Thursday, 05 Nov 2026 भारत
ब्रेकिंग
Kanker News: तीन साल पुराने माओवादी केस में फैसला, तीनों आरोपियों को 10-10 साल की सजा Cyber Fraud: महिला के बैंक खाते से 5.58 लाख रुपए पार, APK फाइल के जरिए बनाया शिकार POCSO Act: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया पश्चिम बंगाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Student Death Case: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Bastar Police: ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी का खेल, बस्तर में 7 आरोपी गिरफ्तार Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP Kanker News: तीन साल पुराने माओवादी केस में फैसला, तीनों आरोपियों को 10-10 साल की सजा Cyber Fraud: महिला के बैंक खाते से 5.58 लाख रुपए पार, APK फाइल के जरिए बनाया शिकार POCSO Act: नाबालिग को शादी का झांसा देकर ले गया पश्चिम बंगाल, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा Student Death Case: 12वीं की छात्रा की संदिग्ध मौत, किराए के मकान में मिला शव, जांच में जुटी पुलिस Bastar Police: ओडिशा से यूपी तक गांजा तस्करी का खेल, बस्तर में 7 आरोपी गिरफ्तार Cyber Fraud: मोबाइल बैंकिंग सिखाने के बहाने बुजुर्ग से 5.46 लाख की ठगी, बैंक कर्मचारी बनकर लिया OTP
W 𝕏 f
होम › राष्ट्रीय › NEET विवाद : CJP की मांगों पर केंद्र ने माँगा 24 …
NEET पेपर लीक पर सरकार-CJP बैठक
NEET पेपर लीक पर सरकार-CJP बैठक
राष्ट्रीय Featured

NEET विवाद : CJP की मांगों पर केंद्र ने माँगा 24 घंटे का समय, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर अड़े छात्र

NEET पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार और CJP के बीच पहली वार्ता करीब दो घंटे चली। सरकार ने मांगों पर विचार के लिए शुक्रवार तक का समय मांगा है, जबकि प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री के इस्तीफे समेत तीन मांगों पर अड़े हुए हैं।

अप्पू धीवर |  कीर्तिमान न्यूज
प्रकाशित: 24 Jul 2026, 03:34 PM · अपडेट: 02 Nov 2026, 09:06 PM
नई दिल्ली
AI द्वारा तैयार ~1 मिनट सारांश
NEET पेपर लीक मामले को लेकर देश की राजधानी में गरमाई राजनीति के बीच केंद्र सरकार और कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के बीच बातचीत का पहला दौर पूरा हो गया है। दिल्ली के कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में हुई करीब दो घंटे लंबी बैठक के बाद सरकार ने CJP की मांगों पर विचार करने के लिए कल (शुक्रवार) दोपहर तक का समय माँगा है। हालाँकि, जंतर-मंतर पर डटे युवाओं का रुख अब भी कड़ा है और उनका साफ कहना है कि शिक्षा मंत्री के इस्तीफे से कम पर कोई समझौता नहीं होगा। कॉन्स्टीट्यूशन क्लब में आयोजित इस अहम बैठक में सरकार का पक्ष रखने खुद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और डॉ. जितेंद्र सिंह पहुंचे। वहीं CJP की ओर से पार्टी प्रवक्ता सौरव दास और आशुतोष रांका ने वार्ता की कमान संभाली। 
बैठक खत्म होने के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा: 
"हम आंदोलनकारियों के मुद्दों को समझने और उन पर गंभीरता से चर्चा करने आए थे। करीब दो घंटे तक काफी सौहार्दपूर्ण माहौल में बातचीत हुई। उन्होंने मुख्य रूप से तीन मांगे सामने रखी हैं। हमने उनसे कहा है कि सरकार इन बिंदुओं पर विचार कर कल दोपहर बाद दोबारा बैठक करेगी।" 
जंतर-मंतर में डटे युवा

CJP की 3 मुख्य शर्तें: 'इस्तीफे पर नो-कॉम्प्रोमाइज'

वार्ता के बाद CJP प्रवक्ता सौरव दास ने मीडिया को बताया कि पार्टी ने सरकार के सामने अपनी शर्तें पूरी स्पष्टता से रख दी हैं।

CJP की प्रमुख माँगें:

  1. शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का तुरंत इस्तीफा (जिस पर CJP के मुताबिक कोई समझौता नहीं हो सकता)।

  2. पीड़ित परिवारों को राहत: NEET पेपर लीक से आहत होकर खुदकुशी करने वाले छात्रों के परिजनों को 1-1 करोड़ रुपये का मुआवजा।

  3. मुकदमे वापसी: हालिया विरोध प्रदर्शनों के दौरान कार्यकर्ताओं और छात्रों पर दर्ज सभी FIR वापस ली जाएं।

जंतर-मंतर पर अभी भी युवाओं का जमावड़ा 

सौरव दास ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर सरकार शिक्षा मंत्री का इस्तीफा नहीं लेती है, तो इस राष्ट्रव्यापी आंदोलन को और तीव्र किया जाएगा। गौरतलब है कि शिक्षा मंत्री का इस्तीफा पिछले एक महीने से चल रहे इस आंदोलन की सबसे बड़ी मांग रहा है। बीते 20 जुलाई को जब प्रदर्शनकारी छात्रों ने संसद भवन की ओर मार्च करने की कोशिश की थी, तब स्थिति बेकाबू हो गई थी और झड़प की खबरें आई थीं। फिलहाल दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवाओं का जमावड़ा बना हुआ है। सरकार की ओर से लगातार शांति और शांतिपूर्ण समाधान की अपील की जा रही है, लेकिन प्रदर्शनकारियों पर आश्वासनों का कोई असर पड़ता नहीं दिख रहा।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी इस मुद्दे पर कड़ा संदेश दिया है। पीएम ने स्पष्ट किया: 
"देश के युवाओं का हित और उनका भविष्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है। पेपर लीक के दोषियों को सख्त और त्वरित सजा दिलाने के लिए फास्ट-ट्रैक अदालतें (Fast-track Courts) गठित करने का फैसला लिया गया है।"

दूसरे बैठक पर पूरे देश की निगाहें 

प्रधानमंत्री के इस बयान पर CJP ने तीखा पलटवार किया है। मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि ऐसी घोषणाएं महज जनता को बहलाने का जरिया हैं। उन्होंने कहा, "हमें सिर्फ आश्वासन नहीं, बल्कि जवाबदेही चाहिए। धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बिना आंदोलन खत्म होने का सवाल ही नहीं उठता।" केंद्र सरकार और CJP के बीच कल दोपहर बाद होने वाली दूसरे दौर की बैठक पर पूरे देश की निगाहें टिकी हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या सरकार आंदोलनकारियों की मांगों के आगे झुकती है या बीच का कोई रास्ता निकलता है।

क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
इस लेख में कोई त्रुटि दिखी? सुधार का अनुरोध करें
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़ ▾
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग ▾
दुर्ग संभाग ▾
बिलासपुर संभाग ▾
सरगुजा संभाग ▾
बस्तर संभाग ▾
देश ▾
विदेश
सरकारी सूचना ▾
राजनीति ▾
खेल ▾
मनोरंजन ▾
कारोबार ▾
कीर्तिमान विशेष ▾
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें