Friday, 04 Sep 2026 भारत
ब्रेकिंग
Chhattisgarh Swine Flu: रायपुर और दुर्ग बने नए हॉटस्पॉट, अब तक 176 मामले आए सामने CJP protest violence: पॉडकास्ट में हमला कबूलने के बाद घिरे आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज, पुलिस ने दिया 72 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन Gariaband Teacher Case: स्कूल में शराब पीने का वीडियो वायरल, सहायक शिक्षक को शो कॉज नोटिस Air India flight: 300 फीट अचानक नीचे गिरने लगा विमान, नशे में था पायलट! Bijapur PM Awas Yojana Scam: गरीबों के हक की राशि हड़पने का आरोप, कांग्रेस जांच दल ने गांव पहुंचकर जाना सच Chhattisgarh MBBS Scam: एनआरआई कोटे और फर्जी डिग्रियों का खेल, डेढ़ करोड़ में एमबीबीएस सीट का सौदा Chhattisgarh Swine Flu: रायपुर और दुर्ग बने नए हॉटस्पॉट, अब तक 176 मामले आए सामने CJP protest violence: पॉडकास्ट में हमला कबूलने के बाद घिरे आरोपी स्वतंत्र भारद्वाज, पुलिस ने दिया 72 घंटे में गिरफ्तारी का आश्वासन Gariaband Teacher Case: स्कूल में शराब पीने का वीडियो वायरल, सहायक शिक्षक को शो कॉज नोटिस Air India flight: 300 फीट अचानक नीचे गिरने लगा विमान, नशे में था पायलट! Bijapur PM Awas Yojana Scam: गरीबों के हक की राशि हड़पने का आरोप, कांग्रेस जांच दल ने गांव पहुंचकर जाना सच Chhattisgarh MBBS Scam: एनआरआई कोटे और फर्जी डिग्रियों का खेल, डेढ़ करोड़ में एमबीबीएस सीट का सौदा
W 𝕏 f
होम विदेश Nepal Disaster: करीब 600 बच्चे लापता, मलबे में रे…
Nepal flood disaster rescue operation (Image Source - Social Media)
Nepal flood disaster rescue operation (Image Source - Social Media)
विदेश

Nepal Disaster: करीब 600 बच्चे लापता, मलबे में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी

Nepal Disaster: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और आपदा के 10वें दिन भी राहत-बचाव अभियान जारी है। रसुवा और नुवाकोट में करीब 600 बच्चों के लापता होने की जानकारी सामने आई है, जबकि सेना और बचाव दल मलबे व सुरंगों में फंसे लोगों की तलाश में जुटे हैं।

कीर्तिमान डेस्क | कमलेश साहू
04 Sep 2026, 02:40 PM
नेपाल
Nepal Disaster: नेपाल में आई विनाशकारी बाढ़ और आपदा के 10वें दिन भी राहत और बचाव अभियान लगातार जारी है। रसुवा और नुवाकोट समेत प्रभावित इलाकों में सेना और बचाव दल मलबे के बीच जिंदगी की तलाश में जुटे हुए हैं। इसी बीच सामने आए आंकड़ों ने चिंता बढ़ा दी है। रसुवा और नुवाकोट में करीब 600 बच्चों के अब तक लापता होने की जानकारी सामने आई है।

 राहत एवं बचाव दल 
रसुवा और नुवाकोट में सबसे ज्यादा बच्चे लापता 

स्थानीय प्रशासन और शैक्षणिक संस्थानों से जुटाई गई जानकारी के मुताबिक, रसुवा में करीब 280 बच्चे लापता बताए जा रहे हैं। वहीं नुवाकोट में यह संख्या करीब 300 से 350 के बीच बताई गई है। अधिकारियों के अनुसार कुछ छात्रों का पता लगाया जा चुका है, लेकिन जिले में अभी भी कम से कम 300 छात्रों के लापता होने की जानकारी है। इस आपदा में शिक्षकों के भी लापता होने की खबर है। रसुवा में 16 और नुवाकोट में 6 शिक्षक लापता बताए गए हैं। नेपाल के शिक्षा मंत्रालय के अनुसार बाढ़ से रसुवा, नुवाकोट और धादिंग में कुल 22 स्कूल प्रभावित हुए थे। इनमें 12 स्कूल पूरी तरह नष्ट हो गए। 

हजारों लोगों की तलाश अब भी जारी 

बाढ़ और उससे हुई तबाही में अब तक 1,282 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है, जबकि करीब 5 हजार लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं। राहत एवं बचाव दल अब तक 12 हजार से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाल चुके हैं। रेस्क्यू टीमों के सामने सबसे बड़ी चुनौतियों में हाइड्रोपावर परियोजनाओं की सुरंगों में फंसे कर्मचारियों तक पहुंचना शामिल है। कई सुरंगों में मलबा और कीचड़ भर जाने के कारण अंदर फंसे लोगों से संपर्क नहीं हो पाया है। सेना के जवान लगातार मलबा हटाकर सुरंगों तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं।

10वें दिन सुरंग से दो लोगों को सुरक्षित निकाला 

लगातार चल रहे बचाव अभियान के बीच शुक्रवार को राहत देने वाली खबर भी सामने आई। आपदा के 10वें दिन त्रिशूली पावर प्रोजेक्ट की सुरंग से दो लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। बताया जा रहा है कि सुरंग के भीतर भारी मात्रा में मलबा और कीचड़ जमा है। इसके बावजूद बचाव दल लगातार अभियान चला रहे हैं। सुरंग से दो लोगों को सुरक्षित निकालना राहत एवं बचाव टीमों के लिए बड़ी कामयाबी मानी जा रही है।
क्या यह खबर उपयोगी लगी?
शेयर करें अपने दोस्तों तक पहुंचाएं
WhatsApp Telegram
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें — ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
कीर्तिमान
छत्तीसगढ़
सभी छत्तीसगढ़ ›
रायपुर संभाग
दुर्ग संभाग
बिलासपुर संभाग
सरगुजा संभाग
बस्तर संभाग
देश
विदेश
सरकारी सूचना
राजनीति
खेल
मनोरंजन
कारोबार
कीर्तिमान विशेष
तकनीक शिक्षा सेहत धर्म यात्रा राशिफल डार्क/लाइट मोड डॉ. नीरज गजेंद्र
वीडियो
अभी कोई वीडियो उपलब्ध नहीं है
अभी कोई रील उपलब्ध नहीं है
टिप्पणियाँ
शेयर करें
Clip & Share

अगली खबर के लिए ऊपर और पिछली खबर के लिए नीचे स्वाइप करें

सावधान: संवेदनशील सामग्री
इस अनुभाग में अपराध, हिंसा, दुर्घटना या अन्य संवेदनशील विषयों से संबंधित समाचार हो सकते हैं। क्या आप इसे देखना चाहते हैं?
ताज़ा खबरें सबसे पहले पाएं!
पुश नोटिफिकेशन चालू करें