओर से उन्हें कोई स्पष्ट जवाब नहीं मिला है। उन्होंने मांग की है कि असली फिजिकल OMR शीट का दोबारा सत्यापन किया जाए और OMR में संभावित बदलाव या अदला-बदली की जांच हो।

12 छोड़े गए सवाल OMR में हल दिखने का दावा

इब्तेशाम नसार ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर भी अपनी शिकायत साझा की। उन्होंने आरोप लगाया कि अपलोड की गई OMR शीट में जवाब भरने का पैटर्न परीक्षा के दौरान भरे गए जवाबों से अलग था। उनका दावा है कि जिन 12 सवालों को उन्होंने जानबूझकर खाली छोड़ा था, वे अपलोड की गई OMR शीट में हल किए हुए दिखाई दे रहे थे।

छात्रों की शिकायतें लगातार जारी

NTA के बयान के बाद भी कई उम्मीदवार अपनी शिकायतों को लेकर सामने आ रहे हैं। छात्रों का कहना है कि आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध OMR शीट और परीक्षा केंद्र पर भरे गए जवाबों में अंतर दिखाई दे रहा है। कई अभ्यर्थी निष्पक्ष जांच और मूल OMR शीट के सत्यापन की मांग कर रहे हैं।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
गाइए और छा जाइए
कलमकार
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
भारत
विदेश
राजनीति
मनोरंजन
खेल
तकनीक
कारोबार
शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें